कालपुरुष या शिकारी या ओरायन (अंग्रेज़ी: Orion) तारामंडल दुनिया भर में दिख सकने वाला एक तारामंडल है, जिसे बहुत से लोग जानते और पहचानते हैं। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर एक पुरुष या शिकारी के रूप में दर्शाया जाता था।
तारामंडल | |
तारों की सूची | |
संक्षिप्त रुप | Ori |
---|---|
दायाँ आरोहण | 5h h |
दिक्पात | +5°° |
चक्र | NQ1 |
क्षेत्र | 594 sq. deg. (26th) |
मुख्य तारे | 7 |
बायर तारे | 81 |
बहिर्ग्रह वाले तारे | 10 |
3.00m से चमकीले तारे | 8 |
10.00 पारसैक (32.62 प्रकाशवर्ष) परिधि के तारे | 8 |
सबसे_चमकीला_तारा | राजन्य (β Ori) (0.12m) |
निकटतम तारा | जीजे 3379 (17.51 प्रव, 5.37 पसै) |
मॅसिये वस्तुएँ | 3 |
उल्का बौछारें | ओरायनिड बौछार काए ओरायनिड बौछार |
तारामंडल (सीमा से सटे) | मिथुन तारामंडल (Gemini) वृष तारामंडल (Taurus) स्रोतास्विनी तारामंडल (Eridanus) ख़रगोश तारामंडल (Lepus) मोनोसेरोस तारामंडल (Monoceros) |
अक्षांश +85° और −75° के बीच दृश्यमान। सबसे उत्तम दृश्य 21:00 (रात्रि 9 बजे) जनवरी के महीने में। |
कालपुरुष तारामंडल में सात मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें दर्ज़नों तारे स्थित हैं। इस तारामंडल में तीन तेज़ी से चमकने वाले तारे एक सीधी लक़ीर में हैं, जिसे "कालपुरुष का कमरबंद" ("ओरायन की बॅल्ट") कहा जाता है। सात मुख्य तारे इस प्रकार हैं -
तारे का नाम | अंग्रेज़ी नाम | बायर नाम | व्यास (सूरज से कितने गुना अधिक) | तारे की ज्योति की प्रबलता (मैगनित्यूड) | पृथ्वी से दूरी (प्रकाश-वर्ष) | टिपण्णी |
---|---|---|---|---|---|---|
आद्रा (बीटलजूस) | Betelgeuse | α Ori | ६६७ | ०.४३ | ६४३ | |
राजन्य (राइजॅल) | Rigel | β Ori | ७८ | ०.१८ | ७७२ | |
बॅलाट्रिक्स | Bellatrix | γ Ori | ७.० | १.६२ | २४३ | |
मिन्ताक़ | Mintaka | δ Ori | अज्ञात | २.२३ (३.२/३.३) / ६.८५ / १४.० | ९०० | यह दरअसल एक-दूसरे के पास घूमते दो तारे हैं, जिस वजह से इनसे आने वाला प्रकाश बहुत बदलता रहता है (मसलन जब एक दूसरे के आगे आ जाता है) |
ऍप्सिलन ओरायोनिस | Alnilam | ε Ori | २६ | १.६८ | १३५९ | |
ज़ेटा ओरायोनिस | Alnitak | ζ Ori | अज्ञात | १.७०/~४/४.२१ | ८०० | यह दरअसल तीन तारों का मण्डल है जो बिना दूरबीन के एक लगते हैं |
कापा ओरायोनिस | Saiph | κ Ori | ११ | २.०६ | ७२४ |
ऋग्वेद में कालपुरुष तारामंडल से मिलता-जुलता एक "मृग" (हिरण) तारामंडल बताया गया है, लेकिन इन दोनों में कुछ भिन्नताएँ हैं।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article कालपुरुष तारामंडल, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.