तितली

तितली कीट वर्ग का सामान्य रूप से हर जगह पाया जानेवाला प्राणी है। यह बहुत सुन्दर तथा आकर्षक होती है। दिन के समय जब यह एक फूल से दूसरे फूल पर उड़ती है और मधुपान करती है तब इसके रंग-बिरंगे पंख बाहर दिखाई पड़ते हैं। इसके शरीर के मुख्य तीन भाग हैं सिर, वक्ष तथा उदर। इनके दो जोड़ी पंख तथा तीन जोड़ी सन्धियुक्त पैर होते हैं अतः यह एक कीट है। इसके सिर पर एक जोड़ी संयुक्त आँख होती हैं तथा मुँह में घड़ी के स्प्रिंग की तरह 'प्रोवोसिस' नामक खोखली लम्बी सूँड़नुमा जीभ होती है जिससे यह फूलों का रस (नेक्टर) चूसती है। ये एन्टिना की मदद से किसी वस्तु एवं उसकी गंध का पता लगाती है।

तितलियाँ
तितली
कैर्न्स बर्डविग, ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी तितली, मेलबर्न वन्य-प्राणीउद्यान में
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: पशु
संघ: आर्थ्रोपोडा
वर्ग: इन्सेक्टा
गण: लेपीडोप्टेरा
अश्रेणीत: रोपैलोसेरा
उप-समूह
तितली
केरल में तितली

तितली एकलिंगी प्राणी है अर्थात नर तथा मादा अलग-अलग होते हैं। मादा तितली अपने अण्डे पत्ती की निचली सतह पर देती है। अण्डे से कुछ दिनों बाद एक छोटा-सा कीट निकलता है जिसे कैटरपिलर लार्वा कहा जाता है। यह पौधे की पत्तियों को खाकर बड़ा होता है और फिर इसके चारों ओर कड़ा खोल बन जाता है। अब इसे प्यूपा कहा जाता है। कुछ समय बाद प्यूपा को तोड़कर उसमें से एक सुन्दर छोटी-सी तितली बाहर निकलती है। तितली का दिमाग़ बहुत तेज़ होता है। देखने, सूंघने, स्वाद चखने व उड़ने के अलावा जगह को पहचानने की इनमें अद्भुत क्षमता होती है। वयस्क होने पर आमतौर पर ये उस पौधे या पेड़ के तने पर वापस आती हैं, जहाँ इन्होंने अपना प्रारंभिक समय बिताया होता है।

तितली का जीवनकाल बहुत छोटा होता है। ये ठोस भोजन नहीं खातीं, हालाँकि कुछ तितलियाँ फूलों का रस पीती हैं। दुनिया की सबसे तेज़ उड़ने वाली तितली मोनार्च है। यह एक घंटे में १७ मील की दूरी तय कर लेती है। कोस्टा रीका में तितलियों की १३०० से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। दुनिया की सबसे बड़ी तितली जायंट बर्डविंग है, जो सोलमन आईलैंड्स पर पाई जाती है। इस मादा तितली के पंखों का फैलाव १२ इंच से ज्यादा होता है।

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

नारीवादमीणायश ठाकुरदेवी चित्रलेखाजीराजीव गांधीबड़े मियाँ छोटे मियाँभाषाकोठारी आयोगगाँवस्वास्थ्यलोकसभा अध्यक्षआयुष शर्माकम्प्यूटर नेटवर्कहिन्दी साहित्य का इतिहासनवजोत सिंह सिद्धूजाटबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीगुप्त राजवंशचरक संहिताअष्ट सिद्धिअश्वत्थामायतो धर्म ततो जयताजमहलनीम करौली बाबारामदेव पीरहनुमान मंदिर, प्रयागराजयौन आसनों की सूचीप्रत्ययइस्लाम का इतिहासरामायण आरतीतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरयुगराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)जल प्रदूषणपंकज त्रिपाठीबिहार विधान सभासंगीतमंगल पांडेपूर्णिमाविनेश फौगाटबिरसा मुंडाकरणी माता मन्दिर, बीकानेरमध्यकालीन भारतभारत के विश्व धरोहर स्थलपुस्तकालयलखनऊप्रकाश-संश्लेषणहार्दिक पांड्याराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीहिन्दीअखण्ड भारतबुर्ज ख़लीफ़ाबृजभूषण शरण सिंहमैंने प्यार कियाहिन्दू धर्मराजस्थान रॉयल्सहर हर महादेव (2022 फिल्म)सम्प्रभुताराज्य की मार्क्सवादी अवधारणालोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीविज्ञानभारत का भूगोलदर्शनशास्त्रआयुर्वेदशरत्चन्द्र चट्टोपाध्यायसमानतारविन्द्र जडेजाहिन्दी के संचार माध्यमलखनऊ सुपर जायंट्सवृष राशिगायत्री मन्त्रमहाद्वीपलाल क़िलानृत्यबहुजन समाज पार्टीबौद्ध धर्मदहेज प्रथादिलजीत दोसांझईरान🡆 More