सोमवार: सप्ताह का दिन

सोमवार सप्ताह का एक दिन है। यह रविवार के बाद और मंगलवार से पहले आता है। सोमवार का यह नाम सोम से पड़ा है जिसका अर्थ भगवान शिव होता है। यह सप्ताह का दूसरा दिन होता है, भारत तथा विश्व के कई देशों में यह सामान्य कामकाज का प्रथम दिन होता है इसलिए कभी कभार इसे सप्ताह का प्रथम दिन भी कहते हैं।

सप्ताह में सात दिन होते है जो कि क्रमश सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार होते है।

सोमवार भगवान शिव और चंद्र देव का दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव और शिव परिवार की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग पर जल अर्पित करते है।

महिलाएं शीघ्र विवाह और मनचाहे वर की प्राप्ति की इच्छा से इस दिन सोमवार व्रत या सोलह सोमवार व्रत बड़ी श्रद्धा और विश्वास से रखती है।

सोमवार का दिन चंद्र देव का दिन भी माना जाता है जो स्वयं भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के रूप में उनके सिर पर सुसज्जित है। यदि किसी की जन्म कुण्डली में चन्द्र ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से इस अशुभता में कमी आती है।

मंगलवार हनुमान जी और मंगल देव का दिन माना जाता है और इस दिन हनुमान जी की कृपा दृष्टि और मंगल ग्रह की शुभता के लिए उनकी पूजा अर्चना की जाती है और व्रत आदि रखा जाता है।

बुधवार विघ्नहर्ता गणेश जी और भगवान कृष्ण और बुध देवता का दिन माना जाता है। इस दिन गणेश जी, कृष्ण भगवान और बुध देवता की पूजा अर्चना की जाती है और बुध ग्रह की शुभता के लिए व्रत रखा जाता है।

बृहस्पतिवार जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु और ब्रहस्पति देवता का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और ब्रहस्पति देवता की पूजा अर्चना की जाती है और उनका व्रत रखा जाता है।

शुक्रवार माता लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र ग्रह का दिन माना जाता है और इस दिन माता लक्ष्मी, संतोषी माता की पूजा अर्चना की जाती है। वैभव लक्ष्मी व्रत, संतोषी माता की कथा या उद्यापन शुक्रवार के दिन ही किया जाता है। माता लक्ष्मी की पूजा करने से शुक्र ग्रह शुभ होते है और धन धान्य की बढ़ोतरी करते है।

शनिवार कर्मफल दाता और ब्रह्मांड के सबसे बड़े न्यायधीश शनिदेव जी और शनि ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन शनिदेव और शनिदेव की पूजा अर्चना की जाती है और शनिदेव और शनि ग्रह से संबंधित दान दक्षिणा दी जाती है।

रविवार को नवग्रह के राजा सूर्य देव और सूर्य ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य देव और सूर्य ग्रह की पूजा अर्चना की जाती है और रविवार का व्रत रखा जाता है।

Tags:

मंगलवाररविवारशिवसोम

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भोजपुरी भाषाईरानदीपावलीगूगलहिन्दीजय श्री रामलोकतंत्रजौनपुरबरगदनरेन्द्र मोदीफिरोज़ गांधीबाघसूर्यकुमार यादवधनंजय यशवंत चंद्रचूड़ओशोदक्ष प्रजापतिरविन्द्र सिंह भाटीआदिकालमहुआहिंदी साहित्य का इतिहास (पुस्तक)जातिब्लू बीटल (फ़िल्म)भारत में भ्रष्टाचारबाल वीररंग दे बसंतीमुल्लांपुर दाखानवरोहणअरिजीत सिंहमहामृत्युञ्जय मन्त्रलोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीशाहबाज़ अहमद (क्रिकेटर)शिवाजीक्षमा राववृष राशिमृदापुराणहिमाचल प्रदेशफ़्रान्सीसी क्रान्तिममता बनर्जीराजनीतिक दलउत्तर प्रदेश के ज़िलेराज्य सभाऔद्योगिक क्रांतिब्रह्मपुत्र नदीक्रिकबज़मेष राशिआर्य समाजदयानन्द सरस्वतीद्वितीय विश्वयुद्धसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यकामसूत्रदूरदर्शन (चैनल)रजत पाटीदारअयोध्यासर्वनामबाबा हरभजन सिंहप्रकाश राजगुप्त राजवंशअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धजगन्नाथ मन्दिर, पुरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरसौर मण्डलकेन्द्र-शासित प्रदेशआयतुल कुर्सीभैरवनवजोत सिंह सिद्धूकर्क रेखानीतीश कुमारकाव्यशब्दयश दयालभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीसाथ निभाना साथियाजयप्रकाश नारायणराष्ट्रीय शिक्षा नीतिगीतगोविन्दबीएसई सेंसेक्सब्राह्मणपलक तिवारी🡆 More