जूल्स वर्न

जूल्स वर्न (Jules Verne) (8 फ़रवरी 1828 – 24 मार्च 1905) महान विज्ञान कथाकार का जन्मदिन है। जूल्स वर्न और सुप्रसिद्ध अंग्रेज विज्ञान कथाकार एच॰जी॰ वेल्स को साइंस फिक्शन यानी विज्ञानकथा अथवा विज्ञान गल्प विधा का जनक माना जाता है। हालाँकि न उन्हें और न ही एच॰जी॰ वेल्स को ही पता था कि वे विज्ञानकथा विधा की कहानियाँ लिख रहे हैं।

जूल्स वर्न
जूल्स वर्न
जूल्स वर्न
द लाइटहाउस एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड को वर्ने के साहित्यिक मंच के सर्वश्रेष्ठ उपन्यासों में से एक माना जाता है।

परिचय

जूल्स वर्न का जन्म 8 फ़रवरी 1828 को पश्चिमी फ्राँस में सागरतट के शहर नांत्स में हुआ। जूल्स वर्न पाँच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनका बचपन अपने माता-पिता के साथ ही बीता। गर्मियों में उनका परिवार लवार नदी के किनारे के देहाती घर में चला जाता था। वहाँ उस विशाल नदी में आते-जाते जहाज जूल्स वर्न का मन मोह लेते। वे अपने भाई के साथ नाव की खूब सैर करते थे। नौ वर्ष की उम्र में उन्हें और उनके भाई पॉल को सेंट डोनेशियन कॉलेज के बोर्डिंग स्कूल में भर्ती करा दिया गया। जूल्स वर्न घुमक्कड़ी के शौकीन थे। इसी शौक के कारण बारह वर्ष की उम्र में वे एक बार भारत जाने वाले जहाज ‘कोराली‘ के केबिन बाय की कोठरी में चुपचाप छिप गए थे। जहाज चलने पर पता लगा तो उन्हें उतार दिया गया। इस उद्दंडता के लिए पिता ने उनकी जम कर पिटाई की थी। कहते हैं, तब उदास होकर उन्होंने कहा था "अब तो मैं केवल कल्पना में ही सैर कर सकूंगा।"

पिता चाहते थे कि उनका पुत्र वकालत करे। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद जूल्स वर्न वकालत की पढ़ाई के लिए पेरिस चले गए। लेकिन वहाँ उनका रुझान नाटक लेखन की ओर बढ़ता गया। उन्होंने थिएटर के लिए अनेक नाटक लिखे। साथ ही बड़े शौक से कुछ यात्रा कथाएं भी लिखीं जिनमें उनका मन रमने लगा। जब पिता को पता लगा कि उनके पुत्र का वकालत की पढ़ाई के बजाय लिखने में मन रम गया है तो उन्होंने पैसे भेजना बंद कर दिया। तब जूल्स वर्न को पैसों की व्यवस्था के लिए मजबूर होकर पसंद न होने पर भी स्टॉक ब्रोकर का पेशा अपनाना पड़ा। संघर्ष के उन्हीं दिनों में उनकी भेंट प्रसिद्ध लेखक अलैक्जैंडर ड्यूमाज और विक्टर ह्यूगो से हुई। उनकी संगत में जूल्स वर्न को लेखन के लिए और भी अधिक प्रोत्साहन मिला।

अमेरिकी लेखक एडगर एलन पो की कहानियों से जूल्स वर्न बहुत प्रभावित हुए। पो अपनी कहानियों में विज्ञान की संभावनाओं का उपयोग करते थे। एडगर एलन पो की कहानी ‘द बैलून हॉक्स' (1844) से प्रभावित होकर जूल्स वर्न ने आगे चल कर 'फाइव वीक्स इन अ बैलून' (1863) और 'अराउंड द वर्ल्ड इन एटी डेज' (1873) जैसे प्रसिद्ध उपन्यास लिखे।

कहानी लेखन की इस विशिष्ट विधा को साइंस फिक्शन यानी विज्ञानकथा का नाम तो जूल्स वर्न के पहले उपन्यास की रचना के कम से कम 85 वर्ष बाद अमेरिका में मिला। इस विधा के दोनों जनक समकालीन भी नहीं थे। एच॰जी॰ वेल्स का जन्म जूल्स वर्न के जन्म से 38 वर्ष बाद हुआ। जूल्स वर्न ने अपना पहला उपन्यास ‘ए वॉएज़ इन अ बैलून‘ सन् 1851 में लिखा जबकि एच॰जी॰ वेल्स का पहला उपन्यास ‘द टाइम मशीन‘ सन् 1895 में प्रकाशित हुआ। विज्ञानकथा के इन दोनों जनकों की लेखन शैली में भी अंतर था। दोनों ने अलग-अलग प्रकार की कहानियाँ लिखीं। जूल्स वर्न को जहाँ अद्भुत रोमांचक यात्रा कथाओं के रचयिता के रूप में जाना जाता है, वहीं एच॰जी॰ वेल्स मनुष्य और उसके समाज से संबंधित गंभीर विज्ञान कथाओं के रचनाकार माने जाते हैं। समय के बड़े अंतराल के बावजूद लेखकों की यह जोड़ी विज्ञानकथा विधा के जनकों की जोड़ी बन गई।

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

विज्ञान कथा साहित्य

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ईशा की नमाज़बर्बरीकहोली की कहानियाँहाथीपञ्चाङ्गम्आदिवासी (भारतीय)वृन्दावनहिन्दू धर्मग्रन्थलोक प्रशासनहोलीसर्वनामश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रशुबमन गिलआकाश अम्बानीबौद्ध धर्मसोनादशरथजयपुरफिलिस्तीन राज्यमादरचोदभारतीय आम चुनाव, 2024स्वामी विवेकानन्दमध्य प्रदेश के ज़िलेप्रयागराजभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीशनि (ज्योतिष)तापसी पन्नूवल्लभ भाई पटेलएडोल्फ़ हिटलरफूलन देवीज्योतिराव गोविंदराव फुलेखाटूश्यामजीयम द्वितीया१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामएकादश रुद्रदीपावलीसीमेंस एजीअमन गुप्ताहनु मानभूटानमथीशा पथिरानाप्रीति ज़िंटाब्रह्मचर्यसूरदासदेवों के देव... महादेवअमिताभ बच्चनकिसी का भाई किसी की जानयश दयालभारत के राजनीतिक दलों की सूचीमुख्य चुनाव आयुक्त (भारत)महादेवी वर्मा की रचनाएँमहाभारत की संक्षिप्त कथाभारत के उच्च न्यायालयों की सूचीशीतयुद्धजी जनार्दन रेड्डीद्वितीय विश्वयुद्धप्रेमचंदभारत का विभाजनरामचरितमानसरचिन रविंद्रसोनम वांगचुकसुभाष चन्द्र बोसधर्मेंद्र प्रधानसपना चौधरीमानचित्रजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रभारतेन्दु हरिश्चंद्रशिखर धवनडिम्पल यादवपृथ्वीराज सुकुमारनराम२६ मार्चउत्तराखण्डराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीभुगतानछायावादज़कातराव राजेन्द्र सिंहरामचन्द्र शुक्ल🡆 More