रुआल आमुन्सन

रुआल आमुन्सन (Roald Amundsen / १८७२-१९२८) नार्वे का एक साहसी अन्वेषक था जिसने ध्रुवीय क्षेत्रों की साहसिक यात्राएँ की। उसने 1910-12 में दक्षिणी ध्रुव की खोजयात्रा का नेतृत्व किया जिससे सन् १९११ में उसकी खोज हुई। सन् १९२६ में उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाला वह प्रथम निर्विवाद खोजयात्री था। उसने ही सबसे पहले 1903–06 में उत्तर-पश्चिम मार्ग (Northwest Passage) की यात्रा की।

Roald Engelbregt Gravning Amundsen
रुआल आमुन्सन
जन्म 16 जुलाई 1872
Borge, Østfold, Norway
राष्ट्रीयता नोर्वेगियन
पेशा अन्वेषक
प्रसिद्धि का कारण 1910-12 में दक्षिणी ध्रुव की खोजयात्रा का नेतृत्व किया जिससे सन् १९११ में
माता-पिता जेन्स अमुन्डसेन, हाना सह्ल्क्विस्ट
पुरस्कार Hubbard Medal (1907)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
हस्ताक्षर
रुआल आमुन्सन

परिचय

रुआल आमुन्सन का जन्म देहात में हुआ था, परंतु उसने शिक्षा क्रिस्चियाना में (जिसका नाम अब ओसलो है) पाई थी। सन् १८९० में उसने बी.ए. पास किया और आयुर्विज्ञान (मेडिसिन) पढ़ना आरंभ किया, परंतु मन न लगने से उसे छोड़ उसने जहाज पर नौकरी कर ली। सन् १९०३-६ में वह 'ग्योआ' नामक नाव या छोटे जहाज में अपने छह साथियों के साथ उत्तर ध्रुव की खोज करता रहा और उत्तर चुंबकीय ध्रुव का पता लगाया। १९१०-१२ में वह दक्षिण ध्रुव की खोज करता रहा और वही पहला व्यक्ति था जो दक्षिण ध्रुव तक पहुँच सका। प्रथम विश्वयुद्ध के कारण उसे कई वर्षो तक चुपचाप बैठना पड़ा। १९१८ में उसने फिर उत्तर ध्रुव पहुँचने की चेष्टा की, परंतु सफलता न मिली। तब उसने नॉर्ज नामक नियंत्रित गुब्बारे (डिरिजिबिल) में उड़कर दो बार उत्तर ध्रुव की प्रदक्षिणा की और ७१ घंटे में २,७०० मील की यात्रा करके सफलापूर्वक फिर भूमि पर उतरा। जब जनरल नोबिल का हवाई जहाज उत्तर ध्रुव से लौटते समय मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया तो आमुंसन ने बड़ी बहादुरी से उसको खोजने का बीड़ा उठाया। १७ जून १९२८ को उसने इस काम के लिए हवाई जहाज में प्रस्थान किया, परंतु फिर उसका कोई समाचार संसार को प्राप्त न हो सका।

Tags:

उत्तरी ध्रुवदक्षिणी ध्रुवनॉर्वे

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

संयुक्त राज्य अमेरिकाकल्याण, महाराष्ट्रसोनू निगमफ़तेहपुर सीकरीहिन्दू पंचांगबिहार जाति आधारित गणना 2023वाराणसीउत्तर प्रदेश के ज़िलेजैव विविधतानेतृत्वभारतीय दण्ड संहिताआपातकाल (भारत)सर्वनामअक्षय खन्नाकुँवर सिंहभारत की भाषाएँभारतीय राष्ट्रिकता विधितिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरस्त्री जननांगसंदीप शर्माभारत के राजनीतिक दलों की सूचीहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालराजस्थान का इतिहासबुर्ज ख़लीफ़ाहस्तमैथुनसाम्यवादराजा राममोहन रायदशरथमूल अधिकार (भारत)अमित शाहचंद्रयान-3रविन्द्र सिंह भाटीविद्यालयशैक्षिक मनोविज्ञानधर्महिन्दी व्याकरणइंडियन प्रीमियर लीगखेसारी लाल यादवबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)एडोल्फ़ हिटलरबिजोलिया किसान आन्दोलनमहाभियोगमुख्तार अंसारीP (अक्षर)उत्तर प्रदेश विधान सभागंगा नदीनॉटी अमेरिकाबाल गंगाधर तिलकअंजीरउपसर्गभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रआयुष शर्मापीपाजीशिव की आरतीईरान का इतिहासएलोरा गुफाएंसंज्ञा और उसके भेदभारत का ध्वजमहाराष्ट्ररश्मिका मंदानाबालकाण्डभैरवकिशोरावस्थाइन्दिरा गांधीभारत में लैंगिक असमानताभारत की नदी प्रणालियाँप्रेमानंद महाराजहिन्दी साहित्य का इतिहासहरे कृष्ण (मंत्र)हनुमानगढ़ी, अयोध्याअनुसंधानमानव भूगोलआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०बर्बरीकदहेज प्रथासकल घरेलू उत्पादप्राचीन मिस्र🡆 More