द्वीपसमूह: द्वीपों की शृंखला

द्वीपसमूह किसी सागर, महासागर या झील में स्थित द्वीपों की शृंखला को कहते हैं। भारत के अण्डमान, निकोबार और लक्षद्वीप द्वीपसमूहों के उदहारण हैं।

द्वीपसमूह: द्वीपों की शृंखला
भारत के पड़ौसी देश बर्मा में स्थित मेरगुई द्वीपसमूह

द्वीपसमूहों के प्रकार

भौगोलिक दृष्टि से द्वीपसमूह दो जगहों पर स्थित हो सकतें हैं -

  • किसी भू-क्षेत्र के पास, गहरे सागर से सुरक्षित। इसका उदहारण यूरोप में स्कॉटलैण्ड के मुख्य भू-क्षेत्र के इर्द-गिर्द स्थित ७०० द्वीपों का द्वीपसमूह है।

अधिकतर द्वीपसमूहों के द्वीप दो प्रकार के हो सकते हैं-

  • ज्वालामुखीय द्वीप - इन द्वीपों में समुद्र की तह पर स्थित एक या अनेक ज्वालामुखी के युगों तक फटकर पिघला पत्थर (यानि लावा) उगलने से द्वीप बन जाते हैं। क्योंकि ऐसे ज्वालामुखी ज़्यादातर प्लेट विवर्तनिकी के कारण बनते हैं, इसलिए इस प्रकार के द्वीपसमूह भी ज़्यादातर श्रंखला के रूप में होते हैं। इसका उदहारण भारत का अंडमान द्वीपसमूह है जहाँ बैरन द्वीप पर अभी भी एक ज्वालामुखी सक्रीय रूप से समय-समय पर फटता रहता है।
  • कोरल द्वीप - यह द्वीप नन्हे कोरल-नामक समुद्री जीवों के हज़ारों-लाखों साल तक उगते रहने से बन जाते हैं। जिस तरह घोंघे अपना शंख बनाते हैं, ठीक उसी तरह यह कोरल अपने इर्द-गिर्द बेहद सख्त जिस्म का खोल बनाते रहते हैं। करोड़ों-अरबों कोरलों द्वारा यह द्वीप समुद्र के तह से उठकर उसकी सतह से थोड़ा ऊपर होकर द्वीप बना लेते हैं। ऐसे द्वीपसमूह एक सीधी श्रंखला में होने की बजाए झुंडों में पाए जाते हैं। इसका उदहारण भारत का लक्षद्वीप द्वीप समूह है।

इन्हें भी देखें

Tags:

अण्डमानझीलद्वीपनिकोबारभारतमहासागरलक्षद्वीपसागर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हिन्दी साहित्य का आधुनिक कालजैन धर्म का इतिहासअखण्ड भारतनिदेशक तत्त्वअजंता गुफाएँकोलकाता नाईट राइडर्सअनुष्का शर्मामीरा बाईखजुराहो स्मारक समूहनीति आयोगनमस्ते सदा वत्सलेयादवआन्ध्र प्रदेशलिंग (व्याकरण)आयुर्वेदसुनील नारायणबिहारसंदीप शर्माजैव विविधतामिया खलीफ़ाअमिताभ बच्चनविशेषणभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीयतो धर्म ततो जयचैटजीपीटीधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)जय श्री रामआदि शंकराचार्यहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यप्राणायामबहुजन समाज पार्टीहनुमानमध्यकालीन भारतलखनऊभारत के गृह मंत्रीपरशुरामराधाकभी खुशी कभी ग़मपलाशभारत के चार धामईमेलकम्प्यूटर नेटवर्कआदर्श चुनाव आचार संहिताकुंडली भाग्यप्यार किया तो डरना क्या (1998 फ़िल्म)भारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररबीन्द्रनाथ ठाकुररानी की वावमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमजय श्री कृष्णामहाभारत की संक्षिप्त कथाफ्लिपकार्टजर्मनी का एकीकरणदिल्ली सल्तनतक्षत्रियके॰ एल॰ राहुलएशियागोगाजीरावणजनजातिअशोक की धम्म नीतिपृथ्वीमुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)भोजपुरी भाषासूरदासराशी खन्नाP (अक्षर)अनुवादचुनावगुट निरपेक्ष आंदोलनभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीभारतीय संविधान के तीन भागसौर मण्डलचन्द्रगुप्त मौर्यनागार्जुनआँगनवाडीहिन्दीऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन🡆 More