नियोन: रासायनिक तत्व

निऑन (Neon) (संकेत : Ne) एक रासायनिक तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक १० है। यह आवर्त सारणी के १८वें समूह (अक्रिय गैसें) में रखा गया है। रैमज़े और टैवर्स ने १८९८ ई. में इस गैस की खोज की थी और वायु से इसे प्राप्त किया था।

नियोन / Neon
रासायनिक तत्व
नियोन: रासायनिक तत्व
रासायनिक चिन्ह: Ne
परमाणु संख्या: 10
रासायनिक शृंखला: निष्क्रिय गैसें
नियोन: रासायनिक तत्व
आवर्त सारणी में स्थिति
नियोन: रासायनिक तत्व
अन्य भाषाओं में नाम: Neon (अंग्रेज़ी)
नियोन: रासायनिक तत्व
शुद्ध नियान से भरी विसर्जन नली (डिस्चार्ज ट्यूब)

परिचय

निऑन का परमाणुभार २०.१८ तथा परमाणुसंख्या १० है। इसके स्थायी समस्थानिक की द्रव्यमान संख्या २०, २१ और २२ है। रेडियमधर्मी समस्थानिक की द्रव्यमान संख्या १९ और २३ है। यह आवर्त सारणी के १८वें समूह का दूसरा सदस्य है। इस समूह के अन्य सदस्य आर्गन, क्रिप्टन, ज़ेनॉन और रेडन हैं। यह वायुमंडल में गैस के रूप में बड़ी अल्प मात्रा (०.००१८ प्रतिशत) में रहता है। भूगर्भ स्थित गैसों में भी यह पाया जाता है। इसका औद्योगिक उत्पादन द्रव वायु के प्रभाजक आसवन से होता है। क्लॉड वायुद्रावी में, जिसमें प्रति घंटा ५० घन मीटर द्रव वायु तैयार होती है, प्रति दिन १०० लिटर निआन प्राप्त हो सकता है।

निऑन का घनत्व शून्य डिग्री सें. और एक वायुमंडल दबाव पर १.२०४ ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है। यह -२४६.०९ सें. पर उबलता है और -२४८.६१ सें. पर जमता है। इसका क्रांति ताप -२२८.७५रू सें. और क्रांतिक दबाव २६.८६ वायुमंडल है। इसकी द्रवण उष्मा ३.९७ कैलोरी प्रति ग्राम और २५रू सें. पर विलेयता ०.०१०१ घन सेंटीमीटर है। इसके अणु में एक ही परमाणु रहता है।

यह किस अन्य तत्व के साथ कोई स्थायी यौगिक नहीं बनाता है। ऐसा समझा जाता है कि दुर्बल अंतरपरमाण्वीय क्रिया के, जिसको वान डेर वाल की शक्ति कहते हैं, कारण ही यह अन्य तत्वों को आकर्षित करता है। इसका वर्णपट (स्पेक्ट्रम) विशेष प्रकार का होता है, जिसमें कई सुंदर रक्तवर्ण रेखाएँ होती हैं। असाधारण ऊँची विद्युत चालकता तथा प्रकाश उत्सर्जित करने की क्षमता के कारण निऑन का उपयोग अनेक विद्युत लैपों तथा यंत्रों में होता है। चिनगारी-प्लग-परीक्षी (Sparking Plug Tester) में भी यह काम आता है। निऑन नलियों में, बहुत कम दबाव पर विद्युत विसर्जन से, बहुत सुंदर लाल नारंगी रंग का प्रकाश निकलता है। अधिकांश गैसीय चालन तथा प्रतिदीप्त दीपों में विद्युत चालन के लिए निऑन का प्रयोग होता है। अन्य गैसों को अवशोषण द्वारा निकालकर ही निऑन की मात्रा निर्धारित की जाती है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

जेक फ्रेजर-मैकगर्करबीन्द्रनाथ ठाकुरजाने तू ... या जाने नाजयप्रकाश नारायणदुबईलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीसंज्ञा और उसके भेदरामभारत का संविधानस्वच्छ भारत अभियानराजस्थान के जिलेदेवनागरीकन्हैया कुमारभारत की पंचवर्षीय योजनाएँमौर्य राजवंशभैरवलालबहादुर शास्त्रीविंध्यवासिनी देवीसंस्कृतिसर्पगन्धाये रिश्ता क्या कहलाता हैपाथरी वाली मातापश्चिम बंगालसाथ निभाना साथियाराम की शक्तिपूजाकोशिकाभक्ति आन्दोलनआँगनवाडीराजधानीनागार्जुनसमाजशास्त्रमल्काजगिरि लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रदशावतारराशी खन्नाभूमिहारअल्बर्ट आइंस्टीनशिरडी साईं बाबाटेस्ला मोटर्ससाँची का स्तूपप्रेम बिहारी नारायण रायज़ादाबिल्वभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनसाईबर अपराधराधाकुरुक्षेत्र युद्धजाटप्रकाश-संश्लेषणमुग़ल शासकों की सूचीभारतीय आम चुनाव, 1957मारवाड़ीभारतीय मसालों की सूचीपतञ्जलि योगसूत्रउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरसमुदायतेरे नामप्लेटोइस्लाममहिला सशक्तीकरणहर्षवर्धनबड़े मियाँ छोटे मियाँभारत रत्‍नदमनदेवेन्द्र प्रसाद यादवविवाह संस्कारहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीप्यारभारतीय रिज़र्व बैंकनिकाह हलालामानवाधिकारकामदा एकादशीश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्ररामायण के पात्रों की सूचीयूट्यूबबाल गंगाधर तिलकयशस्वी जायसवालभारतीय रुपयाप्राणायामआशिकी 2🡆 More