कलाई

मानव संरचनाशास्त्र में कलाई, हथेली और बाँह के बीच का जोड़ है। हाथ को चलायमान रखने के लिए इसका बड़ा महत्व है। मज़बूत कलाई वाले टेनिस, बैडमिंटन और क्रिकेट में बाज़ी मार ले जाते हैं। कलाई आधारभूत रूप से दो भागों वाली छोटी हड्डी से बनी होती है जिन्हें कार्पेल कहते हैं। यह जोड़ एक कन्डॉलोइड आर्टिकुलेसन बनाते हैं जो इस जोड़ पर हाथ को ३ डिग्री तक संचालन की सुविधा देते हैं।

कलाई का जोड़
कलाई
मानव कलाई
लातिनी आर्टिकुलासियो रेडियोकार्पालिस (articulatio radiocarpalis)
ग्रेज् एनाटोमी subject #86 327
MeSH Wrist+joint
डोर्ल्यांड्स/एल्जेभायर a_64/12161475

सामाजिक महत्त्व

धार्मिक अनुष्ठानों में कलाई की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। हर पूजा में कलाई में लाल-पीले रंग के कच्चे सूत (मौली) का धागा बाँधा जाता है। इसको कलावा भी कहते हैं। राखी भी कलाई में ही बाँधी जाती है। लेकिन मन की खुशी के लिए इसका उपयोग निराला ही है। खनखनाती काँच की चूड़ियों से सजी कलाई किसे खुश नहीं करती।

संरचना

कलाई में आठ हड्डियाँ होती हैं। यह हड्डियाँ इस प्रकार है-

  • स्क्याफोइड
  • ल्युनेट
  • ट्राइक्वेट्रियम
  • पिसिफर्म
  • ट्रयापेजियम
  • ट्र्यापेजोइड
  • क्यापिटेट
  • ह्यामेट

व्याधि

कलाई की दुरूह संरचना के कारण इसकी चोट और व्याधि का निवारण करना कठिन है। कम्प्यूटर युग के आगमन से कलाई और हाथों की पीड़ा आम समस्या हो गई है। हाथ और कलाई की चोटों के इलाज और इसके मुआवज़े में कारीगरों को दिए जानेवाले बीमा भुगतानों की राशि का प्रभाव अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। वाशिंगटन प्रांत में 1987 से 1995 के बीच कारीगरों-मुआवज़ा-अधिकार विषय पर किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई कि औद्योगिक क्षेत्र के मज़दूरों में कलाई की (मांशपेशियों और हड्डियों) चोटों के लिए दिए गए मुआवज़े की घटनाएँ सबसे अधिक थी और बीमा पर ख़र्च धन का अनुपात लगभग $7,500 था।

लिगामेन्ट

यह जोड़ एक कैप्सूल से घिरा हआ है जिसे निम्नलिखित लिगामेन्टके द्वारा शक्ति प्राप्त होती है:

  • वोलर रेडियोकार्पल लिगामेन्ट
  • डोर्सल रेडियोकार्पल लिगामेन्ट
  • अल्नार कोल्याटरल लिगामेन्ट (अंगूठा)
  • रेडियल कोल्याटरल लिगामेन्ट (अंगूठा)

साइनोवियल मेम्ब्रेन इन लिगामेन्टों की भीतरी सतह बनाती हैं। यह मेम्ब्रेन रेडियस के निचले खण्ड से कार्पल के ऊपरी आर्टिकुलर सतह तक रहती हैं। ये सतहें ढीली और चिकनी होती हैं और बहुत ज्यादा परतों वाली होती हैं विशेष रूप से पिछले में।

रेडियोकार्पेल और मध्यकार्पेल जोड़

कलाई आमतौर पर "रेडियोकार्पेल जोड़" को कहते है। लेकिन, मध्यकार्पेल जोर्नी, प्रमुख जोड़ ना होते हुए भी, प्रमुख जोड़ के अधिकतर कार्यों में सहयोग करता है। कार्पस की दोनों हड्डियों के बीच स्थित रहकर यह उनकी सीमा बनाता है।

चलने की क्षमता

इस जोड़ से नीचे दी गई चेष्टाएँ की जा सकती हैं-

  • फ्लेक्सियन,
  • एक्स्टेन्सन,
  • एब्डक्सन,
  • एड्डक्सन और
  • सर्कम्डक्सन

इनका अध्ययन उसी कार्पस के साथ किया जाता है जिसके साथ ये चेष्टाएँ होती हैं।

देखें

  • डिस्टल रेडियस फ्रैक्चर
  • ब्रुनेल्ली प्रक्रिया, कलाई के अस्थिरता से सम्बन्धित

सम्बन्धित चित्र

सन्दर्भ

बाहरी कडियां

Tags:

कलाई सामाजिक महत्त्वकलाई संरचनाकलाई व्याधिकलाई लिगामेन्टकलाई रेडियोकार्पेल और मध्यकार्पेल जोड़कलाई चलने की क्षमताकलाई देखेंकलाई सम्बन्धित चित्रकलाई सन्दर्भकलाई बाहरी कडियांकलाईक्रिकेटजोड़टेनिसबैडमिंटन

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

वाराणसीजियोजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीवरुण गांधीग्लेन मैक्सवेललोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभूपेश बघेलपंजाब किंग्सकल्पना चावलाओशोलिंगआम आदमी पार्टीसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'लोक सभाभारत के राष्ट्रपतिभारतदुरूद शरीफ़श्री द्वारकाधीश मंदिरअर्थशास्त्रअंजीरगर्भावस्थाराजेश खन्नाक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीकानपुरनवजोत सिंह सिद्धूधर्मेंद्र प्रधानउषा मेहताबियरवाक्य और वाक्य के भेदकायस्थप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाशशांक सिंहउत्तर प्रदेश विधान सभाचाणक्यरविन्द्र सिंह भाटीआपातकाल (भारत)भारत निर्वाचन आयोगछंदकुंभ राशिराधातरावीहबंगलौरज़ुहर की नमाजहिन्दू धर्म का इतिहासगणेशशंकर विद्यार्थीजलियाँवाला बाग हत्याकांडपद्मिनीआंबेडकर जयंतीबादशाह (गायक)चंद्रग्रहणउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीब्रह्माजॉनी सिन्सइलूमिनातीज्वाला देवी शक्तिपीठकारकआदिवासी (भारतीय)स्विग्गीप्रियंका चोपड़ाश्रीनाथजीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदमीन राशिब्राह्मणविराट कोहलीमहिलाओं से छेड़छाड़आधार कार्डशिखर धवनलद्दाख़मानव लिंग का आकारमहादेवी वर्माअग्न्याशयअर्शदीप सिंह (क्रिकेटर)मुग़ल शासकों की सूचीईस्ट इण्डिया कम्पनीहनुमानगढ़ी, अयोध्याराम मंदिर, अयोध्यासम्भोगभारत के विभिन्न नाम🡆 More