भूगोल

सामाजिक प्रवेशद्वार: कला · मानवशास्त्र · समुदाय · संस्कृति · अर्थशास्त्र · शिक्षा · भूगोल · लैंगिकता · वैश्वीकरण · इतिहास · मानवाधिकार · अंतरजाल · विधि · दर्शनशास्त्र · सामाजिक आन्दोलन · सामाजिक विज्ञान · समाज कार्य · समाजशास्त्र

मुख पृष्ठभूगोल की शाखायेंसंबंधित विषयविकिपरियोजना भूगोल

भूगोल प्रवेशद्वार


भूगोल
विश्व का मानचित्र

भूगोल प्रवेशद्वार में आपका स्वागत् हैं। भूगोल एक अत्यधिक पुराना, रोचक तथा ज्ञानवर्धक विषय रहा हैं। वर्तमान में इसका महत्व अत्यधिक बढ़ गया हैं जहां एक ओर पारिस्थितिकी, स्थलाकृति, जलवायु, भूमंडलीय ऊष्मीकरण, महासागर जैसे भौतिक भूगोल के प्रमुख उप-विषय हैं वही दूसरी ओर संसाधन, पर्यटन, जनसंख्या, सांस्कृतिक, धर्म, कृषि जैसे विषय मानव भूगोल के उप-विषय हैं। भूगोल में नयी तकनीकों जैसे, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस और डिजिटल कार्टोग्राफी के अधुनातन प्रयोगों ने इसकी उपयोगिता को पहले से कहीं अधिक बढ़ा दिया है। भूगोल के द्वारा पृथ्वी के ऊपरी स्वरुप और उसके प्राकृतिक विभागों (जैसे पहाड़, महादेश, देश, नगर, नदी, समुद्र, झील, डमरुमध्य, उपत्यका, अधित्यका, वन आदि) का ज्ञान होता है। प्राकृतिक विज्ञानों के निष्कर्षों के बीच कार्य-कारण संबंध स्थापित करते हुए पृथ्वीतल की विभिन्नताओं का मानवीय दृष्टिकोण से अध्ययन ही भूगोल का सार तत्व है। पृथ्वी की सतह पर जो स्थान विशेष हैं उनकी समताओं तथा विषमताओं का कारण और उनका स्पष्टीकरण भूगोल का निजी क्षेत्र है। भूगोल शब्द दो शब्दों भू यानि पृथ्वी और गोल से मिलकर बना है।

भूगोल एक ओर अन्य श्रृंखलाबद्ध विज्ञानों से प्राप्त ज्ञान का उपयोग उस सीमा तक करता है जहाँ तक वह घटनाओं और विश्लेषणों की समीक्षा तथा उनके संबंधों के यथासंभव समुचित समन्वय करने में सहायक होता है। दूसरी ओर अन्य विज्ञानों से प्राप्त जिस ज्ञान का उपयोग भूगोल करता है, उसमें अनेक व्युत्पत्तिक धारणाएँ एवं निर्धारित वर्गीकरण होते हैं। यदि ये धारणाएँ और वर्गीकरण भौगोलिक उद्देश्यों के लिये उपयोगी न हों, तो भूगोल को निजी व्युत्पत्तिक धारणाएँ तथा वर्गीकरण की प्रणाली विकसित करनी होती है।

प्रमुख लेख

गंगा नदी
गंगा नदी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है जो भारत और बांग्लादेश में मिलाकर २,५१० किमी की दूरी तय करती हुई उत्तरांचल में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुंदरवन तक विशाल भू भाग को सींचती है, देश की प्राकृतिक संपदा ही नहीं, जन जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है। २,०७१ कि.मी तक भारत तथा उसके बाद बांग्लादेश में अपनी लंबी यात्रा करते हुए यह सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण गंगा का यह मैदान अपनी घनी जनसंख्या के कारण भी जाना जाता है।

इस नदी में मछलियों तथा सर्पों की अनेक प्रजातियाँ तो पाई ही जाती हैं मीठे पानी वाले दुर्लभ डालफिन भी पाए जाते हैं। यह कृषि, पर्यटन, साहसिक खेलों तथा उद्योगों के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान देती है तथा अपने तट पर बसे शहरों की जलापूर्ति भी करती है। इसके तट पर विकसित धार्मिक स्थल और तीर्थ भारतीय सामाजिक व्यवस्था के विशेष अंग हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस नदी के जल में बैक्टीरियोफेज नामक विषाणु होते हैं, जो जीवाणुओं व अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को जीवित नहीं रहने देते हैं। गंगा की इस असीमित शुद्धीकरण क्षमता और सामाजिक श्रद्धा के बावजूद इसका प्रदूषण रोका नहीं जा सका है। फिर भी इसके प्रयत्न जारी हैं और सफ़ाई की अनेक परियोजनाओं के क्रम में नवंबर,२००८ में भारत सरकार द्वारा इसे भारत की राष्ट्रीय नदी तथा इलाहाबाद और हल्दिया के बीच (१६०० किलोमीटर) गंगा नदी जलमार्ग- को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया है।

क्या आप जानते हैं?

पनामा नहर का त्रिविमीय चित्रण
मदुरई का मीनाक्षी सुंदरेश्वरर मंदिर
मदुरई का मीनाक्षी सुंदरेश्वरर मंदिर

चर्चित स्थान

तियांजिन पोर्ट
  • तियांजिन: में एक धमाके में 50 लोगों की मृत्य हो गयी और कम से कम 70 लोग घायल हो गये।
  • फिलीपींस: में 8 अगस्त 2015 को आये सूडेलॉर नामक टाइफून से कम से कम 1,50,000 लोगों को अपना घर ख़ाली कर के सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। इस समुद्री तूफ़ान ने पूर्वी चीन को भी अपना निशाना बनाया।
  • सिनाबंग: सिनाबंग ज्वालामुखी इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तरी हिस्से में कारू पठार पर स्थित एक ज्वालामुखी पर्वत है। इसमें हालिया विस्फोट 26 जून 2015 को हुआ था जिसकी वजह से कम से कम 10,000 लोगों को अपना घर ख़ाली कर के सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।
  • नेपाल: में आया भूकंप क्षणिक परिमाण परिमाप पर 7.8 या 8.1 तीव्रता का भूकम्प था जिसका अधिकेन्द्र लामजुंग, नेपाल से 38 कि॰मी॰ दूर था। भूकम्प मूल की गहराई लगभग 15 कि॰मी॰ नीचे थी। 1934 के बाद पहली बार नेपाल में इतना प्रचंड तीव्रता वाला भूकम्प आया है जिससे 8000 से अधिक मौते हुई और 2000 से अधिक घायल हुए।
    ...पूर्व प्रदर्शित
  • आज का देश

    दक्षिण सूडान
    दक्षिण सूडान या 'जनूब-उस-सूडान' (आधिकारिक तौर पर दक्षिणी सूडान गणतंत्र) उत्तर-पूर्व अफ़्रीका में 3° और 13° समानांतर उत्तर आक्षांश तथा 24° और 36 ° मध्याह्न पूर्व देशांतर पर स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। जुबा देश की वर्तमान राजधानी और सबसे बड़ा शहर भी है। देश के उत्तर में सूडान गणतंत्र, पूर्व में इथियोपिया, दक्षिण-पूर्व में केन्या, दक्षिण में युगान्डा, दक्षिण-पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और पश्चिम में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य है।

    यह उष्णकटिबंधीय वन, दलदलों और घास के मैदानी भागों से परिपूर्ण है। यहाँ की प्रमुख नदी श्वेत नील है, जो दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा सहित देश के कई भागों से होकर गुजरता है। यह अफ्रीका महाद्वीप के केंद्र में स्थित है और इसकी सीमा छह देशों से सटी है। यह प्राकृतिक तेल के लिहाज से संपन्न देश है।

    दक्षिण सूडान को 9 जुलाई 2011 को जनमत-संग्रह के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस जनमत-संग्रह में भारी संख्या (कुल मत का 98.83%) में देश की जनता ने सूडान से अलग एक नए राष्ट्र के निर्माण के लिए मत डाला। यह विश्व का 196वां स्वतंत्र देश, संयुक्त राष्ट्र का 193वां सदस्य तथा अफ्रीका का 55वां देश है।

    चयनित भूगोलवेत्ता

    अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट
    अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट (जर्मन:Friedrich Wilhelm Heinrich Alexander von Humboldt listen सहायता·सूचना; जन्म १७६९- मृत्यु १८५९ ई.) एक प्रमुख भूगोलवेत्ता थे। उनका जन्म बर्लिन में तत्कालीन शाही परिवार में हुआ। उनकी सबसे प्रसिद्द रचना कॉसमॉस- १८४५ से १८६२ के बीच पांच खण्डो में प्रकाशित हुई और अन्य रचना साइनलैण्ड पर लिखा शोध ग्रन्थ १७८९ में छपा। हम्बोल्ट के साथ ही भूगोल में आधुनिक युग की शुरूआत मानी जाती है। हम्बोल्ट ने सर्वप्रथम वनस्पति विज्ञान में परिमाणात्मक विधियों का प्रयोग किया जिनसे जैव भूगोल की मजबूत आधारशिला का निर्माण हुआ। यह हम्बोल्ट ही थे जिनके द्वारा भूगोलीय घटनाओं की दीर्घावधिक मॉनिटरिंग वकालत की गयी और इस कार्य ने आधुनिक भूचुम्बकीय और मौसम वैज्ञानिक प्रेक्षणों का मार्ग प्रशस्त किया।
    हम्बोल्ट एक अनुभववादी विचारक थे और घटनाओं के प्रेक्षण और मापन में यकीन रखते थे। उन्होंने घर में बैठकर चिंतन करके लेखन करने की बजाय भ्रमण करके घटनाओं के प्रेक्षण के बाद उनके निरूपण की विधा पर कार्य किया। हम्बोल्ट ने अपने जीवन में लगबग साढ़े छह हजार किलोमीटर की यात्रायें कीं जिनमें सबसे प्रमुख उनकी दक्षिण अमेरिका की यात्रा है। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने इस महादीप की यात्रा और इसका वर्णन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दूरबीन, तापमापी, साइनोमीटर, सेक्सटैंट, वायुदाबमापी इत्यादि उपकरणों से लैस होकर मापन कार्य किये और उनकी इस यात्रा के वर्णन का प्रकाशन २१ खण्डों में हुआ। हम्बोल्ट उन पहले लोगों में से थे जिन्होंने दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के कभी जुड़े हुए होने की बात कही थी। हम्बोल्ट कि सबसे प्रमुख कृति कॉसमॉस है जिसमें उन्होंने संश्लेषणात्मक विचारों के साथ ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में सामंजस्य और एकता लाने का प्रयास किया है। इस कार्य में वे ब्रह्माण्ड को एक एकीकृत इकाई के रूप में भी पुरःस्थापित किया। वे अनेकता में एकता के सिद्धांत के पुरोधा थे।

    भूगोल के उप-प्रवेशद्वार

    Tags:

    प्रवेशद्वार:इतिहासप्रवेशद्वार:कलाप्रवेशद्वार:दर्शनशास्त्रप्रवेशद्वार:मानवाधिकारप्रवेशद्वार:संस्कृतिप्रवेशद्वार:समाजप्रवेशद्वार:सामाजिक विज्ञान

    🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

    स्वास्थ्यवन्दे मातरम्भारतीय राष्ट्रवादलालू प्रसाद यादवअनुवादसाथ निभाना साथियामानुषी छिल्लरउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रभारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीविद्यापतितिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरईमेलभारतेन्दु युगराज्य की मार्क्सवादी अवधारणाप्रबन्धनकबीरपूर्णिमाबाघपत्रकारिताप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रदांडी मार्चभारतेन्दु हरिश्चंद्रमहामृत्युञ्जय मन्त्रराष्ट्रीय पंचायती राज दिवससंस्कृतिअयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'वैष्णो देवीमुंबई इंडियंसप्रीति ज़िंटाभारत में महिलाएँमानचित्रमहाभियोगबक्सर का युद्धहिन्दू पंचांगपर्यावरणभूषण (हिन्दी कवि)मुलायम सिंह यादवममता बनर्जीबीएसई सेंसेक्सरघुराज प्रताप सिंहपारिभाषिक शब्दावलीमध्य प्रदेशसनराइजर्स हैदराबादगोगाजीराजस्थान रॉयल्सकामाख्या मन्दिरस्वामी विवेकानन्दलाल क़िलाजन गण मनमिया खलीफ़ामानवाधिकारदेसीकोणार्क सूर्य मंदिरराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीमहिला सशक्तीकरणहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीबेगूँ किसान आंदोलनसंजु सैमसनकुंडली भाग्यविटामिनझारखण्डहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभोजपुर जिला, बिहारनमस्ते सदा वत्सलेसूचना प्रौद्योगिकीकॅप्चाडिम्पल यादवउद्यमिताहैदराबादविज्ञापनसमासभारत सरकारमानव भूगोलअरुण गोविलअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानशनि (ज्योतिष)ताजमहल🡆 More