अफ़्रीकांस भाषा एक दक्षिणी फ़्रांकोनीयाई भाषा है जो दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाती है।
दक्षिण अफ़्रीका, नमीबिया, और कुछ-कुछ, बोटसवाना और ज़िम्बाब्वे में बोली जाती है। यह दक्षिण हालैंड की डच भाषा से निकली है और आम तौर पर दक्षिण अफ़्रीका में बसे डच लोगों द्वारा बोली जाती है। यहाँ 18वीं सदी में इसकी उन्नती शुरू हुई। इस वजह से यह डच की एक 'बेटी-भाषा' के नज़र से देखा जा सकता है जिसको पहले "केप की डच" (केप डच, यहाँ पर आए पहले डच लोगों को भी कहा जाता था) या "किचन डच" (आफ़्रीकांस के शुरूआती दिनों में इसके लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अनादरजनक शब्द) कहा जाता था। यह शब्द डच शब्द "आफ़्रीकांस -हालैंडस" से बना है जिसका मतलब है "अफ़्रीकी डच"। दक्षिण अफ़्रीका में बसने वाले डच लोगों के वारिसों और डच लोगों के ग़ुलाम के वारिसों की मातृभाषा आम तौर पर अफ़्रीकांस है।
आफ़्रीकांस के प्रसार का एक कारण इसकी सार्वजनिक उन्नती भी है कि यह आम तौर पर अख़बारों, रेडियो प्रोगरामों, टी.वी. आदि पर इसका इस्तेमाल किया जाता है और 1933 में पूरे हुए पहले अनुवादों से लेकर बायबल के काफ़ी अनुवाद इस भाषा में प्रकाशित हो चुके हैं।
यह दक्षिण अफ़्रीका के पश्चिमी भाग — उत्तरी केप और पश्चिमी केप सूबे — की मुख्य भाषा है और 75.8% कलर्ड दक्षिण अफ़्रीकी (3.4 मिलियन लोग), 60.8% सफ़ेद दक्षिण अफ़्रीकी (2.7 मिलियन) की मातृभाषा है और 4.6% एशियायी दक्षिण अफ़्रीकियों (58,000) की दूसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली मातृभाषा है। लगभग 1.5% काले दक्षिण अफ़्रीकी (600,000 लोग) इसको अपनी मातृभाषा के तौर पर बोलते हैं। बांतू भाषाओं के बोलने वालों की बड़ी संख्या और अंग्रेज़ी बोलने वाले दक्षिण अफ़्रीकी भी इसको अपनी दूसरी भाषा के तौर पर बोलते हैं। यह स्कूलों में पढ़ाई जाती है और लगभग 10.3 मिलियन इसको दूसरी भाषा के तौर पर सीखते हैं।
दक्षिण अफ़्रीका में लगभग 7 मिलियन मूल बोलने वाले, या आबादी के 13.5% हिस्से से, यह देश की तीसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है। दक्षिण अफ़्रीका की सभी ग्याराह आधिकारिक भाषाओं में से आफ्रीकांस का सबसे ज़्यादा नस्ली और भौगोलिक प्रसार है और यह दूसरी या तीसरी भाषा के तौर पर बहुतायत में बोली और समझी जाती है।
देश | बोलने वाले | प्रतिशत | साल | सन्दर्भ |
---|---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 35,030 | 0.16% | 2011 | |
बोत्सवाना | 8,082 | 0.39% | 2011 | |
मॉरीशस | 36 | 0.002% | 2011 | |
नामीबिया | 180,029 | 8.7% | 2011 | |
न्यूज़ीलैंड | 21,123 | 0.52% | 2006 | |
दक्षिण अफ़्रीका | 6,855,082 | 13.4% | 2011 |
नस्ली समूह | 2011 में बोलने वाले व्यक्तियों की संख्या |
---|---|
कलर्ड दक्षिण अफ़्रीकी | 3 442 164 |
सफ़ेद दक्षिण अफ़्रीकी | 2 710 461 |
काले दक्षिण अफ़्रीकी | 602 166 |
एशियाई और भारतीय दक्षिण अफ़्रीकी | 58 700 |
अन्य | 41 591 |
कुल | 6 855 082 |
यह मुख्य रूप से रोमन लिपि में लिखी जाती है लेकिन अफ़्रीकांस के शुरुआती दिनों में केप के मुसलमान मलेशीयाई आबादी (जो कि डच लोगों के ग़ुलाम थे, सरकारी तौर पर "कलर्ड" के रूप में वर्गीकृत) ने इस भाषा को लिखने हेतु अरबी लिपि का प्रयोग किया।
हालाँकि आफ़्रीकांस ने कई अन्य भाषाएँ, जैसे कि पुर्तगाली, बांतू भाषाएँ, खोई-सान, जर्मन, मलयाली, मलेशियाई, इत्यादि, से शब्द अपनाए हैं परन्तु अंदाज़न 90 से 95 प्रतिशत आफ़्रीकांस शब्दावली की स्रोत डच है।
विकियात्रा पर अफ़्रीकान्स भाषा के मुहावरे के लिए यात्रा गाइड |
विकिपुस्तक पर Afrikaans से सम्बन्धित एक किताब है। |
विकिसूक्ति पर Afrikaans से सम्बन्धित उद्धरण हैं। |
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article अफ़्रीकान्स भाषा, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.