आंदालुसिया

अंडलूशिया या आंदालुसिया (स्पेनी: Andalucía) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य जैसे प्रशासकीय भाग) है। इसकी जनसँख्या सन् 2010 में 83,70,975 थी जो स्पेन के किसी भी अन्य स्वायत्त समुदाय से अधिक है। इसका क्षेत्रफल 87,268 वर्ग किमी है जो स्पेन का दूसरा सब से बड़ा स्वायत्त समुदाय है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर सेविय (Sevilla) है। आंदालुसिया में आठ प्रान्त आते हैं: उएल्वा, सेविय, कादीस, कोरदोबा, मालागा, ख़ाएन, ग्रानादा और आल्मेरिया। आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण पश्चिम में स्थित है और इसका सबसे दक्षिणी छोर उत्तर अफ़्रीका के मोरक्को देश से कुछ किमी की ही समुद्री दूरी पर है।

आंदालुसिया
आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है (लाल रंग में)

अंडलूशिया अत्यंत उपजाऊ, प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत, मूर संस्कृति के स्मारकों से भरा, दक्षिणी स्पेन का एक विभाग है। इसके उत्तरी भाग में लोहे, ताँबे, सीसे, कोयले की खानों वाला सियरा मोरेना पर्वत तथा दक्षिण में हिमाच्छादित सियरा नेवादा है। मध्य के उपजाऊ मैदान में गेहूँ, जौ, शहतूत, नारंगी, अंगूर और मधु प्रचुर मात्रा में उत्पन्न होते हैं। यहाँ घोड़े, गाय तथा भेड़ें पाली जाती हैं और ऊन, रेशम तथा चमड़े का काम होता है। यहाँ मस्जिदों की प्रचुर संख्या प्राचीन काल के व्यापक अरब प्रभाव की द्योतक है। अरबों ने सन् ७११ में सर्वप्रथम इस प्रदेश में पदार्पण किया था। यहाँ की भाषा, संस्कृति एवं जनता पर प्रचुर अरब प्रभाव है।

टिप्पणीयाँ

इन्हें भी देखें

Tags:

आल्मेरिया प्रान्तउत्तर अफ़्रीकाग्रानादा प्रान्तमोरक्कोस्पेनस्पेनी भाषास्पेनी स्वायत्त समुदाय

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कबड्डीसमाससनराइजर्स हैदराबादबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)राजेश खन्नाअतीक अहमदबिहार के जिलेउदित नारायणपल्लवनसिकंदरविक्रम संवतहिन्दू धर्म का इतिहासराजपूतहनुमानगढ़ी, अयोध्यास्वर वर्णदर्शनशास्त्रमुंबई इंडियंससंस्कृतिभारतमहात्मा गांधीज़ुबिन नौटियालआपातकाल (भारत)भारत की नदी प्रणालियाँराजस्थान रॉयल्सरघुराज प्रताप सिंहकिसी का भाई किसी की जानभूषण (हिन्दी कवि)शिवकोई मिल गयासूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'काव्यआँगनवाडीसामाजिक परिवर्तनफ़तेहपुर सीकरीमध्य प्रदेश के ज़िलेलालबहादुर शास्त्रीदेवों के देव... महादेवराष्ट्रीय जनता दलए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामकेन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वी सावभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीफ़्रान्सीसी क्रान्तिरानी की वावमंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबड़े मियाँ छोटे मियाँशब्दजाटवहल्दीघाटी का युद्धग्रहडिम्पल यादवभारत निर्वाचन आयोगरामकृष्ण परमहंसअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धवाराणसीपंचायतशाहरुख खान (क्रिकेटर)भारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हहिमालयकायस्थपाकिस्तानविद्यालयकुंडली भाग्यकर्णशनि (ज्योतिष)हिंदी साहित्यहनुमान चालीसाP (अक्षर)हरियाणासूर्यवंशसोमनाथ मन्दिरमल्काजगिरि लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रइलेक्टॉरल बॉन्ड या चुनावी बॉन्डकुछ कुछ होता हैकश्यप (जाति)सोनू निगमऔरंगज़ेबतारक मेहता का उल्टा चश्मा🡆 More