यरुशलम (इब्रानी: येरुशलयिम, इज़राइल की राजधानी है। जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ की मान्यता प्राप्त नहीं हुई है, यह शहर यहूदी पन्थ, ईसाई पन्थ और इस्लाम पन्थ, तीनों की पवित्र नगरी है। येरुशलम इज़राइल देश का केन्द्र और राजधानी रहा है। यहीं यहूदियों की परमपवित्र पश्चिमी दीवार है। ये शहर ईसा मसीह की कर्मभूमि रहा है। यहीं से हज़रत मुहम्मद पैगंबर, मेराज के सफर पर गए थे।
बैतुल मक़्दिस यरुशलम जेरुसलेम | |
---|---|
City | |
उपनाम: ha-Kodesh (The Holy City) Bayt al-Maqdis (House of the Holiness) | |
निर्देशांक: साँचा:WikidataCoord | |
द्वारा प्रशासित | इज़राइल |
द्वारा दावा | फ़लस्तीन |
इज़राइल का राज्य | यरुशलम |
Gihon Spring settlement | 3000–2800 BCE |
डेविड का शहर | ल. 1000 BCE |
यरुशलम की दीवारें | 1541 मे बनी |
East-West Jerusalem division | 1948 |
Israeli annexation of East Jerusalem | 1967 |
Jerusalem Law | 1980 |
शासन | |
• प्रणाली | Mayor–council |
• सभा | Jerusalem Municipality |
• Mayor | Moshe Lion (Likud) |
क्षेत्र | 1,25,156 डूनमs (125.156 किमी2 or 48.323 वर्गमील) |
• महानगर | 6,52,000 डूनमs (652 किमी2 or 252 वर्गमील) |
ऊँचाई | 754 मी (2,474 फीट) |
जनसंख्या (2022) | |
• City | 971,800 |
• घनत्व | 7,800 किमी2 (20,000 वर्गमील) |
• महानगर | 1,253,900 |
समय मण्डल | IST, PST (यूटीसी+02:00) |
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | IDT, PDT (यूटीसी+03:00) |
Postal code | 9XXXXXX |
Area code | +972-2 |
वेबसाइट | jerusalem.muni.il |
आधिकारिक नाम | Old City of Jerusalem and its Walls |
प्रकार | Cultural |
मानदंड | ii, iii, vi |
मनोनीत | 1981 |
संदर्भ सं. | 148 |
Region | Arab States |
Endangered | 1982–present |
राजधानी होने के अलावा यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी है। इस शहर में 158 गिरिजाघर तथा 73 मस्जिदें स्थित हैं। इन गिरिजाघरों और मस्जिदों के अलावा भी यहाँ देखने लायक बहुत कुछ है। , अल अक्सा मस्जिद, कुब्बत अल-सख़रा, मुसाला मरवान, वेस्टर्न वॉल, डेबिडस गुम्बद आदि। यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
इस म्यूजियम में प्रवेश का कोई शुल्क नहीं है। दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों को म्यूजियम के सभी भागों में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
यह अभ्यारण जेरुसलम के पुराने शहर के मुस्लिम भाग में स्थित है। शहर के इस भाग में मुस्लिम काल के उम्मैयद शासन से लेकर ऑटोमन शासन के दौरान बनी महत्वपूर्ण इमारतों को देखा जा सकता है। यह भाग उस समय से लेकर आज तक मुस्लिम धर्म की शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। यह अभ्यारण 35 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस अभ्यारण में फव्वारे, बगीचे, गुम्बद आदि बने हुए हैं।
इसी मस्जिद से इस्लाम धर्म की उत्पति मानी जाती है। माना जाता है कि इसी स्थान से इस्लाम धर्म के पैंगम्बर मुहम्मद (सल्लाहो अलैहि वसल्लम) स्वर्ग के लिए प्रस्थान किए थे। जो की कुरान में मौजूद है I (सूरा अल इसरा आयात 1) यह मुसलमानो की बहुत पुराणी मस्जिद है. यह मुसलमानों के लिए दूसरा सबसे पवित्र स्थल है. जिसका नाम अभी तक अक्सा मस्जिद है जो की कुरान शरीफ में मौजूद है
यह इमारत नोबेल अभ्यारण के मध्य में अल-अक्सा मस्जिद के विपरीत दिशा में स्थित है। यह जेरुसलम का सबसे महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। इस इमारत का गुंबद सोने का बना हुआ है। इस इमारत का दीवाल अष्टकोणीय है। इसको अरबी शैली में सजाया गया है।
इस म्यूजियम में प्राचीनतम ग्रंथ रखे हुए हैं। इजरायल म्यूज़ियम में प्राचीन शहर का मॉडल भी रखा हुआ है। इसमें पुरातात्विक वस्तुओं का भी अच्छा संग्रह है। इस म्यूजियम का अधिकांश भाग 2010 ई. तक पुर्नर्निमाण कार्यों के कारण आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।
यह संरचना नोबेल अभ्यारण के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह भवन 8वीं सदी में उम्मैयद शासन में बनवाया गया था। इस इमारत का प्रयोग में वर्तमान में नमाज पढ़ने के लिए किया जाता है।
बाइबिल में इसका उल्लेख प्रथम मंदिर के नाम से मिलता है। इस मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था। लेकिन बेबीलोन के शासकों ने 586 ई. में इसे तोड़ डाला था। बाद में इस मंदिर का पुर्नर्निमाण किया गया। आज भी इस मंदिर के अवशेषों को देखा जा सकता है। यह मंदिर हिब्रू संप्रदाय से संबंधित है।
इसे कोटेल के नाम से भी जाना जाता है। यह जेरुसलम के पुराने शहर में स्थित है। यह वॉल ईसाई धर्म से संबंधित है। इसका निर्माण 19 ई. के करीब हुआ था।
यह गुम्बद पुराने शहर में जियोन पहाड़ी पर बना हुआ है। हिब्रू बाइबिल के अनुसार डेविड को यहीं पर दफनाया गया था।
हवाई जहाज द्वारा जेरुसलम जाना सबसे सुगम माना जाता है। वेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा विश्व के प्रमुख देशों से नियमित फ्लाइटों के माध्यम से जुड़ा हुआ है।
चित्र:Knesset building (edited).jpg|कनेसेट - इसराइल के संसद भवन चित्र:HaMate HaArtzy 2 Jerusalem.jpg|इसराइल पुलिस के राष्ट्रीय मुख्यालय चित्र:Jerusalem Schrein des Buches BW 1.JPG|इसराइल संग्रहालय चित्र:Binyanei-HaUmah.JPG|इण्टरनैश्नल कन्वेंशन सॅण्टर (यरूशलम) चित्र:AlbertEinsteinStatue-InIsraelAcademyOfSciencesAndHumanities-ByRobertBerks.JPG|इज़राइली विज्ञान एवं मानविकी अकादमी चित्र:Academy of the Hebrew Language.JPG|हिब्रू भाषा अकादमी चित्र:IBA office.jpg|इजरायल टीवी चित्र:Filmfestival2009.jpg|यरूशलेम सिनेमाथिक
विकियात्रा पर Jerusalem के लिए यात्रा गाइड |
सरकारी
सांस्कृतिक
शिक्षा
मानचित्र
35°13′E / 31.783°N 35.217°E
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article यरुशलम, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.