ब्रातिस्लावा

ब्रातिस्लावा (जर्मन:Pressburg (प्रेसबर्ग); अंग्रेजी:Bratislava), स्लोवाकिया की राजधानी और सबसे बडा शहर है। लगभग 430,000 की आबादी के साथ, यह यूरोप की छोटी राजधानियों में से एक है, लेकिन फिर भी यह देश का सबसे बड़ा शहर है। महानगरीय क्षेत्र 650,000 से अधिक लोगों का घर है। ब्रातिस्लावा दक्षिण पश्चिमी स्लोवाकिया में डैन्यूब नदी के दोनों किनारों और मोरावा नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। यह एकमात्र राष्ट्रीय राजधानी है जो दो संप्रभु देशों ऑस्ट्रिया और हंगरी की सीमा बनाती है। ब्रातिस्लावा स्लोवाकिया का राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है। यह स्लोवाक राष्ट्रपति, संसद और स्लोवाक कार्यकारी की सीट है। ब्रातिस्लावा में भी हर साल लगभग 10 लाख पर्यटक आते हैं।ब्रातिस्लावा हवाई अड्डा यहाँ का हवाई प्रवेशद्वार और सबसे बडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

ब्रातिस्लावा
राजधानी शहर
ब्रातिस्लावा शहर का दृश्य।
ब्रातिस्लावा शहर का दृश्य।
ब्रातिस्लावा का झंडा
ध्वज
Coat of arms of ब्रातिस्लावा
Coat of arms
ब्रातिस्लावा is located in ब्रातिस्लावा
ब्रातिस्लावा
ब्रातिस्लावा
ब्रातिस्लावा क्षेत्र में ब्रातिस्लावा का स्थान
ब्रातिस्लावा is located in स्लोवाकिया
ब्रातिस्लावा
ब्रातिस्लावा
स्लोवाकिया में ब्रातिस्लावा का स्थान
ब्रातिस्लावा is located in यूरोप
ब्रातिस्लावा
ब्रातिस्लावा
यूरोप में ब्रातिस्लावा का स्थान
निर्देशांक: 48°08′38″N 17°06′35″E / 48.14389°N 17.10972°E / 48.14389; 17.10972 17°06′35″E / 48.14389°N 17.10972°E / 48.14389; 17.10972
देशब्रातिस्लावा स्लोवाकिया
क्षेत्रब्रातिस्लावा
पहली बार उल्लेख907
शासन
 • महापौरमटूज़ वैलो
क्षेत्र367.584 किमी2 (141.925 वर्गमील)
ऊँचाई134 मी (440 फीट)
जनसंख्या (2018-12-31)
 • कुल4,32,864
 • घनत्व1,200 किमी2 (3,000 वर्गमील)
समय मण्डलसीईटी (यूटीसी+1)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)सीईएसटी (यूटीसी+2)
डाक कोड8XX XX
दूरभाष कोड421 2
कार प्लेटBA, BL, BT
वेबसाइटbratislava.sk

इतिहास

907 में "ब्रेज़ालॉसपुर्क" नामक एक बस्ती का पहला लिखित संदर्भ मिलता है जो कि प्रेसबर्ग की लड़ाई से संबंधित है, जिसके दौरान एक बार्वेरियन सेना को हंगरीवासियों ने हराया था। 10 वीं शताब्दी में, प्रेसबर्ग का क्षेत्र (जो बाद में पॉज़ोनी काउंटी बन गया) हंगरी का हिस्सा बन गया (1000 से "हंगरी का साम्राज्य" कहा जाता है)। यह राज्य के सीमांत पर एक महत्वपूर्ण आर्थिक और प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ। इस रणनीतिक स्थिति के कारण शहर में लगातार हमलें और लड़ाइयाँ होती रही, लेकिन यह आर्थिक विकास और उच्च राजनीतिक स्थिति का भी फायदा उठाता रहा। इसे 1291 में हंगरी के राजा एंड्रयू तृतीय द्वारा अपना पहला ज्ञात "शहर विशेषाधिकार" प्रदान किया गया, और 1405 में राजा सिगिस्मंड द्वारा इसे एक मुक्त शाही शहर घोषित किया गया था।

1526 में मोहक की लड़ाई में हंगरी साम्राज्य को ओटोमन साम्राज्य से हर का सामना करना पड़ा। तुर्कों ने प्रेसबर्ग को घेर लिया और शहर को क्षतिग्रस्त कर दिया, हालांकि वे इसे जीतने में असफल रहे। 17वीं शताब्दी में शहर एंटी-हब्सबर्ग विद्रोहियों का गढ़ बना रहा, जो तुर्क, बाढ़, विपत्तियों और अन्य आपदाओं से लड़ रहे थे, जिससे उनकी आबादी कम होती गई।

प्रेसबर्ग 18वीं शताब्दी में रानी मारिया थेरेसा के शासनकाल में काफ़ी फली-फूली, और यह हंगरी का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण शहर बन गया। मारिया थेरेसा के बेटे जोसेफ द्वितीय के शासनकाल के दौरान शहर ने अपना महत्व खोना शुरू कर दिया, विशेष रूप से ऑस्ट्रिया और हंगरी के बीच संबंधों को मजबूत करने के प्रयास में 1783 में जब शाही दरबार को वियना ले जाया गया। 18वीं शताब्दी के दौरान, शहर स्लोवाक राष्ट्रीय आंदोलन का केंद्र बन गया।

प्रथम विश्व युद्ध से पहले, शहर की आबादी में 42% जर्मन, 41% हंगेरियन और 15% स्लोवाक थे। 1919 में युद्ध के बाद की पहली जनगणना में शहर की जातीय संरचना 36% जर्मन, 33% स्लोवाक और 29% हंगेरियन घोषित की गई थी, लेकिन यह लोगों के आदान-प्रदान के बजाय अपनी पहचान बदलने परिलक्षित हो सकती है।

प्रथम विश्व युद्ध और 28 अक्टूबर, 1918 को चेकोस्लोवाकिया के गठन के बाद, शहर को वहाँ के प्रतिनिधियों की अनिच्छा के बावजूद नए राज्य में शामिल किया गया था। प्रभावशाली हंगेरियन और जर्मन आबादी ने शहर को चेकोस्लोवाकिया से हटाने की कोशिश की और इसे एक मुक्त शहर घोषित कर दिया। हालाँकि, 1 जनवरी, 1919 को चेकोस्लोवाक सेना ने शहर पर कब्जा कर लिया। 1930 की चेकोस्लोवाकियन जनगणना के अनुसार, ब्रातिस्लावा की हंगेरियन की जनसंख्या घटकर 15.8% रह गई थी।

ब्रातिस्लावा को 14 मार्च, 1939 को पहले स्वतंत्र स्लोवाक गणराज्य की राजधानी घोषित किया गया था, लेकिन नया देश जल्द ही नाजी प्रभाव में आ गया। 1941-1942 और 1944-1945 में, नई स्लोवाक सरकार ने ब्रातिस्लावा के लगभग 15,000 यहूदियों को निर्वासित करने में सहयोग किया; उन्हें यातना शिविरों में ले जाया गया, जहां युद्ध समाप्त होने से पहले ज्यादातर मारे गए या मार दिये गए।

4 अप्रैल 1945 को सोवियत सैनिकों द्वारा इस पर कब्ज़ा कर लिया गया। फरवरी 1948 में चेकोस्लोवाकिया में कम्युनिस्ट पार्टी की सत्ता में काबिज़ के बाद, शहर पूर्वी ब्लॉक का हिस्सा बन गया। शहर ने नई भूमि का अधिग्रहण किया, और जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई, और यहाँ की 90% आबादी स्लोवेक बन गई।

1988 में ब्रातिस्लावा के असंतुष्टों द्वारा ब्रातिस्लावा कैंडल प्रदर्शन के साथ साम्यवाद के पतन की शुरूआत हो गई, और यह शहर 1989 में कम्युनिस्ट विरोधी मखमली क्रांति के अग्रणी केंद्रों में से एक बन गया।

1993 में, मखमली क्रांति के बाद यह शहर नवगठित स्लोवाक गणराज्य की राजधानी बन गया।

भूगोल

शहर, दक्षिण पश्चिमी स्लोवाकिया में, ब्रातिस्लावा क्षेत्र के भीतर स्थित है। देश की ऑस्ट्रिया और हंगरी की सीमा पर स्थित होने के कारण, यह एकमात्र राष्ट्रीय राजधानी है जो दो देशों के बीच की सीमा बनाती है। यह हंगरी से लगी सीमा से केवल 18 किलोमीटर (11.2 मील) और ऑस्ट्रियाई राजधानी वियना से केवल 60 किलोमीटर (37.3 मील) दूर स्थित है।

शहर का कुल क्षेत्रफल 367.58 वर्ग किलोमीटर (141.9 वर्ग मील) है, जो इसे स्लोवाकिया में क्षेत्रानुसार दूसरा सबसे बड़ा शहर (विस्कोके टाट्री की बस्ती के बाद) बनाता है। ब्रातिस्लावा डैन्यूब नदी की दोनो ओर फैला हुआ है, और सदियों से अन्य क्षेत्रों के लिए मुख्य परिवहन मार्ग था। नदी शहर के पश्चिम से दक्षिण पूर्व कि ओर गुजरती है।

ब्रातिस्लावा उत्तर समशीतोष्ण क्षेत्र में स्थित है और औसत वार्षिक तापमान (1990-2009) लगभग 10.5°C (50.9°F) रहता है। गर्म महीने में औसत तापमान 21°C (70°F) तक और ठंडे महीने में 1°C (30°F) तक चला जाता हैं। यहाँ अक्सर गर्म ग्रीष्मकाल और शीत, आर्द्र सर्दियों के बीच हवाऐं चलती रहती है। शहर स्लोवाकिया के सबसे गर्म और शुष्क क्षेत्रों में से एक है।

जनसांख्यिकी

19वीं शताब्दी तक शहर में मूलरूप से, जर्मन प्रमुख जातीय समूह थे। पहले विश्व युद्ध के अंत तक प्रेसबर्ग की आबादी में 42% जर्मन, 40% हंगेरियन, और 15% स्लोवाक थे।

1918 में चेकोस्लोवाक गणराज्य के गठन के बाद, ब्रातिस्लावा एक बहु-जातीय शहर बना रहा, लेकिन शहर में स्लोवाक और चेक आबादी का अनुपात बढ़ गया, जबकि जर्मन और हंगेरियाई लोगों का अनुपात गिरता गया। 1938 में, 59% आबादी स्लोवाक या चेक थी, जबकि जर्मनों और हंगेरियन की संख्या क्रमश: 22% और 13% ही बची थी। 1939 में पहले स्लोवाक गणराज्य के निर्माण के साथ ही शहर की आबादी में अन्य परिवर्तन आए, विशेष रूप से कई चेक लोगों का निष्कासन और युद्ध के दौरान यहूदियों का निर्वासन या पलायन। 1945 में, अधिकांश जर्मन निर्वासन कर दिए गए थे। युद्ध के बाद शहर की जर्मन और हंगेरियन अल्पसंख्यक आबादी पर नाजी जर्मनी का सहयोग करने का आरोप लगा, उन का शोषण किया जाने लगा, जिससे इनकी संख्या लगातार शहर से कम होते गई। 1950 के दशक से, स्लोवाक शहर में प्रमुख जातीयता रही है, जो शहर की आबादी का लगभग 90% है।

अर्थव्यवस्था

ब्रातिस्लावा क्षेत्र स्लोवाकिया का सबसे धनी और सबसे आर्थिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है, क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा होने और आठ स्लोवाक क्षेत्रों की तीसरी सबसे छोटी आबादी होने के बावजूद। यह स्लोवाक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 26% है। कई सरकारी संस्थानों और निजी कंपनियों का मुख्यालय ब्रातिस्लावा में है। ब्रातिस्लावा की 75% से अधिक आबादी सेवा क्षेत्र में काम करती है, जो मुख्य रूप से व्यापार, बैंकिंग, आईटी, दूरसंचार और पर्यटन से बना है। सार्वजनिक प्रतिभूति बाजार के आयोजक, ब्रातिस्लावा स्टॉक एक्सचेंज (बीएसएसई) की स्थापना 15 मार्च 1991 को हुई थी।

हाल के वर्षों में, सेवा और उच्च तकनीक उन्मुख व्यवसाय ब्रातिस्लावा में समृद्ध हुए हैं। आईबीएम, डेल, लेनोवो, एटीएंडटी, एसएपी और एक्सेंचर सहित कई वैश्विक कंपनियों ने यहां आउटसोर्सिंग और सेवा केंद्र बनाए हैं या योजनाबध्द है।

चित्र दीर्घा

सन्दर्भ

Tags:

ब्रातिस्लावा इतिहासब्रातिस्लावा भूगोलब्रातिस्लावा जनसांख्यिकीब्रातिस्लावा अर्थव्यवस्थाब्रातिस्लावा चित्र दीर्घाब्रातिस्लावा सन्दर्भब्रातिस्लावाअंग्रेज़ी भाषाऑस्ट्रियाजर्मन भाषाडैन्यूब नदीब्रातिस्लावा हवाई अड्डास्लोवाकियाहंगरी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

दुर्गाआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०सउदी अरबफुटबॉलशब्दरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरजाटसाम्यवादस्वस्तिवाचनसर्वनामगुम है किसी के प्यार मेंकार्बोहाइड्रेटआल्हारावणचन्द्रमानमस्ते सदा वत्सलेभजनअक्षय कुमारहरियाणाजवाहरलाल नेहरूसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)वृष राशिएचडीएफसी बैंकभारत में लैंगिक असमानताभक्ति आन्दोलननारीवादयौन आसनों की सूचीतापमानकुलदीप सेनओशोभारतीय संविधान सभाहस्तमैथुनमहाजनपदज्वाला देवी शक्तिपीठभारत के घोटालों की सूची (वर्ष के अनुसार)भारतीय आम चुनाव, 2014बाल ठाकरेदेवी चित्रलेखाजीमधुयशस्वी जायसवाललिंग (व्याकरण)कम्प्यूटर नेटवर्ककिशोर कुमारआईसीसी क्रिकेट विश्व कपभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हश्रीमद्भगवद्गीतामहिषासुरजय श्री कृष्णास्वास्थ्ययज्ञोपवीतअर्थशास्त्र (ग्रन्थ)लालबहादुर शास्त्रीकुंभ राशिहरे कृष्ण (मंत्र)यादवअक्षांश रेखाएँराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीविटामिन बी१२रश्मिका मंदानादांडी मार्चमदारजैन धर्म का इतिहासझारखण्डएनिमल (2023 फ़िल्म)शिवाजीसनराइजर्स हैदराबादलोक साहित्यसंजु सैमसनसोनाहरिवंश राय बच्चनसमासबड़े मियाँ छोटे मियाँभारतीय प्रशासनिक सेवाविद्यालयउत्तराखण्डपुनर्जागरणकेन्द्र-शासित प्रदेशभारत का इतिहास🡆 More