मास्को: रूस देश की राजधानी

मास्को या मॉस्को (रूसी: Москвa / मोस्कवा), रूस की राजधानी एवं यूरोप का सबसे बडा शहर है। मॉस्को का शहरी क्षेत्र विश्व के सबसे बडे शहरी क्षेत्रों में गिना जाता है। मास्को रूस की राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है। यह मोस्कवा नदी के तट पर बसा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से यह पुराने सोवियत संघ एवं प्राचीन रूसी साम्राज्य की राजधानी भी रही है। मास्को को संसार के अरबपतियों का नगर भी कहा जाता है जहाँ विश्व के सबसे अधिक अरबपति बसते हैं। २००७ में मास्को को लगातार दूसरी बार विश्व का सबसे महँगा नगर भी घोषित किया गया था।

मास्को: इतिहास, अर्थव्यवस्था, शिक्षा
मास्को: इतिहास, अर्थव्यवस्था, शिक्षा
मास्को स्थित रेड स्केव्यर का एक दृश्य

इतिहास

मास्को नगरी का नाम मोस्कवा नदी पर रखा गया है। १२३७-३८ के आक्रमण के बाद, मंगोलों ने सारा नगर जला दिया और लोगों को मार दिया। मास्को ने दुबारा विकास किया और १३२७ में व्लादिमीर - सुज्दाल रियासत की राजधानी बनाई गई। वोल्गा नदी के शुरूवात पर स्थित होने के कारण यह नगर अनुकूल था और इस कारण धीरे धीरे शहर बड़ा होने लगा। मास्को एक शांत और संपन्न रियासत बन गया और सारे रूस से लोग आकर यहाँ बसने लगे।

१६५४-५६ के प्लेग ने मास्को की आधी जनसंख्या को समाप्त कर दिया। १७०३ में बाल्टिक तट पर पीटर महान द्वारा सैंट पीटर्सबर्ग के निर्माण के बाद, १७१२ से मास्को रूस की राजधानी नहीं रही। १७७१ का प्लेग मध्य रूस का अन्तिम बड़ा प्लेग था, जिसमे केवल मास्को के ही १००००० व्यक्तियों के प्राण गए। १९०५ में, अलेक्जेंडर अद्रिनोव मास्को के पहले महापौर बने। १९१७ के रुसी क्रांति के पश्चात, मास्को को सोवियत संघ की राजधानी बनाया गया। मई ८,१९६५ को, नाजी जर्मनी पर विजय की २०वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को को हीरो सिटी की उपाधि प्रदान की गयी।

अर्थव्यवस्था

मास्को यूरोप की सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह रूस के सकल घरेलू उत्पाद का करीब २४% योगदान करता है। २००८ में मास्को की अर्थव्यवस्था ८.४४ ट्रिलियन रूबल थी | मास्को में औसत मासिक वेतन ४१६०० रूबल है। २०१० में, मास्को में बेरोजगारी दर सिर्फ १% थी, जो रूस के सभी प्रशासनिक क्षेत्रों में सबसे कम है। मास्को रूस का निर्विवादित रूप से मुख्य आर्थिक केंद्र है। यहाँ रूस के सबसे बड़े बैंक और कंपनियाँ स्थित हैं जिनमे रूस की सबसे बड़ी कंपनी गेज्प्रोम भी शामिल है। मास्को की रूस की खुदरा बिक्री में १७% एवं सभी निर्माण गतिविधियों में १३% हिस्सेदारी है। चेर्किजोव्सकी बाजार, ३ करोड़ डॉलर की दैनिक बिक्री एवं दस हजार विक्रेताओं के साथ यूरोप का सबसे बड़ा बाजार है। यह बाजार प्रशासनिक रूप से १२ भागों में बँटा है और शहर के एक बड़े भूभाग पर स्थित है।२००८ में, मास्को में ७४ अरबपति थे और यह न्यूयोर्क, ७१ अरबपति, से ऊँचे पायदान पर है।

शिक्षा

देखें, मास्को राज्य विश्वविद्यालय

मास्को में १६९६ उच्चतर विद्यालय एवं ९१ महाविद्यालय हैं। इनके अलावा, २२२ अन्य संस्थान भी उच्च शिक्षा उपलब्ध करातें हैं, जिनमे ६० प्रदेश विश्वविद्यालय एवं १७५५ में स्थापित लोमोनोसोव मास्को स्टेट विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में २९ संकाय एवं ४५० विभाग हैं जिनमे ३०००० पूर्वस्नातक एवं ७००० स्नातकोत्तर छात्र पढते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय में, उच्चतर विद्यालय के करीब १०००० विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं एवं करीब २००० शोधार्थी कार्य करते हैं। मास्को स्टेट विश्वविद्यालय पुस्तकालय, रूस के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है, यहाँ लगभग ९० लाख पुस्तकें हैं।

शहर में ४५२ पुस्तकालय हैं, जिनमे से १६८ बच्चों के लिए हैं। १८६२ में स्थापित रुसी स्टेट पुस्तकालय, रूस का राष्ट्रीय पुस्तकालय है।

स्थापत्य

मास्को का स्थापत्य विश्व प्रसिद्ध है। मास्को सेंट बेसिल केथेड्रल, क्राइस्ट द सेवियर केथेड्रल और सेवेन सिस्टर्स के लिए प्रसिद्ध है। लंबे समय तक मास्को पर रूढ़िवादी चर्चों का प्रभाव रहा | हालाँकि, शहर के समग्र रूप में सोवियत काल से भारी परिवर्तन हुआ है, खासकर जोसेफ स्टालिन के शहर के आधुनिकीकरण के बड़े पैमाने पर किये प्रयास के कारण यह परिवर्तन हुआ | स्टालिन की शहर के लिए योजना में चौड़े रास्तों और सडकों का जाल शामिल था जिनमे कई सड़कें १० लेन तक चौड़ी थीं | इससे शहर का यातायात सुगम हो गया, पर इसके लिए बहुत सारी एतिहासिक इमारतों को हटाना पड़ा |

स्टालिनवादी अवधि का सबसे प्रसिद्ध योगदान सेवेन सिस्टर्स (सात बहनें) माना जा सकता है। सेवेन सिस्टर्स सात गगनचुम्बी इमारतें हैं, जो क्रेमलिन से समान दूरी पर शहर भर में फैली हुईं हैं। सात टावरों को शहर के सभी ऊँचे स्थानों से देखा जा सकता है। ओस्तान्कियो टॉवर के अलावा ये सात टॉवर मध्य मास्को की सबसे ऊँची इमारतों में से हैं। ओस्तान्कियो टॉवर का निर्माण १९६७ में पूरा हुआ था, उस समय यह दुनिया की सबसे ऊँची मुक्त खड़ी भूमि संरचना थी | आज बुर्ज खलीफा दुबई, केंतून टॉवर ग्वांगझू और सी.एन. टॉवर टोरोंटो के बाद चौथे स्थान पर है।

हर नागरिक और उसके परिवार को अनिवार्य आवास उपलब्ध कराने की सोवियत नीति एवं मास्को की आबादी के तेजी से विकास के कारण, विशाल एवं नीरस आवासीय परिसरों का निर्माण किया गया | इन परिसरों को इनकी शैली, आयु, मजबूती एवं निर्माण सामग्री के आधार पर विभेदित किया जा सकता है। इनमे से अधिकतर का निर्माण स्टालिन युग के पश्चात हुआ और इनकी निर्माण शैलियाँ नेताओं (ब्रेज्हेनेव, ख्रुश्चेव इत्यादि) के नाम से जानी जाती हैं। आमतौर पर इन परिसरों का रखरखाव खराब है।

जनसांख्यिकी

मास्को की जनसंख्या की उत्क्रांति : समय - १४०० से १८५६

१४०० १६३८ १७१० १७२५ १७३८ १७७५ १७८५ १८११ १८१३ १८२५ १८४० १८५६

४०,००० २००,००० १६०,००० १४५,००० १३८,००० १६१,००० १८८,७०० २७०,२०० २१५,००० २४१,५०० ३४९,१०० ३६८,८००
मास्को की जनसंख्या की उत्क्रांति : समय - १८६८ से २००२

१८६८ १८७१ १८८८ १८९७ १९१२ १९२० १९२६ १९३९ १९५९ १९७९ १९८९ २००२

४१६,४०० ६०१,९६९ ७५३,४५९ १,०३८,६०० १,६१७,१५७ १,०२७,३०० २,१०१,२०० २,६०९,२०० ६,१३३,१०० ८,१४२,२०० ८,९७२,३०० १०,३८३,०००

बाहरी कड़ियाँ

आधिकारिक जालस्थल

मीडिया

मौसम सूचना

मानचित्र

चित्र एवँ वीडियो

सन्दर्भ

Москва से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है।

Tags:

मास्को इतिहासमास्को अर्थव्यवस्थामास्को शिक्षामास्को स्थापत्यमास्को जनसांख्यिकीमास्को बाहरी कड़ियाँमास्को सन्दर्भमास्कोru:Москвaमोस्कवा नदीयूरोपरूसरूसी भाषासोवियत संघ

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हैदराबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहर्षद मेहतालोक सभाहर्षवर्धनसिकंदरसाथ निभाना साथियावाक्य और वाक्य के भेदतापमाननवजोत सिंह सिद्धूनीम करौली बाबाअरविंद केजरीवालदक्षिणजी-20किन्नरनदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)साम्यवादद्रौपदी मुर्मूचौरी चौरा कांडपाकिस्तानकल्याण, महाराष्ट्रनई दिल्लीराजनीतिभारतेन्दु युगकश्यप (जाति)लता मंगेशकरसमान नागरिक संहितानाटकपृथ्वीकुर्मीजाटवभगत सिंहदहेज प्रथास्वास्थ्यसंघ लोक सेवा आयोगयौन आसनों की सूचीगरुड़ पुराणमूल अधिकार (भारत)उत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रशैक्षिक मनोविज्ञानलोक साहित्यसंधि (व्याकरण)जसप्रीत बुमराहभाभीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरगणेशअयोध्याराजस्थान के जिलेमहाराणा प्रतापअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रआवर्त सारणीकिशोर कुमारइंस्टाग्रामदिल तो पागल हैबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रज्योतिराव गोविंदराव फुलेबवासीरहजारीप्रसाद द्विवेदीगुरु गोबिन्द सिंहकारकलोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीभारत छोड़ो आन्दोलनकाव्यरानी की वावबहुजन समाज पार्टीविज्ञापनदिल्ली सल्तनतरविन्द्र सिंह भाटीचरक संहितायोद्धा जातियाँलोक प्रशासनपप्पू यादवकैटरीना कैफ़लखनऊवीर्यभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीआपातकाल (भारत)शक्ति पीठस्त्री शिक्षाधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री🡆 More