बारिपदा: ओडिशा (भारत) में एक शहर

बारिपदा (Baripada) भारत के ओड़िशा राज्य के मयूरभंज ज़िले में स्थित एक नगर है।

बारिपदा
Baripada
ବାରିପଦା
{{{type}}}
श्री हरि बलदेव जिउ मंदिर, बारिपदा
श्री हरि बलदेव जिउ मंदिर, बारिपदा
बारिपदा is located in ओडिशा
बारिपदा
बारिपदा
ओड़िशा में स्थिति
निर्देशांक: 21°56′06″N 86°44′17″E / 21.935°N 86.738°E / 21.935; 86.738 86°44′17″E / 21.935°N 86.738°E / 21.935; 86.738
देशबारिपदा: आवागमन, भूगोल, दर्शनीय स्थल भारत
प्रान्तओड़िशा
ज़िलामयूरभंज ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,16,849
भाषा
 • प्रचलितओड़िया, हो
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड757 0xx
दूरभाष कोड06792-25xxxx/ 06792-26xxxx
वाहन पंजीकरणOD-11
वेबसाइटwww.mapsofindia.com/maps/orissa/baripada.html
बारिपदा: आवागमन, भूगोल, दर्शनीय स्थल
सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य

आवागमन

यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग 18 गुज़रता है। सिंपलीपल पहाड़ियों के तल पर स्थित इस स्थान से मयूरभंज और आसपास के सभी पर्यटन स्थलों तक पहुंचा जा सकता है।

भूगोल

बारिपदा की स्थिति 21°55′52″N 86°43′39″E / 21.9312°N 86.7276°E / 21.9312; 86.7276 पर है। यहां की औसत ऊंचाई 36 मीटर (118 फीट)।

दर्शनीय स्थल

यहां एक प्राचीन किले और जगन्नाथ मंदिर के अवशेष देखे जा सकते हैं।

सिमलिपल राष्ट्रीय उद्यान

पूर्ववती शासकों का यह शिकार स्थल प्रोजेक्ट टाइगर के अन्तर्गत शामिल किया गया है। 1956 में इसका चयन आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व के लिए किया गया था। बारीपाडा से 60 किलोमीटर दूर स्थित यह पार्क 2277.07 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। घने जंगलों, झरनों और पहाड़ियों से समृद्ध इस पार्क में विविध वन्यजीवों को नजदीक से देखा जा सकता है। टाईगर, हिरन, हाथी और अन्य बहुत से जीव इस पार्क में मूलत: पाए जाते हैं।

खिचिंग

बारिपदा से 150 किलोमीटर दूर स्थित खिचिंग नगर अपने प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। एक समय में यह स्थान भंजा शासकों की राजधानी थी। देवी चामुंडा को समर्पित यहां का मंदिर प्रमुख और लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। यह मंदिर पत्थर की अनोखी मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। चौलाकुंज और बिराटगढ़ यहां के अन्य चर्चित स्थल हैं। चौलाकुंज विशाल स्तंभों और बिराटगढ़ संग्रहालय के लिए जाना जाता है।

किचकेश्वरी मंदिर

यह मंदिर बहाल्दा में स्थित है जो 14वीं शताब्दी में मयूरभंज साम्राज्य की राजधानी थी। अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध देवी किचकेश्वरी का यह मंदिर बारीपाडा से 16 किलोमीटर की दूरी पर है।

मानात्री

खखरूआ वैद्यनाथ के मंदिर के लिए प्रसिद्ध मानात्री बारीपाडा से 36 किलोमीटर की दूरी पर है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर वास्तुकला का एक उत्तम उदाहरण है। मंदिर की दीवारों पर मयूरभंज राजाओं के अभिलेख उड़िया भाषा में खुदे हुए हैं। मंदिर के पश्चिम में एक प्राचीन किला क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा जा सकता है।

बंथिया जगन्नाथ मंदिर

बारिपदा स्थित इस मंदिर का निर्माण 1863 से 1867 के बीच राजा श्री श्रीनाथ भांजदेव की देखरेख में किया गया था। भगवान जगन्नाथ का यह मंदिर यहां के स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

देवकुंड

यह पवित्र और खूबसूरत स्थल बारीपाडा से 65 और बालेश्वर से 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का जलप्रपात और एक पहाड़ी पर स्थित अंबिका मंदिर यहां के लोकप्रिय दर्शनीय स्थल हैं।

भीमकुंड

यह तीर्थस्थान करंजिया से 40 किलोमीटर दूर है और यहां एक पवित्र कुंड है। माना जाता है कि भीम ने इस कुंड में स्नान किया था, इसी कारण इसे भीमकुंड कहा जाता है। जनवरी माह में मकर सक्रांति पर्व यहां बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके आसपास की सुंदरता देखने के लिए लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Tags:

बारिपदा आवागमनबारिपदा भूगोलबारिपदा दर्शनीय स्थलबारिपदा इन्हें भी देखेंबारिपदा बाहरी कड़ियाँबारिपदा सन्दर्भबारिपदाओड़िशाभारतमयूरभंज ज़िले

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अनुवादआपातकाल (भारत)हरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनिकोलस पूरनहैदराबादकुंडली भाग्यभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हखजुराहोस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)करीना कपूरकैलास पर्वतभारत के राजनीतिक दलों की सूचीबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत की नदी प्रणालियाँपतञ्जलि योगसूत्रचरक संहितागेहूँबृजभूषण शरण सिंहमहाभियोगहिन्दी साहित्य का इतिहासविक्रमादित्यनॉटी अमेरिकाविज्ञानसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)भारत में जाति व्यवस्थाउत्तराखण्डभारत में महिलाएँनर्मदा नदीगूगलआदमभारत में सामाजिक धार्मिक सुधार आंदोलनअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धधर्मो रक्षति रक्षितःबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रसंसाधनअमरनाथब्रह्मपुत्र नदीवैदिक सभ्यताइंस्टाग्रामपलाशभारतीय रुपयापर्यावरणदशावतारइन्सुलिनचन्द्रमाभारत की जनगणना २०११अक्षय खन्नाकार्बोहाइड्रेटआल्हाचन्द्रगुप्त मौर्यछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीआसनउपसर्गराहुल गांधीसालासर बालाजीरानी की वावउत्तर प्रदेश के मंडलमराठा साम्राज्यमृदाविश्व बैंकहिन्दू विवाहनरेन्द्र मोदीराशी खन्नाकृष्णश्रीछत्तीसगढ़मैंने प्यार कियारविदासभारत में लैंगिक असमानतामानव कंकालकार्ल मार्क्सकाकालभैरवाष्टकआईसीसी क्रिकेट विश्व कपदैनिक भास्करपृथ्वीराज चौहानदर्शनशास्त्र🡆 More