ऑक्सफ़ोर्ड

ऑक्स्फ़ोर्ड (उच्चारित/ˈɒksfərd/ ( सुनें)), इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर का मुख्य नगर है। यहाँ विश्वविख्यात आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है, जो यहां का प्राचीनतम अंग्रेज़ी का विश्वविद्यालय है। यह लंदन से पश्चिमोत्तर पश्चिम दिशा में रेल और संड़क मार्गों से क्रमशः ६३ मील और ५१ मील की दूरी पर, टेम्स नदी और उसकी सहायक चारवेल नदी के बीच के कंकरीले मैदान में स्थित है। टेम्स नदी के किनारे का 10 मील (16 कि॰मी॰) क्षेत्र द आइसिस कहलाता है। क्षेत्रफल ८७.८५ वर्ग कि॰मी॰ है। नगर की विशेषता मध्यकालीन विश्वविद्यालय से है। यहां की जनसंख्या १,६५,००० के अंदर है जिसमें १,५१,००० लोग जिले की सीमा के भीतर ही रहते हैं।

ऑक्स्फोर्ड
शहर
मध्य ऑक्स्फ़ोर्ड में स्थित कुछ महाविद्यालय और विश्वविद्यालय इमारतें
मध्य ऑक्स्फ़ोर्ड में स्थित कुछ महाविद्यालय और विश्वविद्यालय इमारतें
उपनाम: "द सिटी ऑफ ड्रीमिंग स्पायर्स"
सार्वभौमिक राष्ट्रयूनाइटेड किंगडम
घटक देशइंग्लैंड
क्षेत्रदक्षिण-पूर्व इंगलैंड
प्रशासनिक मुख्यालयऑक्स्फ़ोर्ड नगर केन्द्र (ऑक्स्फ़ोर्ड सिटी सेन्टर)
स्थापना८वीं शताब्दी
सिटी स्टेटस१५४२
शासन
 • प्रणालीशहर
क्षेत्र45.59 किमी2 (17.60 वर्गमील)
जनसंख्या (२००८ अनु.)
 • कुल149,800
 • घनत्व3270 किमी2 (8,500 वर्गमील)
 • जातियां
(२००५ अनुमान)
७३.०% श्वेत ब्रिटिश
९.१% अन्य श्वेत
५.७% दक्षिण एशियाई
३.०% श्याम
२.९% चीनी
२.७% मिश्रित जातियां
१.९% अन्य
१.८% श्वेत आयरिश
वासीनामऑक्सोनियाई
समय मण्डलजी एम टी (यूटीसी0)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)बी एस टी (यूटीसी+१)
डाक कोडOX
दूरभाष कोड01865
ISO 3166-2GB-OXF
ONS कूट38UC
OS ग्रिड संदर्भSP513061
वेबसाइटwww.oxford.gov.uk

पूर्वकाल में यह नगर एक दीवार से घिरा था। इस दीवार के अवशेष न्यू कालेज के उद्यान में आज भी विद्यमान हैं। यहाँ का बोडलियन पुस्तकालय भवन देखने योग्य है। रैडक्लिफ कैमरा, क्लैरेंडन भवन और ४००० की दर्शक दीर्घा वाला शैलडोनियन व्याख्यान भवन, अन्य महत्वपूर्ण भवन हैं। इस नगर के अनेक विद्यालय भवनों में क्राइस्ट चर्च, मर्टन कालेज, न्यू कालेज, आल सोल्स-कालेज और सेंट जोंस उल्लेखनीय हैं।

ऑक्सफोर्ड नगर में उद्योग धंधे अधिक महत्वूपर्ण नहीं हैं। शराब, बिजली का सामान, दस्ताने, कागज और साइकिल उद्योग उल्लेखनीय हैं। इनके अतिरिक्त विश्वविद्यालय से संबंधित उद्योगों में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस महत्वपूर्ण है।

जलवायु

ऑक्स्फ़ोर्ड शहर में तटवर्ती समशीतोष्ण जलवायु ("Cfb" कोप्पेन वर्गीकरण द्वारा) रहता है। वर्षा यहां वर्ष पर्यन्त समान रूप से होती है और अंध महासागर से आने वाली वायु से प्रभावित होती है। शहर का न्यूनतम अंकित तापमान −16.6 °से. (2.1 °फ़ै.), जनवरी १९८२ में था। नगर में अंकित सर्वाधिक तापमान 35.6 °से. (96 °फ़ै) अगस्त २००३ में यूरोपियाई ग्रीष्म-लहर के दौरान हुआ था। रैडक्लिफ मेट्रो स्टेशन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सारणी दी गयी है। यहां से ही ब्रिटेन के सबसे लंबे तापमान और वर्षा के कीर्तिमान अंकित हुए हैं। ये जनवरी १८१५ से लगातार चले आ रहे हैं। शहर के जलवायु की सारणीगत रिपोर्ट यहां देखें।

ऑक्स्फ़ोर्ड शहर 51°45′07″N 1°15′28″W / 51.75194°N 1.25778°W / 51.75194; -1.25778 1°15′28″W / 51.75194°N 1.25778°W / 51.75194; -1.25778 या ग्रिड संदर्भ SP513061 पर स्थित है। ये निर्देशांक कारफ़ैक्स टावर के हैं, जिसे प्रायः नगर का केन्द्र माना जाता है।

नगर के दृश्य

जलवायु सारणी

ऑक्सफ़ोर्ड  Oxford, UK के लिए मौसम के औसत ऑक्सफ़ोर्ड 
महीने जनवरी फ़रवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई अगस्त सितम्बर अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर वर्ष
औसत उच्च°C (°F) 6.8
(44)
7.4
(45)
10.1
(50)
13.0
(55)
16.7
(62)
19.8
(68)
21.7
(71)
21.2
(70)
18.5
(65)
14.2
(58)
9.8
(50)
7.4
(45)
13.9
(57)
औसत निम्न °C (°F) 1.4
(35)
1.4
(35)
2.5
(37)
4.3
(40)
7.2
(45)
10.2
(50)
12.2
(54)
11.9
(53)
9.8
(50)
6.8
(44)
3.8
(39)
2.1
(36)
6.1
(43)
वर्षा mm (इंच) 52.6
(2.07)
41.0
(1.61)
41.1
(1.62)
43.9
(1.73)
50.6
(1.99)
53.3
(2.1)
59.5
(2.34)
58.3
(2.3)
60.3
(2.37)
65.3
(2.57)
61.8
(2.43)
55.8
(2.2)
643.5
(25.33)

धूप के घंटे 54.3 70.3 113.3 151.8 191.8 196.9 191.6 180.3 138.3 102.8 64.4 48.8 1,504.3
स्रोत: रेडक्लिफ़ मेट्रो स्टेशन (नोट: १८८१-२००४ के आंकड़े) 2008-03-17


सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

ऑक्सफ़ोर्ड जलवायुऑक्सफ़ोर्ड नगर के दृश्यऑक्सफ़ोर्ड जलवायु सारणीऑक्सफ़ोर्ड सन्दर्भऑक्सफ़ोर्ड बाहरी कड़ियाँऑक्सफ़ोर्डEn-uk-Oxford.oggen:WP:IPA for Englishइंग्लैण्डऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालयचारवेल नदीथेम्स नदीमीडिया:En-uk-Oxford.oggलंदन

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत की संस्कृतिकार्ल मार्क्ससंसाधनमनुस्मृतिगेराल्ड कोएत्ज़ीसाईबर अपराधपदानुक्रमबिहार जाति आधारित गणना 2023महात्मा गांधीसुकरातअफ़ीमदमनउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीचंगेज़ ख़ानसचिन तेंदुलकरशिक्षालोक साहित्यहस्तमैथुनछंददुबईरामकृष्ण परमहंसभारतेन्दु हरिश्चंद्रहर हर महादेव (2022 फिल्म)शान्ति मंत्रनर्मदा नदीपर्यावरण संरक्षणहाटकेश्वरशिरडी साईं बाबाअक्षय कुमारयज्ञोपवीतदयानन्द सरस्वतीराणा सांगायीशुनृत्यपंकज त्रिपाठीअष्टांग योगछठ पूजाकल्याण, महाराष्ट्रदमन और दीवसूर्यकृत्रिम बारिशप्रथम विश्व युद्धराज कुंद्राप्रीति ज़िंटाउपसर्गअंग्रेजी शिक्षा अधिनियम १८३५भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानवैष्णो देवीभारत के लोक नृत्यराजस्थान के जिलेसमाजशास्त्रसाक्षात्कारभारत में इस्लामश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रभारत के राष्ट्रपतिदुर्गाभारत में धर्मभारत का योजना आयोगभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हखजुराहोआयुष्मान भारत योजनाभूषण (हिन्दी कवि)लोक प्रशासनमारवाड़ीभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीदहेज प्रथाअफ़्रीकाआकाश अम्बानीपुनर्जागरणभारत की जनगणना २०११व्यंजन वर्णअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमायावतीमृदामहाजनपदशुबमन गिलभारत के राजनीतिक दलों की सूचीगंगा नदी🡆 More