दीपक: Diya

दीप, दीपक, दीवा या दीया वह पात्र है जिसमें सूत की बाती और तेल या घी रख कर ज्योति प्रज्वलित की जाती है। पारंपरिक दीया मिट्टी का होता है लेकिन आज आधुनिक युग में धातु के दीये भी प्रचलन में हैं। प्राचीनकाल में इसका प्रयोग प्रकाश के लिए किया जाता था पर बिजली के आविष्कार के बाद अब यह सजावट की वस्तु के रूप में अधिक प्रयोग होता है। धार्मिक व सामाजिक अनुष्ठानों में इसका महत्व अभी भी बना हुआ है। यह पंचतत्वों में से एक, अग्नि का प्रतीक माना जाता है। दीपक जलाने का एक मंत्र भी है जिसका उच्चारण सभी शुभ अवसरों पर किया जाता है। इसमें कहा गया है कि सुन्दर और कल्याणकारी, आरोग्य और संपदा को देने वाले हे दीप, हमारी बुद्धि के विकास के लिए हम तुम्हें नमस्कार करते हैं। विशिष्ट अवसरों पर जब दीपों को पंक्ति में रख कर जलाया जाता है तब इसे दीपमाला कहते हैं। ऐसा विशेष रूप से दीपावली के दिन किया जाता हैं। अन्य खुशी के अवसरों जैसे विवाह आदि पर भी दीपमाला की जाती है।

दीपक: दीपक का इतिहास, सन्दर्भ, बाहरी कड़ियाँ
मिट्टी का पारंपरिक दीया

दीपक का इतिहास

ज्योति अग्नि और उजाले का प्रतीक दीपक कितना पुरातन है ।इसके विषय में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। गुफाओं में भी यह मनुष्य के साथ था। कुछ बड़ी अंधेरी गुफाओं में इतनी सुन्दर चित्रकारी मिलती है जिसे बिना दीपक के बनाना सम्भव नहीं था। भारत में दिये का इतिहास प्रामाणिक रूप से ५००० वर्षों से भी ज्यादा पुराना हैं जब इसे मुअन-जो-दडो में ईंटों के घरों में जलाया जाता था। खुदाइयों में वहाँ मिट्टी के पके दीपक मिले है। कमरों में दियों के लिये आले या ताक़ बनाए गए हैं, लटकाए जाने वाले दीप मिले हैं और आवागमन की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर के घरों तथा भवनों के बड़े द्वार पर दीप योजना भी मिली है। इन द्वारों में दीपों को रखने के लिए कमानदार नक्काशीवाले आलों का निर्माण किया गया था।

दीपक भारतीय संस्कृति और जीवन में इस प्रकार मिला जुला है कि इसके नाम पर भारतीय शास्त्रीय संगीत में एक राग का नाम दीपक राग - रखा गया है। कहते हैं इसके गाने से दीपक अपने आप जलने लगते हैं।

दीपक: दीपक का इतिहास, सन्दर्भ, बाहरी कड़ियाँ 

टीका टिप्पणी

    क. ^ पांच तत्व हैं मिट्टी, आकाश, जल, अग्नि और वायु। कहते हैं कि इन पांच तत्वों से ही सृष्टि का निर्माण हुआ है। अतः प्रत्येक हिंदू अनुष्ठान में पंचतत्वों की उपस्थिति अनिवार्य होती है।

    ख. ^ दीपमंत्र इस प्रकार है।
शुभंकरोति कल्याणम् आरोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धि विनाशाय दीपज्योति नमस्तुते।।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

दीपक का इतिहासदीपक सन्दर्भदीपक बाहरी कड़ियाँदीपकदीपावली

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारतीय दर्शनतेरे नामप्रेमानंद महाराजशिवम दुबेक़ुरआनरामदेव पीरवर्णमालामेवाझारखण्ड के जिलेआन्ध्र प्रदेशईद उल-फ़ित्रअक्षय कुमारकैलादेवी मेलाहरे कृष्ण (मंत्र)ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामजातिआईसीसी क्रिकेट विश्व कपइस्लाम का इतिहासफिल साल्ट (क्रिकेटर)मादरचोदमुजफ्फरनगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय रुपयाकोई मिल गयाविटामिन डीव्यक्तित्वकेन्द्र-शासित प्रदेशमिचेल स्टार्कशून्यसीतावृन्दावनशीतला देवीमूल अधिकार (भारत)राजनाथ सिंहकोपेन जलवायु वर्गीकरणउदयनराजे भोसलेआपातकाल (भारत)इलेक्टॉरल बॉन्ड या चुनावी बॉन्डवेदांगशिवलिंगअनुष्का शर्माकृषिकारकअर्थशास्त्रसाईबर अपराधगुम है किसी के प्यार मेंसविता आंबेडकरआदमभारतीय राष्ट्रवादनेपोलियन बोनापार्टहिन्दू पंचांगभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीउज्जैनअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानसंस्कृत भाषाओम जय जगदीश हरेईरानस्वच्छ भारत अभियानभूल भुलैया 2क्लियोपाट्रा ७स्वामी विवेकानन्दरामायणलोक साहित्यलाल क़िलाअमित शाहप्रजामण्डलविज्ञापनभाषाविज्ञानजय सिया रामभूगोलनर्मदा नदीआर्यभटचाणक्यनीतिप्रधानमंत्री आवास योजनासपना चौधरीअथर्ववेद संहिताशाहरुख़ ख़ानजय श्री कृष्णाचैत्र नवरात्र🡆 More