रोमन संख्यांक

रोमन संख्यांक द्वारा दर्शायी गयी संख्यांक पद्धत्ति का प्राचीन रोम में उद्गम हुआ और भली भांति उत्तर मध्य युग में पूर्ण यूरोप में संख्याओं को लिखना का सामान्य तरीका बना रहा।

रोमन संख्यांक
ऑस्ट्रिया के लोफ़र नामक शहर में एक गिरजे के ऊपर उसके निर्माण की तिथि रोमन अंकों में तराशी हुई है - MDCLXXVIII का अर्थ सन् १६७८ है

रोमन अंक प्राचीन रोम की संख्या प्रणाली है, जिसमें लातिनी भाषा के अक्षरों को जोड़कर संख्याएँ लिखी जाती थीं। पहले दस रोमन अंक इस प्रकार हैं -

संख्या रोमन अंक टिपण्णी
I
II
III
IV 'V' का मतलब पाँच (५) होता है - इसकी बाएँ तरफ़ 'I' (यानि १) लिखने का मतलब है के वह संख्या घटाई जा रही है और ५-१ = ४ होता है
V
VI 'V' का मतलब पाँच (५) होता है - इसकी दाएँ तरफ़ 'I' (यानि १) लिखने का मतलब है के वह संख्या बढ़ाई जा रही है और ५+१ = ६ होता है
VII इसे ऐसे समझ सकते हैं के ५ ('V') में २ ('II') जोड़ा जा रहा है, जिस से ७ बनता है
VIII
IX 'X' का मतलब दस (१०) होता है - इसकी बाएँ तरफ़ 'I' (यानि १) लिखने का मतलब है के वह संख्या घटाई जा रही है और १०-१ = ९ होता है
१० X

दस से अधिक संख्याएं

रोमन संख्यांक 
घड़ियों पर घंटों के नाम अक्सर रोमन अंकों में लिखे होते हैं
संख्या रोमन अंक टिपण्णी
११ XI
१४ XIV इसका अर्थ है के १० ('X') में दाएँ तरफ़ की संख्या ('V' यानि ५) जोड़ो और बाएँ तरफ़ की संख्या ('I' यानि १) घटाओ - १०+५-१=१४
१९ XIX 'XX' २० होता है और उसमें से १ घटाया जा रहा है - २०-१=१९
४० XL 'L' का मतलब पचास (५०) होता है जिसमें से 'X' (१०) घटाया जा रहा है - ५०-१०=४०
८० LXXX ५०+१०+१०+१०=८०
९० XC 'C' का मतलब सौ (१००) होता है - इसकी दाएँ तरफ़ 'X' (यानि १०) लिखने का मतलब है के वह संख्या घटाई जा रही है और १००-१०=९० होता है
३०० CCC
४०० CD 'D' यानि ५००, जिसमें से 'C' यानि १०० कम किये गए - जिससे ४०० बने
499 CDXCIX 'CD' का मतलब ४००, 'XC' का मतलब १००-१०=९० और 'IX' का मतलब १०-१=९ - यानि कुल मिलकर ४००+९०+९=४९९
१००० M
१९९४ MCMXCIV १०००+(१०००-१००)+(१००-१०)+(५-१)=१०००+९००+९०+४=१९९४
३८८८ MMMDCCCLXXXVIII

रोमन अंकों की कमियाँ

रोमन अंको में शून्य नहीं होता। इनमें बड़ी संख्याओं को लिखना बहुत कठिन हो जाता है - एक तो उनमें बहुत से अक्षर हो जाते हैं और उन्हें समझने में भी समय लगता है। क्योंकि भारतीय प्रणाली की स्थानीय मान (प्लेस वैल्यू) की अवधारणा इनमें नहीं है, इसलिए रोमन अंकों में गणित करना बहुत ही मुश्किल है। जैसे-जैसे भारतीय अंक पहले मध्य पूर्व और फिर यूरोप में फैलने लगे, रोमन अंकों का प्रयोग केवल वर्गों-अध्यायों के नामों के लिए ही होने लगा और गणित में इनकी भूमिका समाप्त हो गयी।

आईयूपीएसी के नये दिशानिर्देशों के अनुसार अब आवर्त सारणी के समूहों के नाम रोमन के बजाय हिन्दू अंकों में लिखे जाते हैं।

इन्हें भी देखें

Tags:

यूरोपरोमन साम्राज्य

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ज़ुबिन नौटियालझारखण्ड के जिलेगुम है किसी के प्यार मेंअमित शाहमौलिक कर्तव्यइस्लाम का इतिहासइमाम अहमद रज़ाआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०विधान सभाश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्ररूढ़िवादसंयुक्त राष्ट्रराजा राममोहन रायसिकंदरकुंडली भाग्यकुमार विश्वासडकवर्थ लुईस नियमभारत की भाषाएँचुनावफिरोज़ गांधीउदित राजपारिस्थितिकीमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशसिंधु घाटी सभ्यताझारखण्डगौतम बुद्धप्रेम मन्दिरअमिताभ बच्चनस्वच्छ भारत अभियानफ़्रान्सीसी क्रान्तिराशी खन्नामहाजनपदगोगाजीमनुस्मृतिराजपाल यादवउत्तर प्रदेश के मंडलधर्मेन्द्रशिव की आरतीभूमिहारदुबईभारत के घोटालों की सूची (वर्ष के अनुसार)भारतीय संसदगोदान (उपन्यास)भारतीय राष्ट्रवादपदोन्नतिकरराजस्थान के जिलेमिथुन चक्रवर्तीअरविंद केजरीवालहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यबाल गंगाधर तिलकहृदयअन्य पिछड़ा वर्गसंसाधनराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनलड़कीकोशिकाभारत में आरक्षणझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीसमाज मनोविज्ञानचंगेज़ ख़ानरोहित शर्माअश्वत्थामाफेसबुकपंजाब किंग्सविश्व के सभी देशॐ नमः शिवायब्लू (2009 फ़िल्म)दांडी मार्चमुद्रास्फीतिकोलकाता नाईट राइडर्समारवाड़ीहम आपके हैं कौनअंग्रेज़ी भाषाआसनजाटवबौद्ध धर्मभारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीशों की सूची🡆 More