तिल:

तिल (Sesamum indicum) एक पुष्पिय पौधा है। इसके कई जंगली रिश्तेदार अफ्रीका में होते हैं और भारत में भी इसकी खेती और इसके बीज का उपयोग हजारों वर्षों से होता आया है। यह व्यापक रूप से दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पैदा किया जाता है। तिल के बीज से खाद्य तेल निकाला जाता है। तिल को विश्व का सबसे पहला तिलहन माना जाता है और इसकी खेती ५००० साल पहले शुरू हुई थी।

तिल
तिल:
तिल:
तिल के पौधे
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: पादप
अश्रेणीत: आवृतबीजी
अश्रेणीत: Eudicots
अश्रेणीत: Asterids
गण: Lamiales
कुल: Pedaliaceae
वंश: Sesamum
जाति: S. indicum
द्विपद नाम
Sesamum indicum
L.
पर्यायवाची
  • Dysosmon amoenum Raf.
  • Sesamum africanum Tod.
  • Sesamum occidentalis Heer & Regel
  • Sesamum oleiferum Sm.
  • Sesamum orientale L.
  • Volkameria orientalis (L.) Kuntze

तिल वार्षिक तौर पर ५० से १०० सेøमीø तक बढता है। फूल ३ से ५ सेøमीø तथा सफेद से बैंगनी रंग के पाये जाते हैं। तिल के बीज अधिकतर सफेद रंग के होते हैं, हालांकि वे रंग में काले, पीले, नीले या बैंगनी रंग के भी हो सकते हैं।

तिल प्रति वर्ष बोया जानेवाला लगभग एक मीटर ऊँचा एक पौधा जिसकी खेती संसार के प्रायः सभी गरम देशों में तेल के लिये होती है। इसकी पत्तियाँ आठ दस अंगुल तक लंबी और तीन चार अंगुल चौड़ी होती हैं। ये नीचे की ओर तो ठीक आमने सामने मिली हुई लगती हैं, पर थोड़ा ऊपर चलकर कुछ अंतर पर होती हैं। पत्तियों के किनारे सीधे नहीं होते, टेढे़ मेढे़ होते हैं। फूल गिलास के आकार के ऊपर चार दलों में विभक्त होते हैं। ये फूल सफेद रंग के होते है, केवल मुँह पर भीतर की ओर बैंगनी धब्बे दिखाई देते हैं। बीजकोश लंबोतरे होते हैं जिनमें तिल के बीज भरे रहते हैं। ये बीज चिपटे और लंबोतरे होते हैं।

भारत में तिल दो प्रकार का होता है— सफेद और काला। तिल की दो फसलें होती हैं— कुवारी और चैती। कुवारी फसल बरसात में ज्वार, बाजरे, धान आदि के साथ अधिकतर बोंई जाती हैं। चैती फसल यदि कार्तिक में बोई जाय तो पूस-माघ तक तैयार हो जाती है। वनस्पतिशास्त्रियों का अनुमान है कि तिल का आदिस्थान अफ्रीका महाद्वीप है। वहाँ आठ-नौ जाति के जंगली तिल पाए जाते हैं। पर 'तिल' शब्द का व्यवहार संस्कृत में प्राचीन है, यहाँ तक कि जब अन्य किसी बीज से तेल नहीं निकाला गया था, तव तिल से निकाला गया। इसी कारण उसका नाम ही 'तैल' (=तिल से निकला हुआ) पड़ गया। अथर्ववेद तक में तिल और धान द्वारा तर्पण का उल्लेख है। आजकल भी पितरों के तर्पण में तिल का व्यवहार होता है।

वैद्यक में तिल भारी, स्निग्ध, गरम, कफ-पित्त-कारक, बलवर्धक, केशों को हितकारी, स्तनों में दूध उत्पन्न करनेवाला, मलरोधक और वातनाशक माना जाता है। तिल का तेल यदि कुछ अधिक पिया जाय, तो रेचक होता है।

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मैथिलीशरण गुप्तदयानिधि मारनअरिजीत सिंहराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीभारत छोड़ो आन्दोलननिबन्धकांटाबांजीस्वस्तिक मन्त्रव्यंजन वर्णभारत की भाषाएँप्लासी का पहला युद्धवैष्णो देवी मंदिरकरकलानिधि मारनरामायण आरतीदिल चाहता हैमुजफ्फरनगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रयोद्धा जातियाँउत्तर प्रदेश के ज़िलेदेवेन्द्र प्रसाद यादवपरशुरामहार्दिक पांड्यागलसुआभूपेश बघेलअमर सिंह चमकीलाहरियाणाचन्द्रमाजाने तू ... या जाने नाचमारबड़े मियाँ छोटे मियाँज्योतिष एवं योनिफलगुर्दाखजुराहो स्मारक समूहभूत-प्रेतविद्युतभक्ति कालसनराइजर्स हैदराबादकार्ल्स पुइज्देमोंतमेहंदीरामचन्द्र शुक्लभारत के विश्व धरोहर स्थलसुमित कुमार (हरियाणा क्रिकेटर)भारत की संस्कृतिसविता आंबेडकरलाल क़िलाड्रीम11संविधानतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाकंगना राणावतहिन्दू धर्मदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेमायावतीगंगा नदीसूर्य देवतामल्काजगिरि लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभूगोलभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हबरगदस्त्री जननांगइस्लामचौहान वंशओशोरिद्धिमान साहाप्रधानमंत्री आवास योजनाशिव पुराणयौन आसनों की सूचीसाथ निभाना साथियासमाजवादमुख्तार अंसारीकरणी माता मन्दिर, बीकानेरभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीवीर्यश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रअमरनाथकायस्थदेवीभागवत पुराण🡆 More