ओड़िया भाषा

ओड़िया (ଓଡ଼ିଆ) भारत के ओड़िशा प्रान्त में बोली जाने वाली भाषा है। यह भाषा यहाँ के राज्य सरकार की राजभाषा भी है। भाषाई परिवार के तौर पर ओड़िआ एक आर्य भाषा है और नेपाली, बांग्ला, असमिया और मैथिली से इसका निकट संबंध है। ओड़िशा की भाषा और जाति दोनों ही अर्थो में उड़िया शब्द का प्रयोग होता है, किंतु वास्तव में ठीक रूप ओड़िआ होना चाहिए। इसकी व्युत्पत्ति का विकासक्रम कुछ विद्वान् इस प्रकार मानते हैं ओड्रविषय, ओड्रविष, ओडिष, आड़िषा या ओड़िशा। सबसे पहले भरत के नाट्यशास्त्र में उड्रविभाषा का उल्लेख मिलता है।

ओड़िया
ଓଡ଼ିଆ
ओड़िया भाषा
बोली जाती है भारत
क्षेत्र ओड़िशा
कुल बोलने वाले ३ करोड़ १० लाख (१९९६)
श्रेणी ३१ (१९९६)
भाषा परिवार हिन्द-यूरोपीय
लेखन प्रणाली ओड़िआ लिपि
आधिकारिक स्तर
आधिकारिक भाषा घोषित ओड़िशा
नियामक कोई आधिकारिक नियमन नहीं
भाषा कूट
ISO 639-1 or
ISO 639-2 ori
ISO 639-3 ori
ओड़िया भाषा
भारत में निवासी ओड़िआ भाषी
Indic script
Indic script
इस पन्ने में हिन्दी के अलावा अन्य भारतीय लिपियां भी है। पर्याप्त सॉफ्टवेयर समर्थन के अभाव में आपको अनियमित स्थिति में स्वर व मात्राएं तथा संयोजक दिख सकते हैं। अधिक...
    शबराभीरचांडाल सचलद्राविडोड्रजाः।
    हीना वनेचराणां च विभाषा नाटके स्मृताः ॥

भाषातात्विक दृष्टि से ओड़िआ भाषा में आर्य, द्राविड़ और मुंडारी भाषाओं के संमिश्रित रूपों का पता चलता है, किंतु आज की ओड़िआ भाषा का मुख्य आधार भारतीय आर्यभाषा है। साथ ही साथ इसमें संथाली, मुंडारी, शबरी, आदि मुंडारी वर्ग की भाषाओं के और औराँव, कुई (कंधी) तेलुगु आदि द्राविड़ वर्ग की भाषाओं के लक्षण भी पाए जाते हैं।

लिपि

ओड़िया भाषा 
ओड़िआ लिपि

इसकी लिपि का विकास भी नागरी लिपि के समान ही ब्राह्मी लिपि से हुआ है। अंतर केवल इतना है कि नागरी लिपि की ऊपर की सीधी रेखा ओड़िआ लिपि में वर्तुल हो जाती है और लिपि के मुख्य अंश की अपेक्षा अधिक जगह घेर लेती है। विद्वानों का कहना है कि ओड़िआ में पहले तालपत्र पर लौह लेखनी से लिखने की रीति प्रचलित थी और सीधी रेखा खींचने में तालपत्र के कट जाने का डर था। अत: सीधी रेखा के बदले वर्तुल रेखा दी जाने लगी और ओड़िआ लिपि का क्रमश: आधुनिक रूप आने लगा।

इतिहास

सम्पूर्ण ओड़िआ भाषा के इतिहास को निम्न वर्गों में बांटा जा सकता है -

ओड़िआ एक पूर्वी इंडो-आर्य भाषा होने के नाते इंडो-आर्य भाषा परिवार का सदस्य है। इसे पूर्व मागधी नामक प्राकृत भाषा का वंशधर माना जाता जिसे कि १५०० साल पहले पूर्व भारत में प्रयोग किया जाता था। इस का आधुनिक बांग्ला, मैथिली, नेपाली एवं असमिया भाषाओं से निकट संबंध है। अन्य उत्तर भारतीय भाषाओं के मुकाबले में ओड़िआ, पार्सी भाषा द्वारा सबसे कम प्रभावित हुआ है। लिखित ओड़िआ भाषा का प्राचीनतम उदाहरण मादला पांजि (पुरी के जगन्नाथ मंदिर की पंजिका) में मिलता है जिन्हे ताड़ के पत्तों पर लिखा गया था।

प्रमुख बोलियाँ

साहित्य

ओड़िआ भाषा के प्रथम महान कवि झंकड के सारला दास थे जिन्होने देवी दुर्गा की स्तुति में चंडी पुराण और विलंका रामायण की रचना की थी। अर्जुन दास के द्वारा लिखित राम-विवाह ओड़िआ भाषा की प्रथम दीर्घ कविता है। प्रारंभिक काल के बाद से लगभग १७०० तक के समय को ओड़िआ साहित्य में पंचसखा युग के नाम से जाना जाता है। इस युग का प्रारंभ श्रीचैतन्य के वैष्ण्ब धर्म के प्रचार से हुआ। बलराम दास, जगन्नाथ दास, यशोवंत दास, अनंत दास एवं अच्युतानंद दास-इन पांचों को पंचसखा कहा जाता है। इस युग के अन्य साहित्यिकों की तरह इनकी रचनाएं भी धर्म पर आधारित थीं। इस काल के रचनाएं प्रायः संस्कृत से अनुवादित की हुई होति थीं या उन्हि पर आधारित होति थीं। अनुवादों में आक्षरिक के अपेक्षा भावानुवाद का प्रचलन ज्यादा था।

स्रोत

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

ओड़िया भाषा लिपिओड़िया भाषा इतिहासओड़िया भाषा प्रमुख बोलियाँओड़िया भाषा साहित्यओड़िया भाषा स्रोतओड़िया भाषा बाहरी कड़ियाँओड़िया भाषाअसमिया भाषाओडिशानाट्य शास्त्रनेपाली (बहुविकल्पी)प्रांतबंगाली भाषाभारतभारत के भाषाई परिवारभाषाभाषा-परिवारमैथिली भाषाराजभाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

लखनऊचन्द्रमान्यूटन के गति नियममैथिलीशरण गुप्तक्रिकबज़इलेक्टॉरल बॉन्ड या चुनावी बॉन्डजियोबजरंग दलटेस्ला मोटर्समहाजनपदभारतीय आम चुनाव, 2024करीना कपूरतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरभारत का इतिहासनई शिक्षा नीति 2020मानव लिंग का आकारभगत सिंहपुनर्जागरणबिहार जाति आधारित गणना 2023जैव विविधतादयानिधि मारनगंगा नदीफ्लिपकार्टहरित क्रांतिमुहूर्तराजस्थान का इतिहासमहिलाविशिष्ट ऊष्मा धारिताचन्द्रगुप्त मौर्यशुबमन गिलरीति कालकोणार्क सूर्य मंदिरमथीशा पथिरानादिल चाहता हैभीमराव आम्बेडकरप्यारभारत का विभाजनसुमित्रानन्दन पन्तजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीवर-वरण (तिलक)मध्यकालीन भारतधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीविश्व के सभी देशमुकेश कुमारचन्द्रशेखर आज़ादफलों की सूचीप्राचीन मिस्रहिमालयरोमन साम्राज्यहरे कृष्ण (मंत्र)भारतीय रिज़र्व बैंकलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीबौद्ध धर्मनॉटी अमेरिकावाल्मीकि जातिदिल्लीऔरंगज़ेबअखण्ड भारतअक्षय कुमारअल्बर्ट आइंस्टीननरेन्द्र मोदी स्टेडियमकृष्णद्वादश ज्योतिर्लिंगहरिवंश राय बच्चनभूगोलमायावतीरानी की वावसोमनाथ मन्दिरउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरबहुजन समाज पार्टीसत्रहवीं लोक सभाआँगनवाडीहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यभारत रत्‍नबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वी दिवसरिंकू सिंह (क्रिकेटर)महादेवी वर्मा🡆 More