जिराफ़: बद नेक

जिराफ़ (जिराफ़ा कॅमेलोपार्डेलिस) अफ़्रीका के जंगलों मे पाया जाने वाला एक शाकाहारी पशु है। यह सभी थलीय पशुओं मे सबसे ऊँचा होता है तथा जुगाली करने वाला सबसे बड़ा जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम ऊँट जैसे मुँह तथा तेंदुए जैसी त्वचा के कारण पड़ा है।

जिराफ़
जिराफ़: विवरण, आवास एवं व्यवहार, शब्द की व्युत्पत्ति
जिराफ़
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: स्तनपायी
गण: द्विखुरीयगण
कुल: जिराफ़िडी
वंश: जिराफ़ा
जाति: जी. कॅमलोपारडॅलिस
द्विपद नाम
जिराफ़ा कॅमलोपारडॅलिस
(लीनिअस, १७५८)
जिराफ़: विवरण, आवास एवं व्यवहार, शब्द की व्युत्पत्ति
पाये जाने वाले क्षेत्र

विवरण

जिराफ़ अपनी लंबी गर्दन तथा टांगें और अपने विशिष्ट सींगों के लिये भी जाना जाता है। यह औसतन ५-६ मी. ऊँचा होता है तथा नर का औसतन वज़न १,२०० कि. और मादा का ८३० कि. होता है। जिराफ अपने पैरों की हडि्डयों में यांत्रिक तनाव के चलते ही अपने शरीर का करीब एक हजार किलो भार उठा पाता है। यह जिराफ़िडे परिवार का है तथा इसका सबसे नज़दीकी रिश्तेदार इसी कुल का अफ़्रीका में पाया जाने वाला ओकापी नामक प्राणी है। इसकी नौ प्रजातियाँ हैं जो कि आकार, रंग, त्वचा के धब्बों तथा पाये जाने वाले क्षेत्रों में एक दूसरे से भिन्न हैं।

आवास एवं व्यवहार

जिराफ़ अफ़्रीका में उत्तर में चैड से दक्षिण में दक्षिण अफ़्रीका तथा पश्चिम में नाइजर से पूर्व में सोमालिया तक पाया जाता है। अमूमन जिराफ़ खुले मैदानों तथा छितरे जंगलों में पाये जाते हैं। जिराफ़ उन स्थानों में रहना पसन्द करते हैं जहाँ प्रचुर मात्रा में बबूल या कीकर के पेड़ हों क्योंकि इनकी पत्तियाँ जिराफ़ का प्रमुख आहार है। अपनी लंबी गर्दन के कारण इन्हें ऊँचे पेड़ों से पत्तियाँ खाने में कोई परेशानी नहीं होती है। वयस्क परभक्षियों का कम ही शिकार होते हैं लेकिन इनके शावकों का शिकार शेर, तेंदुए, लकड़बग्घे तथा जंगली कुत्ते करते हैं। आम तौर पर जिराफ़ कुछ समय के लिये एकत्रित होते हैं तथा कुछ घण्टों के पश्चात अपनी-अपनी राह चल देते हैं। नर अपना दबदबा बनाने के लिये एक दूसरे से अपनी गर्दनें लड़ाते हैं।

शब्द की व्युत्पत्ति

जिराफ़ शब्द की व्युत्पत्ति अरबी भाषा के (الزرافة) अल-ज़िराफ़ा से हुयी है। यह नाम अरबी भाषा में शायद किसी अफ्री़की भाषा के नाम से पहुँचा है। सन् १५९० के लगभग अरबी भाषा के ज़रिए जिराफ़ा शब्द इतालवी भाषा में प्रविष्ट हुआ।

उप-जातियाँ

विशेषज्ञों ने आकार, रंग, धब्बों तथा पाये जाने वाले क्षेत्रों के आधार पर जिराफ़ की नौ उप-जातियाँ निर्धारित की हैं। यह इस प्रकार हैं-

  • नूबिआई जिराफ़
  • सोमाली जिराफ़
  • अंगोलाई या नमीबिआई जिराफ़
  • कोरडोफ़न जिराफ़
  • मसाई या किलिमनजारो जिराफ़
  • रॉथचाइल्ड, बॅरिंगो या उगांडाई जिराफ़
  • दक्षिण अफ्री़काई जिराफ़
  • थॉरनिक्रॉफ़्ट या रोडेशिआई जिराफ़
  • पश्चिम अफ्री़काई जिराफ़

सन्दर्भ

जिराफ़ से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।
विकिस्पीशीज़ पर सूचना मिलेगी, जिराफ़ के विषय में

Tags:

जिराफ़ विवरणजिराफ़ आवास एवं व्यवहारजिराफ़ शब्द की व्युत्पत्तिजिराफ़ उप-जातियाँजिराफ़ सन्दर्भजिराफ़

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीजैन धर्म का इतिहासनक्सलवादखजुराहो स्मारक समूहभारत में धर्मएम ए चिदंबरम स्टेडियममुद्रास्फीतिसंकट मोचन हनुमान मंदिरद्रौपदी मुर्मूजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीसोमनाथ मन्दिरपर्यावरणजय सिया रामप्राणायामजयपुरवर्णमालाकल्याणकारी राज्यभागवत पुराणप्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनाजी-20समुदायरानी लक्ष्मीबाईसिख धर्मरविदाससीताशिक्षण विधियाँजलवायु परिवर्तनजनजातिस्वच्छ भारत अभियानराजस्थान का इतिहासभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीन्यूटन के गति नियमक्रिकेटबाल विकासवृष राशिआयुष शर्मागेहूँगाँवकिष्किन्धाभारत में जाति व्यवस्थाआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासलोकतंत्रसनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)उत्तर प्रदेश विधान सभाकुमार विश्वासचंद्रयान-3भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशकारकशक्ति पीठभारत का संविधानक्लियोपाट्रा ७अक्षय कुमारसत्रहवीं लोक सभामुखपृष्ठहिन्दी व्याकरणसंधि (व्याकरण)अफ़ीममहावीरमनोविज्ञानधनंजय यशवंत चंद्रचूड़दीपक हूडामहाभियोगभारत में संघवादशैक्षिक मनोविज्ञानसंचारप्रकाश-संश्लेषणनीतीश कुमारछंदखजुराहोहार्दिक पांड्याकुछ कुछ होता हैअर्थशास्त्रदूधदेसीमानव कंकालराजा राममोहन रायअक्षय तृतीयाभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)🡆 More