एड शियरन

एडवर्ड क्रिस्टोफर शियरन, एमबीई (जन्म: १७ फरवरी १९९१) एक अंग्रेजी गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और अभिनेता हैं। २०११ की शुरुआत में शियरन ने स्वतंत्र रूप से एक्सटेंडेड प्ले एल्बम नं ५ कोलैबोरेशंस प्रोजेक्ट जारी की। असाइलम रिकॉर्ड्स के साथ हस्ताक्षर करने के बाद उनकी पहली एल्बम + (उच्चारण प्लस) सितंबर २०११ में जारी हुई और यूके एल्बम चार्ट में शीर्ष पर रही। इसमें उनका पहला हिट एकल द ए टीम था। २०१२ में शियरन ने सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश पुरुष एकल कलाकार और ब्रिटिश ब्रेकथ्रू एक्ट के लिए ब्रिट पुरस्कार जीता। शियरन की दूसरी स्टूडियो एल्बम, × (उच्चारण मल्टीप्लाई) जून २०१४ में जारी हुई, और २०१५ में इसे विश्वभर में दूसरी सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम माना गया। उसी वर्ष × ने २०१५ के ब्रिट पुरस्कारों में एल्बम ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता, और शियरन को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ सॉन्ग राइटर्स, कम्पोज़र्स एंड ऑथर्स द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गीतकार के लिए आइवर नोवेलो पुरस्कार प्रदान किया गया। × से एक एकल, थिंकिंग आउट लाउड ने उन्हें २०१६ में सॉन्ग ऑफ़ द ईयर और सर्वश्रेष्ठ पॉप एकल प्रदर्शन के लिए ग्रैमी पुरस्कार भी दिलवाये।

एड शियरन
एड शियरन
२०१८ में शियरन
जन्म एडवर्ड क्रिस्टोफर शियरन
17 फ़रवरी 1991 (1991-02-17) (आयु 33)
हैलीफैक्स, वेस्ट यॉर्कशायर, इंग्लैंड
उपनाम एंजीलो मिस्टीरियोसो
पेशा
  • गायक
  • गीतकार
  • रिकॉर्ड निर्माता
  • अभिनेता
कार्यकाल २००५-वर्तमान
गृह-नगर फ्रैमलिंघम, सफ़क, इंग्लैंड
जीवनसाथी चेरी सीबॉर्न (वि॰ 2019)
पुरस्कार पूर्ण सूची
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
edsheeran.com

शियरन की तीसरी एल्बम, ÷ (उच्चारण "डिवाइड"), मार्च २०१७ में जारी की गयी थी और × की ही तरह ये भी २०१७ की विश्वभर में सबसे अधिक बिकने वाली एल्बम रही। एल्बम के पहले दो एकलों - "शेप ऑफ यू" और "कैसल ऑन द हिल" - ने कई देशों के संगीत चार्टों में शीर्ष दो स्थानों पर पदार्पण करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इससे शियरन पहले ऐसे कलाकार बन गए, जिनके एक ही सप्ताह में यूएस के शीर्ष १० चार्ट में दो गीतों ने शुरुआत की। मार्च २०१७ तक शियरन ने यूके सिंगल्स चार्ट पर ÷ से दस गीत शीर्ष १० एकल गीतों की सूची में जमा कर दिए थे, और इससे उन्होंने एक एल्बम से ही सबसे शीर्ष १० यूके एकल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ÷ से उनका चौथा एकल, "परफेक्ट", यूएस, ऑस्ट्रेलिया और यूके में नंबर एक पर पहुंच गया, जहां यह २०१७ में क्रिसमस का नंबर एक बन गया। २०१७ के दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले कलाकार रहे शियरन को ग्लोबल रिकॉर्डिंग कलाकार का नाम दिया गया। साल। २०१९ में रिलीज़ उनकी चौथी स्टूडियो एल्बम नं ६ कोलैबोरेशंस प्रोजेक्ट ने लगभग सभी प्रमुख बाजारों में नंबर एक पर शुरुआत की, और ब्रिटेन के तीन नंबर एक एकल, "आई डॉन्ट केयर", "ब्यूटीफुल पीपल" और "टेक मी बैक टू लंदन" को जन्म दिया।

शियरन ने दुनिया भर में १५ करोड़ से अधिक रिकॉर्ड बेचे हैं, जिससे वह दुनिया के सर्वाधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक बन गए हैं। उनकी दो एल्बमें यूके चार्ट इतिहास में सर्वाधिक बिकने वाली एल्बमों की सूची में हैं: × २०वें स्थान पर, और ÷ ३४वें स्थान पर। दिसंबर २०१९ में ऑफिसियल चार्ट्स कंपनी ने २०१० के दशक में यूके एल्बम और एकल चार्ट में मिली संयुक्त सफलता के आधार पर उन्हें दशक का कलाकार नामित किया। इसके अतिरिक्त स्पॉटिफाई ने भी उन्हें वैश्विक रूप से दशक का दूसरा सर्वाधिक स्ट्रीम किया जाने वाला कलाकार बताया। मार्च २०१७ में शुरू हुआ उनका ÷ टूर अगस्त २०१९ में सर्वाधिक कमाई करने वाला टूर बन गया। लंदन में नेशनल यूथ थिएटर के पूर्व छात्र रहे शियरन ने एक अभिनेता के तौर पर द बास्टर्ड एक्सेक्यूशनर में एक आवर्ती भूमिका निभाई है, और २०१९ की फिल्म यस्टरडे में भी वह दिखाई दिए हैं।

डिस्कोग्राफी

  • + (२०११)
  • × (२०१४)
  • ÷ (२०१७)
  • नं ६ कोलैबोरेशंस प्रोजेक्ट (२०१९)

फिल्मोग्राफी

वर्ष शीर्षक भूमिका टिप्पणी संदर्भ
२०१४ शार्टलैंड स्ट्रीट स्वयं
२०१५ अनडेटेबल स्वयं
२०१५ होम एंड अवे टेडी
२०१५ द बास्टर्ड एक्सेक्यूशनर सर कॉरमैक ५ एपिसोड
२०१५ जम्पर्स फॉर गोलपोस्ट्स: लाइव एट वेम्ब्ली स्टेडियम स्वयं कॉन्सर्ट फिल्म
२०१६ ब्रिजेट जोन्स बेबी स्वयं
२०१६ पॉपस्टार: नेवर स्टॉप नेवर स्टॉपिंग स्वयं बिना श्रेय के
२०१७ गेम ऑफ़ थ्रोन्स लैनिस्टर सिपाही एपिसोड: "ड्रैगनस्टोन"
२०१८ द सिम्पसन्स ब्रेंडन (ध्वनि) एपिसोड: "हॉ-हॉ लैंड"
२०१८ सांगराइटर स्वयं डॉक्यूमेंट्री
२०१९ यस्टरडे स्वयं
२०१९ मॉडर्न लव मिक एपिसोड: "हर्स वॉस अ वर्ल्ड ऑफ वन"
२०१९ स्टार वॉर्स: द राइज़ ऑफ स्काईवॉकर स्टॉर्मट्रूपर

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिमीडिया कॉमन्स पर एड शियरन से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

एड शियरन डिस्कोग्राफीएड शियरन फिल्मोग्राफीएड शियरन सन्दर्भएड शियरन बाहरी कड़ियाँएड शियरनऑर्डर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायरग्रैमी पुरस्कार

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मुम्बईरमज़ानमुहम्मदएम चिन्नास्वामी स्टेडियमबैंकबारहखड़ीइंस्टाग्रामहिन्दूतमन्ना भाटियातेरी बातों में ऐसा उलझा जियाशिक्षाग्रहणपंजाब किंग्सइस्लाम के पैग़म्बरगेहूँवाल्मीकिअर्जुनफ़्रान्सीसी क्रान्तिविक्रम संवतमुग़ल शासकों की सूचीमनुस्मृतिबाल ठाकरेगणेशदशरथ माँझीजितेश शर्मामीशोभाषाकन्या राशियतो धर्म ततो जयसमावेशी शिक्षापंचायती राजमौर्य राजवंशयश दयालऋतिक रोशनलट्ठमार होलीराशियाँमिलियनकोल्हापूर के शाहूशहतूतबृहस्पति (ग्रह)सपना चौधरीपद्मिनीशनि (ज्योतिष)कीरामधारी सिंह 'दिनकर'हृदयसट्टानिकाह हलालागोगाजीशिवराम मंदिर, अयोध्याप्राचीन भारतप्लासी का पहला युद्धॐ नमः शिवायस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)अन्ना हजारेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरहल्दीघाटी का युद्धतापसी पन्नूपत्रकारिताआचरण संहितालोकगीतहिमाचल प्रदेशमहादेवी वर्माझारखण्डकोई मिल गयामहेंद्र सिंह धोनीसीमा सुरक्षा बलगलसुआउदित नारायणअफ़ीमभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीफाफ डू प्लेसिसवृष राशिलड़कीरंग पंचमीबरसानाअसहयोग आन्दोलनसुमित्रानन्दन पन्त🡆 More