डेमी मूर: अमेरिकी अभिनेत्री

डेमी गइनस (जन्म 11 नवम्बर 1962), पेशेवर तौर पर डेमी मूर नाम से ज्ञात, एक अमेरिकी अभिनेत्री है। फ़िल्मों में लघु भूमिकाएं और टी.वी.

नाटक श्रृंखला, जनरल हॉस्पिटल में एक भूमिका निभाने के बाद, मूर ने अपने कॅरिअर को सेंट एल्मोज़ फ़ायर (1985) और घोस्ट (1990) जैसी फ़िल्मों से स्थापित किया और 1990 दशक की शुरूआत में अ फ़्यू गुड मेन (1992), इनडीसेंट प्रोपोज़ल (1993) और डिसक्लोज़र (1994) में अपनी सफलता के बाद हॉलीवुड में सर्वाधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। 1990 के दशक के अंत तक उनकी फ़िल्में कम सफल रहीं, लेकिन Charlie's Angels: Full Throttle (2003) में अपनी भूमिका से वह सुर्ख़ियों में लौट आई।

डेमी मूर
डेमी मूर: प्रारंभिक जीवन, कॅरिअर, वैनिटी फ़ेयर विवाद
Moore at TechCrunch50 2008
जन्म 11 नवम्बर 1962 (1962-11-11) (आयु 61)
Roswell, New Mexico, U.S.
राष्ट्रीयता अमेरिकी
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 1982–present
जीवनसाथी फ़्रेडी मूर (1982–1985)
ब्रूस विलिस (1987–2000)
ऐश्टन कूचर (2005–2013)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

मूर ने अपना पेशेवर नाम, अपने पहले पति, फ़्रेडी मूर से लिया और ब्रूस विलिस के साथ शादी से वह तीन बेटियों की मां बनी। वह 2005 से अभिनेता ऐश्टन कूचर के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं और बाद में 2009 के दौरान उसने ऐश्टन कूचर का अंतिम नाम अपना लिया।

प्रारंभिक जीवन

मूर का जन्म रोसवेल, न्यू मेक्सिको में डेमी जीन गइनस के रूप में हुआ था। बचपन में उसका घरेलू जीवन मुश्किल और अस्थिर रहा। उसके जैविक पिता, चार्ल्स हार्मन ने शादी के दो महीने बाद, मूर के जन्म होने से पहले ही, उसकी मां वर्जीनिया किंग (27 नवम्बर 1943 - 2 जुलाई 1998) को छोड़ दिया। परिणामतः जन्म प्रमाण-पत्र पर मूर का उपनाम, उसके सौतेले पिता, डैनी गइनस (9 मार्च 1943- अक्टूबर, 1980) का था। डैनी गइनस, जिन्होंने 1980 में आत्महत्या कर ली, अक्सर नौकरियां बदलते रहते थे; परिणामस्वरूप इस परिवार ने कुल चालीस बार स्थान बदले, एक बार एक छोटे शहर रोजर्स मैनर, पेंसिल्वेनिया में रहे। मूर के माता-पिता शराबी थे और अक्सर लड़ते रहते और एक दूसरे के साथ मारपीट करते थे। बचपन में मूर भेंगी थी और इस समस्या से निजात पाने की कोशिश में आई पैच (आंख की पट्टी) पहनती थी, जब तक कि अंततः दो सर्जरी द्वारा इसे ठीक नहीं कर दिया गया। वह गुर्दा रोग से भी पीड़ित रही। डेमी मूर को विषमवर्णकता है, उसकी एक आंख हरी है और दूसरी भूरी.

मूर का परिवार 1976 में लॉस एंजिल्स में बस गया। मूर ने हॉलीवुड में फ़ेयरफ़ैक्स हाई स्कूल में दाखिला लिया, जहां उसके सहपाठियों में रेड हॉट चिली पेपर के प्रस्तोता एंथनी किडिस और बेस वादक माइकल बल्ज़री और अभिनेता टिमोथी हटन शामिल थे। जब मूर सोलह वर्ष की थी, तो उसकी सहेली, अभिनेत्री नस्टास्जा किनस्की ने उसे स्कूल छोड़ कर, एक अभिनेत्री बनने के लिए राजी किया। मूर के दो छोटे सौतेले भाई हैं: जेम्स क्रेग हार्मन (पैतृक) और मॉर्गन गइनस (मातृक, 1967 जन्म). मूर एक पूर्व सैंटॉलोजिस्ट हैं।

कॅरिअर

डेमी मूर की पहली फ़िल्म 1982 में 3-D विज्ञान कथा/हॉरर फ़िल्म पैरासाईट थी, जो ड्राइव-इन सर्किट में सफल रही और अंततः $7 मिलियन की कमाई की। तथापि, मूर व्यापक रूप से विख्यात नहीं थी, जब तक कि उसने ABC धारावाहिक जनरल हॉस्पिटल में 1982-1983 तक, जैकी टेंपलटन की भूमिका नहीं निभाई. मूर ने 1982 के व्यंग्य यंग डॉक्टर्स इन लव के अंत में एक लघु भूमिका भी की, जिसका श्रेय उसे नहीं मिला।

डेमी मूर: प्रारंभिक जीवन, कॅरिअर, वैनिटी फ़ेयर विवाद 
डेमी मूर (1990)

1980 के दशक के मध्य में, मूर, युवा उन्मुख फ़िल्म सेंट एल्मोज़ फ़ायर और अबाउट लास्ट नाईट में प्रस्तुत हुई और उसे अक्सर ब्रैट पैक कहा गया, एक नाम जिसे मीडिया ने उस समय शीर्ष युवा कलाकारों के एक समूह के लिए चस्पा किया था। 1988 में डेमी ने कार्ल शुल्त्ज़ द्वारा निर्देशित द सेवेंथ साइन में अभिनय किया। घोस्ट की व्यावसायिक सफलता के बाद, मूर को अ फ्यू गुड मेन, इनडीसेंट प्रोपोज़ल और डिसक्लोज़र, द हंचबैक ऑफ़ नोट्र डैम में अधिक महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी गईं, जिससे वह $10 मिलियन के वेतन स्तर को छूने वाली पहली अभिनेत्री बनीं। 1990 दशक की शुरूआत में, वह हॉलीवुड में सबसे ज़्यादा पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्री थी। उसने घोस्ट की सफलता को कभी नहीं दोहराया और उसकी द स्कारलेट लेटर, द जूरर, स्ट्रिपटीज़ और जी.आई. जेन जैसी फ़िल्में कुछ कमतर सफल रहीं। इस बीच, पैशन ऑफ़ माइंड में मूर के सह कलाकार जोस एकलैंड ने मूर को "बहुत होनहार या प्रतिभाशाली नहीं" कहते हुए भर्त्सना की। हालांकि उन्होंने मूर के साथ 2008 में फ्लॉलेस में दुबारा काम किया। इसी दौरान उसने नैन्सी सवोका द्वारा लिखित, इफ दीज़ वॉल्स कुड टॉक नामक एक टी.वी. लघु श्रृंखला का निर्माण और उसमें अभिनय किया। यह गर्भपात पर तीन भाग की श्रृंखला थी, जिसमें सवोका ने दो खंडों का निर्देशन किया, जिसमें से एक में मूर ने 1950 के दशक में एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई, जो गुप्त रूप से गर्भपात कराने की कोशिश कर रही है। उस भूमिका के लिए मूर को गोल्डन ग्लोब के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामित किया गया था।

मूर, प्लैनेट हॉलीवुड अंतर्राष्ट्रीय थीम रेस्तरां की श्रृंखला (हार्ड रॉक कैफ़े की तर्ज़ पर आधारित और 22 अक्टूबर 1991 को न्यूयॉर्क में खुली) में एक संस्थापक "सेलिब्रिटी निवेशक" थी, जिसमें उसके साथ थे सिलवेस्टर स्टेलन, अर्नाल्ड श्वार्ज़नेगर और तत्कालीन पति ब्रूस विलिस.

अपने अभिनय कॅरिअर से विराम लेने के बाद, मूर चार्लीज़ एन्जिल्स के एक पूर्व सदस्य के रूप में लौटी, जो 2003 की फ़िल्म Charlie's Angels: Full Throttle में बुरी बन जाती है। 2006 में वह बॉबी में नज़र आई, जिसमें कई कलाकारों सहित उसके पति ऐश्टन कूचर ने अभिनय किया, हालांकि वे दोनों किसी भी दृश्य में एक साथ प्रस्तुत नहीं हुए. उसने बाद में एक थ्रिलर फ़िल्म मिस्टर ब्रुक्स में अभिनय किया, जो 1 जून 2007 को प्रदर्शित हुई। वह जॉन बॉन जोवी के लम्बे वीडियो "डेस्टिनेशन एनीव्हेयर" में जेनी के रूप में दिखाई दी।

2006 में मूर, सौंदर्य प्रसाधनों के ब्रैंड हेलेना रुबिनस्टाइन के लिए नया चेहरा बन गई।

वैनिटी फ़ेयर विवाद

चित्र:Demi Moore00.jpg
More Demi Moore
चित्र:Coversvanity demi.0.jpg
Demi's Birthday Suit

अगस्त 1991 में, मूर वैनिटी फ़ेयर के मुखपृष्ठ पर मोर डेमी मूर शीर्षक के अंतर्गत नग्न प्रस्तुत हुई। एनी लीबोविट्ज़ द्वारा यह तस्वीर तब खींची गई थी, जब मूर अपनी बेटी स्काउट लारू से सात महीने की गर्भवती थी, उनका इरादा "हॉलीवुड-विरोधी, चकाचौंध विरोधी" रवैया चित्रित करना था। आवरण ने वैनिटी फ़ेयर और डेमी मूर के लिए एक गहन विवाद को जन्म दिया। टेलीविज़न, रेडियो और अख़बार के लेखों में इसकी व्यापक रूप से चर्चा हुई। लीबोविट्ज़ द्वारा एक गर्भवती यौन प्रतीक के चित्रण के खुलेपन ने विभिन्न विचारों को प्रेरित किया, जिसमें यौन वस्तु की शिकायतों से लेकर सशक्तिकरण के एक प्रतीक के रूप में चित्र का उत्सव मनाना शामिल था।

इस तस्वीर के कई व्यंग्य चित्रण हुए, जिनमें से एक था स्पाई पत्रिका का संस्करण, जिसने उस तस्वीर पर मूर के तत्कालीन पति ब्रूस विलिस का सिर लगा दिया। लीबोविट्ज़ बनाम पैरामाउंट पिक्चर्स कॉर्प में, लीबोविट्ज़ ने 1994 की फ़िल्म Naked Gun 33⅓: The Final Insult को बढ़ावा देने के लिए लेस्ली नीलसन के एक पैरोडी पर मुक़दमा दायर किया। पैरोडी में, मॉडल के शरीर को नीलसन के चेहरे से जोड़ा गया था, जिसे "दोषी और कृत्रिम हंसी वाला चेहरा" वर्णित किया गया। व्यंग्य में लिखा था "मार्च में प्रत्याशित". मामले को 1996 में खारिज कर दिया गया, क्योंकि पैरोडी "अपने हास्य प्रभाव के लिए मूल के साथ अपने विरोधाभास पर" आश्रित थी। नवंबर 2009 में, मोरक्को की पत्रिका Femmes du Maroc ने इस कुख्यात तस्वीर की बराबरी मोरक्को की समाचार संवाददाता नाडिया लार्गुएत की तस्वीर से की, जिसके परिणामस्वरूप बहुसंख्यक मुस्लिम राष्ट्रों में विवाद पैदा हो गया। अगस्त 1992 में, मूर, दुनिया के अग्रणी शरीर चित्रकारी कलाकार, जोआन गेयर के लिए मॉडलिंग करते हुए डेमीज़ बर्थडे सूट में, एक बार फिर वैनिटी फ़ेयर के आवरण पर नग्न प्रस्तुत हुई। इस चित्र को कई लोगों द्वारा, आधुनिक शरीर चित्र कलाकृति के सबसे बेहतरीन उदाहरण के रूप में माना जाता है।

व्यक्तिगत जीवन

डेमी मूर: प्रारंभिक जीवन, कॅरिअर, वैनिटी फ़ेयर विवाद 
कूचर और मूर, सितंबर 2008

मूर ने गायक फ़्रेडी मूर से 1979 में शादी की और 1985 में उन्होंने तलाक़ ले लिया। 1987 में, मूर, मूनलाइटिंग के सितारे ब्रूस विलिस से मिली और दोनों ने दो महीने बाद शादी कर ली। इस सितारा दंपति को तीन बेटियां हुई: रुमर ग्लेन विलिस (जन्म. 16 अगस्त 1988), स्काउट लारू विलिस (जन्म. 20 जुलाई 1991) और तलुल्लाह बेले विलिस (जन्म. 3 फ़रवरी 1994). डेमी और ब्रूस 1998 में अलग हो गए और 2000 में उनका तलाक़ हो गया, लेकिन आज भी वे दोस्त बने हुए हैं। 2003 में, मूर ने अभिनेता ऐश्टन कूचर के साथ डेटिंग शुरू की। डेमी ने 2005 में ऐश्टन से शादी कर ली।

मूर का प्राथमिक निवास, प्रसिद्ध सन वैली रिसॉर्ट के पास हैले, आयडाहो में है, हालांकि वह अधिकांश समय कूचर के साथ लॉस एंजिल्स क्षेत्र में बिताती है। वे सिबागो झील, मेइन पर एक वाटरफ़्रंट हवेली की मालिक भी हैं। वे फ़िलिप बर्ग के कबाला केंद्र धर्म की अभ्यासी अनुयायी है और कूचर को इस धर्म में प्रवर्तित किया। उसने कहा कि वह "यहूदी के रूप में पली नहीं है, लेकिन... का कहना है कि [अपने] दोस्तों की अपेक्षा [उसे] किसी विशेष अनुष्ठान के गहरे अर्थ के प्रति अधिक जानकारी है". आम धारणा के विपरीत, मूर का दावा है कि वह कभी कच्चा आहारी नहीं रही और हाल के मारियो टेस्टीनो फ़ोटोशूट में एक हैमबर्गर खाकर शाकाहारी होने की अफ़वाहों को खारिज किया।

मूर ने पति ऐश्टन कूचर से शादी करने के दो साल बाद क़ानूनी रूप से अपना आख़िरी नाम कूचर में बदल लिया। तथापि, उसने अपने व्यावसायिक जीवन और अपनी अभिनय भूमिकाओं में मूर का उपयोग करना जारी रखा।

न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, मूर "दुनिया की सबसे हाई-प्रोफ़ाइल गुड़िया संग्राहक" हैं और उसकी पसंदीदा में शामिल है जीन मार्शल फैशन गुड़िया.

फ़िल्मोग्राफ़ी

वर्ष फ़िल्म भूमिका नोट
1973 चॉइसेस कोरी
पैरासाईट पेट्रीसिया वेलेस
1983 यंग डॉक्टर्स इन लव न्यू इन्टर्न अन्क्रेडीटेड
1984 नो स्मॉल अफ़ेयर लॉरा विक्टर
ब्लेम इट ऑन रियो निकोल 'निकी' हॉलिस
1985 सेंट एल्मोस फ़ायर जूल्स
1986 विज़डम केरेन सीमन्स
वन क्रेज़ी समर कसांड्रा एल्ड्रिज
अबाउट लास्ट नाईट... डेबी
1988 द सेवेंथ साइन एबी क्विन
द न्यू होमओनर्स गाइड टु हैपीनेस लघु फ़िल्म
1989 वी आर नो एन्जिल्स मॉली
1990 घोस्ट मॉली जेन्सेन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए सैटर्न पुरस्कार
नामित - "मोशन पिक्चर में एक अभिनेत्री द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - हास्य/संगीत" 48 गोल्डन ग्लोब पुरस्कार पर
1991 द बूचर्स वाइफ़ मरीना लेम्के
मॉर्टल थॉट्स सिंथिया केलॉग
नथिंग बट ट्रबल डीएन लाईटसन
1992 ए फ़्यू गुड मेन LCDR जोऐन गैलोवे नामांकित - सर्वश्रेष्ठ महिला प्रदर्शन के लिए MTV मूवी पुरस्कार
1993 इंडीसेंट प्रोपोज़ल डायना मर्फ़ी [[सर्वश्रेष्ठ चुंबन का MTV मूवी पुरस्कार, वुडी हरेल्सन|सर्वश्रेष्ठ चुंबन का MTV मूवी पुरस्कार, वुडी हरेल्सन]] के साथ
नामांकित - सर्वश्रेष्ठ महिला प्रदर्शन के लिए MTV मूवी पुरस्कार
नामांकन - सर्वाधिक वांछनीय स्त्री के लिए MTV मूवी पुरस्कार.
1994 डिसक्लोज़र मेरेडिथ जॉनसन नामांकन - सर्वाधिक वांछनीय स्त्री के लिए MTV मूवी पुरस्कार
| नामांकित - सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए MTV मूवी पुरस्कार
1995 नाउ एंड देन बूढ़ी सामन्था
द स्कार्लेट लेटर हेस्टर प्रिन नामांकन - सर्वाधिक वांछनीय स्त्री के लिए MTV मूवी पुरस्कार
1996 बेविस एंड बट्ट-हेड डू अमेरिका डलास ग्रिम्स (स्वर)
स्ट्रिपटीज़ एरिन ग्रांट
द हंचबैक ऑफ़ नोट्र डम एस्मेराल्डा (स्वर)
द जूरर एनी लायर्ड
1997 डीकंसट्रक्टिंग हैरी हेलेन/हैरी का किरदार
जी.आई. जेन LT जॉर्डन ओ'नील नामांकन - सर्वश्रेष्ठ लड़ाई के लिए MTV मूवी पुरस्कार विगो मोर्टनसेन के साथ
Destination Anywhere: The Film जेनी लघु फ़िल्म
2000 पैशन ऑफ़ माइंड मार्था मैरी/'मार्टी' टाल्रिज
2002 द हंचबैक ऑफ़ नोट्र डम एस्मेराल्डा (स्वर)

स्ट्रेट-टु-DVD
नामांकन - "सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड किरदार प्रदर्शन" डीवीडी विशेष पुरस्कार में

2003 Charlie's Angels: Full Throttle मैडिसन ली नामांकित - सर्वश्रेष्ठ खलनायक के लिए MTV मूवी पुरस्कार
नामांकन - "सेक्सिएस्ट शी-विलेन" (Villana mas Sexy) MTV मूवी पुरस्कार मेक्सिको में
2006 हाफ़ लाइट रेचेल कार्लसन सीमित रूप से जारी, अधिकांश प्रदेशों में स्ट्रेट-टु-DVD
बॉबी वर्जीनिया फैलन हॉलीवुड फ़िल्म पुरस्कार "वर्ष की एनसेंबल" के लिए हॉलीवुड फ़िल्म समारोह में
नामांकन - "मोशन पिक्चर में एक किरदार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन 13वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कार में
2007 फ्लॉलेस लॉरा क्विन सीमित रिलीज़
मिस्टर ब्रुक्स जासूस ट्रेसी एटवुड
2009 बुनराकू पोस्ट-प्रोडक्शन
हैपी टिअर्स लॉरा पोस्ट-प्रोडक्शन
जोनेसेस केट फ़िल्मांकन जारी

टेलीविज़न

वर्ष शीर्षक भूमिका नोट
1982-83 जनरल हॉस्पिटल जैकी टेंपलटन
1984 द मास्टर होली ट्रमबुल 1 कड़ी
बेडरूम नैन्सी हास्य श्रृंखला
मून लाइटिंग (टी.वी. श्रृंखला) वुमन इन एलीवेटर अन्क्रेडीटेड
टेल्स फ्रॉम द क्रिप्ट कैथी मर्नो 1 कड़ी, "डेड राईट"
1991. मास्टर निन्जा होली ट्रमबुल टी.वी. फ़िल्म
1996 इफ़ दीज़ वॉल्स कुड टॉक क्लेयर डोनेली टी.वी. फ़िल्म
नामांकन - "टेलीविज़न के लिए निर्मित उत्कृष्ट मूवी" 49 प्राइमटाइम एम्मी पुरस्कार में
नामांकन - "टीवी के लिए निर्मित लघु श्रृंखला या मोशन पिक्चर में एक अभिनेत्री का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन" 54वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार पर
1997 एल्लेन द सैम्पल लेडी 1 कड़ी "द पप्पी एपिसोड: पार्ट 2"
2004 विल एंड ग्रेस बेबीसिटर सिट-कॉम
2009 द मैजिक 7 U-Z-ओनिसा (स्वर) एनिमेटेड टीवी फ़िल्म

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Demi Moore से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।

, U.S. |DATE OF DEATH= |PLACE OF DEATH= }}

Tags:

डेमी मूर प्रारंभिक जीवनडेमी मूर कॅरिअरडेमी मूर वैनिटी फ़ेयर विवादडेमी मूर व्यक्तिगत जीवनडेमी मूर फ़िल्मोग्राफ़ीडेमी मूर इन्हें भी देखेंडेमी मूर सन्दर्भडेमी मूर बाहरी कड़ियाँडेमी मूरघोस्टडिसक्लोज़र

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

पपीतानिकाह हलालाविज्ञानचन्द्रमादन्तिदुर्गहनुमान बेनीवालरामचन्द्र शुक्लभीमराव आम्बेडकरगोंड (जनजाति)शक्ति पीठमुहम्मदविष्णु सहस्रनामगणेशदलितपश्चिम बंगालबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रभूषण (हिन्दी कवि)भारत की राजनीतिपलक तिवारीदिल तो पागल हैशिव पुराणमहादेवी वर्मापुराणभारतीय संविधान की उद्देशिकाकैलास पर्वतसंरचनावाददिव्या भारतीब्रिटिश काल में भारत की अर्थव्यवस्थावैष्णो देवी मंदिरसांख्यिकीगुड़ी पड़वादक्षिणपारिभाषिक शब्दावलीपार्वतीयूट्यूबव्यवसायसाईबर अपराधगोदी मीडियामानव का पाचक तंत्रनैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेशसालासर बालाजीईसाई धर्मसमाजवादहर्षवर्धनभारतीय संविधान सभासमासउत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रकहानीपरामर्शमहाभारत की संक्षिप्त कथागुरु अर्जुन देवभक्ति आन्दोलनदिनेश कार्तिकबिहारहिन्दी की गिनतीअजंता गुफाएँधर्मभक्ति कालऔद्योगिक क्रांतिजनहित याचिकापप्पू यादवछत्तीसगढ़प्रयागराजओजोन परतभारत के विश्व धरोहर स्थलवर्णमालाशाकम्भरीसूचना का अधिकार अधिनियम, २००५संयुक्त राज्य अमेरिकारॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीआयुष्मान भारत योजनामदारवैशाख विजय कुमारधनंजय यशवंत चंद्रचूड़भारतीय आम चुनाव, 2014मानव का विकासब्रह्माण्डमुग़ल साम्राज्य🡆 More