मध्य एशिया: एशिया का उपक्षेत्र

मध्य एशिया एशिया महाद्वीप का मध्य या केन्द्रीय भाग है। यह पूर्व में चीन से पश्चिम में कैस्पियन सागर तक और उत्तर में रूस से दक्षिण में अफ़ग़ानिस्तान तक विस्तृत है। भूवैज्ञानिकों द्वारा मध्य एशिया की हर परिभाषा में भूतपूर्व सोवियत संघ के पाँच देश हमेशा गिने जाते हैं - काज़ाख़स्तान, किरगिज़स्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़बेकिस्तान। इसके अलावा मंगोलिया, अफ़ग़ानिस्तान, उत्तरी पाकिस्तान, भारत के लद्दाख़ प्रदेश, चीन के शिनजियांग और तिब्बत क्षेत्रों और रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणी भाग को भी अक्सर मध्य एशिया का हिस्सा समझा जाता है। मध्यकाल में इसे तुरकेस्तान, और तातारिस्ता्न भी कहते थे, क्योंकि यहाँ की भाषा तुर्क भाषा से संबंधित है । सांस्कृतिक रूप से इस क्षेत्र पर ईरान का प्रभाव रहा है, यद्यपि मुख्य आबादी सुन्नी है । सन १८८० से १९८८ के बीच यह रूस नीत सोवियत साम्राज्य का हिस्सा रहा है ।

मध्य एशिया
क्षेत्रफल ४०,०३,४०० किमी
आबादी ६,४७,४६,८५४
जन घनत्व १५ व्यक्ति प्रति किमी
देश काज़ाख़स्तान
किरगिज़स्तान
ताजिकिस्तान
तुर्कमेनिस्तान
उज़बेकिस्तान
मध्य एशिया: एशिया का उपक्षेत्र
मध्य एशिया के देश

इतिहास में मध्य एशिया रेशम मार्ग के व्यापारिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। चीन, भारतीय उपमहाद्वीप, ईरान, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच लोग, माल, सेनाएँ और विचार मध्य एशिया से गुज़रकर ही आते-जाते थे। इस इलाक़े का बड़ा भाग एक स्टेपीज वाला घास से ढका मैदान है हालाँकि तियान शान जैसी पर्वत शृंखलाएँ, काराकुम जैसे रेगिस्तान और अरल सागर जैसी बड़ी झीलें भी इस भूभाग में आती हैं।

ऐतिहासिक रूप मध्य एशिया में ख़ानाबदोश जातियों का ज़ोर रहा है। पहले इसपर पूर्वी ईरानी भाषाएँ बोलने वाली स्किथी, बैक्ट्रियाई और सोग़दाई लोगों का बोलबाला था लेकिन समय के साथ-साथ काज़ाख़, उज़बेक, किरगिज़ और उईग़ुर जैसी तुर्की जातियाँ अधिक शक्तिशाली बन गई। इसलिए इसे कभी-कभी 'तुर्किस्तान' भी बुलाया जाता है। १९वीं सदी के बाद मध्य एशिया के बड़े हिस्से पर पहले रूसी साम्राज्य और फिर सोवियत संघ का राज रहा, जो दोनों स्लावी-बहुसंख्यक थे। इस से बहुत से रूसी और यूक्रेनी लोग भी यहाँ पर आ बसे। १९९० के दशक में सोवियत संघ के टूटने पर यहाँ के देश आज़ाद राष्ट्रों के रूप में उभरे।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

अफ़ग़ानिस्तानउज़बेकिस्तानएशियाकाज़ाख़स्तानकिरगिज़स्तानकैस्पियन सागरचीनताजिकिस्तानतिब्बततुर्कमेनिस्तानपाकिस्तानभारतमंगोलियामहाद्वीपरूसलद्दाख़शिनजियांगसाइबेरियासोवियत संघ

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

चंद्रशेखर आज़ाद रावणलोकगीतभारतीय संविधान सभाविश्व स्वास्थ्य संगठनमुहम्मदगोरखनाथशिवम दुबेभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीदिल्लीमीरा बाईजैन धर्मभारतीय मसालों की सूचीसमुद्रगुप्तमौर्य राजवंशस्वच्छ भारत अभियाननवरोहणअमरनाथनेपोलियन बोनापार्टकॅप्चाशीतयुद्धइंस्टाग्रामस्त्री जननांगनामविनायक दामोदर सावरकरसूचना प्रौद्योगिकीयोगी आदित्यनाथदमन और दीवहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीवल्लभ भाई पटेलवन्दे मातरम्हिन्दी के संचार माध्यमधनंजय यशवंत चंद्रचूड़ओशोसुन्दरकाण्डपर्यटनचम्पारण सत्याग्रहअग्न्याशयसंजय गांधीफ़तेहपुर सीकरीछत्तीसगढ़ के जिलेसमुदायकामाख्या मन्दिरशास्त्रीय नृत्यमिथुन चक्रवर्तीमैं हूँ नाये रिश्ता क्या कहलाता हैबिजोलिया किसान आन्दोलननिकाह हलालागाँवशैक्षिक मनोविज्ञानसती प्रथामैथिलीशरण गुप्तलोकसभा अध्यक्षसैम मानेकशॉसचिन तेंदुलकरभारतीय राष्ट्रवादहनुमानभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यजीमेलराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीदीपक हूडारॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरकाभारत का उच्चतम न्यायालयसामाजिक परिवर्तनसाँची का स्तूपशिक्षा का अधिकारभारतीय आम चुनाव, 2019गोदान (उपन्यास)चाणक्यभारतीय अर्थव्यवस्थाकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमानव संसाधन प्रबंधनप्रकाश-संश्लेषणसमान नागरिक संहितामदारएलोरा गुफाएंयज्ञोपवीतशरत्चन्द्र चट्टोपाध्याय🡆 More