लातविया या लातविया गणराज्य (लातवियाई : Latvijas Republika) उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है और उन तीन बाल्टिक गणराज्यों में से एक है जिनका द्वितीय विश्व युद्ध के बाद भूतपूर्व सोवियत संघ में विलय कर दिया गया। इसकी सीमाएं लिथुआनिया, एस्टोनिया, बेलारूस और रूस से मिलती हैं। यह आकार की दृष्टि से एक छोटा देश है और इसका कुल क्षेत्रफल ६४,५८९ वर्ग किमी और जनसंख्या २२,३१,५० (२००९) है।
लातविया गणराज्य Latvijas Republika | ||||||
---|---|---|---|---|---|---|
| ||||||
राष्ट्रवाक्य: लातवियाई: Tēvzemei un Brīvībai (हिन्दी: "पितृभूमि और स्वतंत्रता के लिए") | ||||||
राष्ट्रगान: Dievs, svētī Latviju! (ईश्वर लातविया को आशीर्वाद दे) | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | रीगा 30°30′N 10°3′E / 30.500°N 10.050°E | |||||
राजभाषा(एँ) | लातवियाई | |||||
सरकार | संसदीय लोकतंत्र | |||||
- | राष्ट्रपति | वाइरा वाइक-फ्रिइबेर्गा | ||||
- | प्रधानमंत्री | एइगर्स काल्विटिस | ||||
स्वतंत्र लातविया स्वयं को प्रथम गणराज्य से अविरत मानता है | ||||||
- | (रूस से) घोषित | १ नवंबर, १९१८ | ||||
- | मान्यता-प्राप्त | २६ जनवरी, १९२१ | ||||
- | पूर्ण | २१ अगस्त, १९९१ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ६४,५८९ km2 (१२४वां) | ||||
- | जल (%) | १.५% | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | जुलाई २००५ जनगणना | २३,०७,००० (१४१वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००५ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | २९.४२ अरब $ (९५वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | १७,३०० $ (७१वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००३) | ०.८३६ बहुत उच्च · ४८वां | |||||
मुद्रा | यूरो (Euro, €) (EUR) | |||||
समय मण्डल | ईईटी (यू॰टी॰सी॰+२) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | ईईएसटी (यू॰टी॰सी॰+३) | ||||
दूरभाष कूट | ३७१ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .lv |
लातविया की राजधानी है रीगा जिसकी अनुमानित जनसंख्या है ८,२६,०००। कुल जनसंख्या का ६०% लातवियाई मूल के नागरिक है और लगभग ३०% लोग रूसी मूल के हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा है लातवियाई, जो बाल्टिक भाषा परिवार से है। यहाँ की आधिकारिक मुद्रा है लात्स।
लात्विया को १९९१ में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली थी। १ मई, २००४ को लातविया यूरोपीय संघ का सदस्य बना। यहाँ के वर्तमान राष्ट्रपति हैं - वाल्डिस ज़ाट्लर्स।
तेरहवीं से सोलहवीं शताब्दियों तक लातविया लिवोनिया और कौरलैंड तक फैला हुआ था और प्रुसीयाई राजाओं के अधीन था। सत्रहवीं सदी में लातविया पर पोलैंड और स्वीडन ने अधिकार कर लिया।
अठारहवीं सदी में, न्येस्ताद की संधि के बाद लिवोनिया और कौरलैंड रूसी साम्राज्य का भाग बन गए। इसकी सरकार कौरलैंड और लिवोनिया दोनो से मिलकर बनीं थी।
रूसी गृहयुद्ध के दौरान (१९१७-१९२२), लातविया के अधिकांश सैन्य वाहिनियों ने जर्मनी के विरुद्ध बोल्शेविक के पक्ष में युद्ध किया था। लातविया पहली बार १९१८ में एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान, इसपर प्रथम बार (दो अन्य बाल्टिक गणराज्यों के साथ) सोवियत संघ ने आक्रमण किया और बाद में नाज़ी जर्मनी ने और अंततः १९४४ में सोवियत संघ ने इसे संयोजित कर एक सोवियत गणराज्य बना दिया।
१९९१ में सोवियत संघ के विघटन के बाद यह एक बार फिर एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। लिथुआनिया और एस्टोनिया से विलग लातविया ने स्वतंत्र राष्ट्र राष्ट्रमण्डल की सदस्यता ग्रहण नहीं की बल्कि लातविया नें यूरो-अटलान्टिक एका का चुनाव किया और अप्रैल २००४ में नाटो का सदस्य बना और १ मई २००४ को यूरोपीय संघ का।
लातविया २६ प्रशासकीय क्षेत्रों और ७ नगरीय क्षेत्रों में विभाजित है जिन्हें लातविया में क्रमशः apriņķis और lielpilsētas कहा जाता है।
1 | एज़्क्रौक्ल (Aizkraukle) | 12 | जेलगावा* (Jelgava) | 23 | रीज़िक्न (Rēzekne) |
---|---|---|---|---|---|
2 | अलुक्स्न (Alūksne) | 13 | जुर्माला* (Jūrmala) | 24 | रीज़िक्न* (Rēzekne) |
3 | बाल्वि (Balvi) | 14 | क्रास्लावा (Krāslava) | 25 | रीगा (Rīga) |
4 | बौस्का (Bauska) | 15 | कुल्डिगा (Kuldīga) | 26 | रीगा* (Rīga) |
5 | सीसिस (Cēsis) | 16 | लिपजा (Liepāja) | 27 | साल्डस (Saldus) |
6 | डौगाव्पिल्स (Daugavpils) | 17 | लिपजा* (Liepāja) | 28 | टाल्सि (Talsi) |
7 | डौगाव्पिल्स* (Daugavpils) | 18 | लिम्बाज़ी (Limbaži) | 29 | टूकूमस (Tukums) |
8 | डोबील (Dobele) | 19 | लूड्ज़ा (Ludza) | 30 | वाल्का (Valka) |
9 | गूल्बीन (Gulbene) | 20 | मडोना (Madona) | 31 | वाल्मीरा (Valmiera) |
10 | जीकाब्पिल्स (Jēkabpils) | 21 | ओग्रे (Ogre) | 32 | वेन्ट्स्पिल्स (Ventspils) |
11 | जेलगावा (Jelgava) | 22 | प्रीइलि (Preiļi) | 33 | वेन्ट्स्पिल्स* (Ventspils) |
१००-सीटों वाली एकविधाई लातवियाई संसद, जिसे सैइमा (Saeima) कहा जाता है, चुनावों द्वारा प्रति चार वर्ष में चुनी जाती है। राष्ट्रपति का चुनाव सैइमा द्वारा एक अन्य चुनाव में किया जाता है और यह भी प्रति चार वर्ष में होता है। राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाता है, जो अपनी मंत्रीपरिषद के साथ, कार्यकारी शाखा बनाता है, जिसे सैइमा में विश्वास मत प्राप्त करना होता है। यही संसदीय प्रणाली दूसरे विश्व युद्ध से पूर्व भी थी। सर्वोच्च सिविल सेवक १६ राज्य सचिव होते हैं।
लातविया में १८ वर्ष से ऊपर के सभी लातवियाई नागरिक संसदीय चुनावों मतदान कर सकते हैं।
वाल्डिस ज़ाट्लर्स को संसद द्वारा राष्ट्रपति चुना गया।
प्रत्याशी | पक्ष में | विपक्ष में |
---|---|---|
वाल्डिस ज़ाट्लर्स | ५८ | ४० |
एइवार्स एन्ट्जि़न्स | ३९ | ५९ |
२००६ के संसदीय चुनावों में १९ राजनीतिक दलों में भाग लिया था। इन चुनावों में प्रधानमंत्री एइग्कार्स काल्विटिस के सत्तारूढ़ गठबंधन को जीत मिली।
संसद (Saeima), ७ अक्टूबर २००६
दल और गठबंधन | मत | % | सीटें | परिवर्तन |
---|---|---|---|---|
जनवादी दल (Tautas partija) | १,७७,४८१ | १९.५६ | २३ | +३ |
हरितवादी और कृषक संघ (Zaļo un Zemnieku savienība)
| १,५१,५९५ | १६.७१ | १८ | +६ |
नवीन युग (Jaunais Laiks) | १,४८,६०२ | १६.३८ | १८ | -८ |
सद्भाव केंद्र (Saskaņas centrs)
| १,३०,८८७ | १४.४२ | १७ | +१७ |
गठबंधन दल "लातविया प्रथम" (Latvijas Pirmā partija) और "लातवियाई मार्ग" (Latvijas Ceļš) | ७७,८६९ | ८.५८ | १० | +/-० |
जन्मभूमि और स्वतंत्रता के लिए (Tēvzemei un Brīvībai/LNNK) | ६२,९८९ | ६.९४ | ८ | +१ |
संयुक्त लातविया में मानव अधिकार (Par cilvēka tiesībām vienotā Latvijā) | ५४,६८४ | ६.०३ | ६ | -१९ |
लातवियाई सामाजिक लोकतंत्र और श्रम दल (Latvijas Sociāldemokrātiskā strādnieku partija) | ३१,७२० | ३.५ | ० | |
धरती माता (Dzimtene) | १८,८६० | २.०८ | ० | |
लातविया के लिए सभी! (Visu Latvijai!) | १३,४६९ | १.४८ | ० | |
नवीन लोकतंत्रवादी (Jaunie Demokrāti) | ११,५०५ | १.२७ | ० | |
कुल | ९,०१,१७३ | १००.० | १०० |
२ अगस्त, २००८ को संसद को भंग करने को लेकर संविधान में संशोधन करने के लिए जनमत संग्रह हुआ। मतदान करने बाले ९६% लोगों ने इसका समर्थन किया और ३.५% लोगों ने विरोध में मतदान किया, लेकिन बहुत कम मतदान के कारण (५०% से कम) इसे रद्द कर दिया गया।
२३ अगस्त, २००३ को पेंशन वृद्धि के लिए एक जनमत करवाया गया। इसे भी कम मतदान के कारण रद्द कर देना पड़ा क्योंकि यह अभीष्ट ४,५३,७३० मतों तक नहीं पहुँच पाया था। यदि जनमत इस सुझाव के पक्ष में होता तो सरकार पेंशन को वर्तमान ५० लात्स से बढ़ाकर १३५ लात्स कर देती। यह जनमत भिन्न राजनीति समाज संघ द्वारा समर्थित था, जो एक राजनैतिक दल बनना चाहता है।
लातवियाई | ५९.२% |
रूसी | २८.०% |
बेलारूसी | ३.७% |
यूक्रेनी | २.५% |
पोलैण्डी | २.४% |
लिथुआनियाई | १.३% |
अन्य | २.९% |
२००९ के अनुमानानुसार लातविया की जनसंख्या २२,३१,५० है। २००९ की जनसंख्या अनुमान के आधार पर जन्म प्रत्याशा ७२.१५ वर्ष है। महिला जीवन प्रत्याशा है ७७.५९ वर्ष और पुरुष जीवन प्रत्याशा है ६६.५९ वर्ष।
सदियों से लातविया एक बहुनस्लीय देश रहा है, लेकिन २०वीं सदी के दौरान विश्व युद्धों, प्रवासन और बाल्टिक जर्मनों को हटाने के कारण, यहूदी नरसंहार (हौलोकास्ट) और सोवियत अधिकरण के कारण जनसांख्यकी में बहुत परिवर्तन आया। १८९७ के रूसी साम्राज्य की जनगणना के अनुसार, लातवियाई लोग कुल १९.३ लाख की जनसंख्या का ६८.४% थे; रूसी मूल के १२%, यहूदी ७.४%, जर्मन ६.२% और पोलैण्ड मूल के ३.४%।
सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय है ईसाई, यद्यपि केवल ७% जनसंख्या ही नियमित रूप से धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय है। सबसे बड़े समूह हैं:
इवेंग्लिकल लूथरन चर्च ऑफ़ लातविया - ४,५०,०००
रोमन कैथोलिक - ४,५०,०००
लातवियाई ऑर्थडॉक्स - ३,५०,०००
लातवियाई भाषा, लातविया की आधिकरिक भाषा है। इस भाषा के प्रथम बोलने वालो की संख्या १४ लाख है। इसके अतिरिक्त १,५०,००० लोग अन्य देशों में इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा को बोलने वाले अदेशीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत रूप से अधिक है जो एक छोटी भाषा के लिए बहुत है। लातविया की भाषा नीति के कारण यहाँ की ८ लाख की जातीय-अल्पसंख्यक जनसंख्या में से ६०% इस भाषा को बोलते हैं। लातवियाई भाषा का उपयोग लातविया के सामाजिक जीवन में बढ़ रहा है।
लातवियाई एक बाल्टिक भाषा है और यह लिथुआनियाई से सर्वाधिक मिलती-जुलती है, लेकिन दोनों परस्पर-सुबोध नहीं हैं।
सोवियत संघ का भाग रहने और बड़ी संख्या में रूसी मूल के लोगों की संख्या के कारण रूसी भाषा भी बहुत लोगों द्वारा बोली जाती है और वृद्ध पीढ़ी के अधिसंख्य लोग रूसी समझ सकते हैं।
लातविया विश्व व्यापार संगठन (१९९९ से) और यूरोपीय संघ (२००४ से) का सदस्य है।
वर्ष २००० के बाद से लातविया की वृद्धि दर यूरोप में सर्वाधिक में से एक है। हालांकि, लातविया की मुख्यतः उपभोग-चालित वृद्धि के कारण २००८ के अंत और २००९ के आरंभ में लातवियाई जीडीपी ढह गई, जो वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण और अधिक चपेट में आई। वर्ष २००९ के प्रथम तीन महीनों में लातवियाई अर्थव्यस्था में १८% की गिरावट आई, जो यूरोपीय संघ में सर्वाधिक थी। यूरोस्टैट डाटा के अनुसार, क्रय शक्ति के आधार पर लातविया की प्रति व्यक्ति आय २००८ में यूरोपीय संघ का ५६% थी।
जनवरी २००९ में राजधानी रीगा में आर्थिक संकट को लेकर दंगे हुए जो सरकार की कठोरता नीतियों का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की माँगें थी की संसद भंग कर दी जाए, जबकि राष्ट्रपति वाल्डिस ज़ाट्लर्स ने सरकार को चेताया की यदि नागरिकों की माँगें ना मानी गईं तो समयपूर्व चुनाव कर दिया जाएगा। सरकार को आईएमएफ से ७.५ अरब यूरो प्राप्त करने के लिए वेतनों में कमी करनी पड़ी और कोसोवो से अगस्त २००९ में कुछ सैनिक हटाने पड़े।
लातविया विश्वविद्यालय, लातविया में सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और यह राजधानी रीगा में स्थित है। डौगाव्पिल्स विश्वविद्यालय दूसरा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।
यहाँ यातायात का सड़क के दाँई ओर चलने का नियम है।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article लातविया, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.