चॆक गणराज्य (चॆक : Česká republika or Česko) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी उत्तर पूर्वी सीमा पर पोलैण्ड, पश्चिमी सीमा पर जर्मनी, दक्षिण में ऑस्ट्रिया और पूर्व में स्लोवाकिया है। इसकी राजधानी है प्राग। इसकी मुख्य- और राजभाषा है चॆक भाषा।
चेक गणराज्य Česká republika | ||||||
---|---|---|---|---|---|---|
| ||||||
राष्ट्रवाक्य: चेक: Pravda vítězí (अंग्रेज़ी: "Truth prevails") (सच्चाई जीतती है) | ||||||
राष्ट्रगान: Kde domov můj (मेरा घर कहाँ है) | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | प्राग 50°05′N 14°28′E / 50.083°N 14.467°E | |||||
राजभाषा(एँ) | चेक | |||||
निवासी | चेक | |||||
सरकार | गणराज्य | |||||
गठन स्वतंत्रता आस्ट्रिया-हंगरी से चेकोस्लवाकिया से | ||||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 78,866 km2 (114वां) | ||||
- | जल (%) | 2.0% | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2005 जनगणना | 10,241,138 (79वां) | ||||
- | 2001 जनगणना | 10,230,060 | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2005 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $198,976 मिलियन (41वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $19,488 (39वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2003) | 0.874 बहुत उच्च · 31वां | |||||
मुद्रा | चेक कोरूना (CZK) | |||||
समय मण्डल | सीईटी (यू॰टी॰सी॰+1) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | सीईएसटी (यू॰टी॰सी॰+2) | ||||
दूरभाष कूट | 4201 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .cz | |||||
1 Shared code 42 with Slovakia until 1997 |
चेक गणराज्य मध्य यूरोप में स्थित है। यह सभी ओर से ज़मीन से घिरा हुआ है (अर्थात इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है)। इसकी सीमाएँ पोलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया से मिलती हैं। इसके मुख्य तीन भाग हैं बोहीमिया, मोराविया और साइलीसिया। राष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 30,450 वर्ग मील है, जिसमें से 20,367 वर्ग मील बोहीमिया में हैं। देश की राजधानी प्राग मध्य बोहीमिया में स्थित है।
2009 के आँकड़ों के अनुसार राष्ट्र की जनसंख्या 1 करोड़ 2 लाख है। साक्षरता स्तर 99.8% है। जनसंख्या में 94% लोग चेक हैं, 3% स्लोवाक, 0.6% पोलिश, 0.5% जर्मन, 0.4% यूक्रेनीयाई और 0.2% हंगेरियाई। इसके अतिरिक्त देश में रोमा और वियतनामी लोग भी हैं। राष्ट्र यूरोप से सबसे कम धार्मिक देशों में से एक है, चूँकि 40% लोग अपने आप को आस्तिक, गैर-धार्मिक या अज्ञेयवादी बताते हैं।
2008 में चेक गणराज्य का सकल घरेलू उत्पाद 217 बिलियन डॉलर (217 अरब डॉलर) था।
चेक गणराज्य एक संसदीय गणतंत्र है। यह राष्ट्र चेकोस्लोवाकिया के विभाजन पर 1 जनवरी 1993 को बना था। राष्ट्र का संसद एक द्विसदनात्मक प्रणाली पर काम करता है। निछले सदन में 200 सदस्य होते हैं और ऊपरी सदन में 81 सदस्य। निछले सदन के सदस्यों का चुनाव 4 वर्ष के कार्यकाल के लिए 14 ज़िलों से होता है। ऊपर सदन अमेरिकी सेनेट पर आधारित है और इसके तिहाई सदस्यों का चुनाव हर 2 वर्षों में 6 वर्ष के कार्यकाल के लिए होता है। ऊपरी सदन की सदस्यता कोई भी 40 वर्ष से अधिक आयु का नागरिक ले सकता है। सदस्यता पाने के लिए उम्मीदवार को चुनाव में आधे से अधिक मत हासिल करने होते हैं।
चेक गणराज्य संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, एवं नाटो का सदस्य है।
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article चेक गणराज्य, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.