सामग्री अस्वीकरण

साधारण – जोखिम – चिकित्सा – वैधानिक – सामग्री

विकिपीडिया में आपत्तिजनक सामग्री पाई जा सकती है।

विकिपीडिया में कई विषयों पर लाखों लेख हैं। इन लेखों का अपेक्षाकृत बहुत कम अंश शिक्षण, सरकारी तथा व्यावसायिक संस्थानों एवं अभिभावकों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

  • विकिपीडिया पर कुछ लेखों में ऐसी भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिसे कुछ पाठकों द्वारा अभद्र, अश्लील एवं अपमानजनक माना जाता है। देखें विकिपीडिया:आपत्तिजनक सामग्री
  • लेखों में ऐसे चित्र, ध्वनियां अथवा लिखित प्रतिरूप हो सकते हैं, जो कुछ सभ्यताओं द्वारा संरक्षित हो।
  • विकिपीडिया में कई चित्र हैं, जिसमें से कुछ को कुछ पाठकों द्वारा आपत्तिजनक माना जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, कुछ लेखों में हिंसा, मानव शरीर के अंग अथवा यौन कृत्य चित्रित किए जा सकते हैं।
  • विकिपीडिया में कई विषयों पर खुल कर चर्चा होती है। इनमें से कई चर्चित विषयों पर कुछ न्यायालयों में मुकद्दमे चल रहे हैं तथा कुछ में संकटजनक अथवा जोखिम भरी जानकारी पाई जा सकती है (देखें: विकिपीडिया:साधारण अस्वीकरण तथा विकिपीडिया:जोखिम अस्वीकरण)।
  • विकिपीडिया पर त्रुटियां पाई जा सकती हैं।
  • चूँकि विकिपीडिया जनता से योगदान के लिए खुला हैं, विकिपीडिया पर किसी भी समय बर्बरता मौजूद हो सकती है।
  • विकिपीडिया पर चिकित्सीय, वैधानिक अथवा अन्य जानकारी हो सकती है, जो कि सामान्यतः पेशेवरों के अनुसार होती है। विकिपीडिया पर प्रस्तुत जानकारी को पेशेवरों की सलाह के स्थान पर ग्रहण नहीं किया जा सकता। कृपया ध्यान दें: विकिपीडिया चिकित्सीय अथवा वैधानिक सलाह नहीं देता है।

विकिपीडिया की वर्तमान नीति में ऐसी सामग्री शामिल है, बशर्ते वह हमारी मौजूदा नीतियों (विशेष रूप से तटस्थ दृष्टिकोण) और संयुक्त राज्य अमेरिका के कानूनों (जहाँ विकिपीडिया के सर्वर है) का उल्लंघन नहीं करती हो।

विकिपीडिया एक जारी कार्यक्रम है, तथा कई लेखों में त्रुटियां, पूर्वाग्रह, प्रतिरूप मौजूद हैं। हम पाठकों को इन समस्याओं से निजाद पाने में सहायता करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अधिकांशतः लेख पूर्ण अथवा आंशिक रूप से ऐसे व्यक्तियों द्वारा लिखे जाते हैं, जो विशेषज्ञ नहीं हैं, तथा जिनमें शैक्षणिक अथवा व्यावसायिक योग्यताओं की कमी पाई जा सकती है।

विकिपीडिया में अस्पष्ट जानकारी है जिसे किसी परंपरागत विश्वकोश में शामिल नहीं किया जाएगा। विकिपीडिया का कवरेज स्वयंसेवक योगदानकर्ताओं के रुचि पर आधारित है। पाठकों को विकिपीडिया में कवरेज के आधार पर विषयों के महत्व का आकलन नहीं करना चाहिए और न ही ये मानना चाहिए कि कोई विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि उस पर विकिपीडिया का लेख मौजूद है।

यह भी देखें: विकिपीडिया:सत्यापनीयता

Tags:

विकिपीडिया:चिकित्सा अस्वीकरणविकिपीडिया:जोखिम अस्वीकरणविकिपीडिया:वैधानिक अस्वीकरणविकिपीडिया:साधारण अस्वीकरण

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रावणभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलविटामिनबिश्नोईशीतला देवीचाणक्यहरिमन्दिर साहिबरस (काव्य शास्त्र)तेन्दुआज्योतिराव गोविंदराव फुलेसउदी अरबलता मंगेशकरहर्षद मेहताहनुमान मंदिर, कनॉट प्लेसशीघ्रपतनअशोकराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनछंदपृथ्वी दिवसवशिष्ठ नारायण सिंहगंधमादन पर्वतआतंकवादअष्टांग योगउदित नारायणछायावादरामेश्वरम तीर्थझेलम नदीदिल्लीप्रकाश-संश्लेषणबृजभूषण शरण सिंहस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)नमाज़महाराष्ट्रनवरात्रपृथ्वी का वायुमण्डलजाने तू ... या जाने नामिताली राजभारतीय आम चुनाव, 1957भैरवचुनावचन्द्रमाशिवम दुबेअन्य पिछड़ा वर्गअरविंद केजरीवालहिन्दू धर्मसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'जोस बटलरनीम करौली बाबामैथिलीशरण गुप्तलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीरामचरितमानसअनुष्का शर्माभारत की जनगणनाअशोक के अभिलेखअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धरानी लक्ष्मीबाईविश्व व्यापार संगठनसोमनाथ मन्दिरक्लियोपाट्रा ७आम्बेडकर परिवारसुहाग रातश्रीलंकाममता बनर्जीवेदराम की शक्तिपूजाबड़े मियाँ छोटे मियाँ (1998 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024गलसुआरूसअमरनाथनेतृत्वसर्वेपल्लि राधाकृष्णनइंडियन प्रीमियर लीगजन गण मनवर्णमालागया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रओशो🡆 More