स्वशिक्षा/रूपरंग

किसी विकिपीडिया के लेख की लिखाई के रूपरंग को निर्धारित करने का तरीक़ा ज़्यादातर मिलने वाले शब्द संसाधकों (वर्ड प्रोसैसरों) से अलग है। विकिपीडिया पर देखो सो पाओ (यानी विज़ीविग या WYSIWYG) प्रणाली का इस्तेमाल नहीं होता। इसमें किसी पन्ने पर अक्षर गाढ़े-तिरछे करने के लिए और शीर्षकों को दर्शाने के लिए विशेष चिह्नों और शब्दों का प्रयोग होता है। इन चिह्नों और शब्दों की भाषा को विकि मार्कअप या विकीटॅक्स्ट भाषा कहते हैं। सुनने में यह भले ही कठिन लगे लेकिन वास्तव में इस भाषा का प्रयोग बहुत ही आसान है।

स्वशिक्षा‎   सम्पादन   रूपरंग   विकिपीडिया जोड   सन्दर्भ अउर स्रोत   वार्तालाप पृष्ठ   ध्यान राखा जाय   पंजीकरण   जात जात

गाढ़ी और तिरछी लिखाई

सब से ज़्यादा प्रयोग होने वाले चिह्न गाढ़े अक्षरों (यानी बोल्ड) और तिरछे अक्षरों (यानी आईटैलिक्स) के चिह्न होते हैं। किसी शब्द, वाक्यांश या वाक्य को गाढ़ा या तिरछा उसके इर्द-गिर्द वर्ण-लोपों (यानी अपॉस्ट्रॉफ़ीयों) के चिह्न (') के प्रयोग से होता है:

अगर आपने लिखा तो आपको मिलेगा
''तिरछा'' तिरछा

'''गाढ़ा'''

गाढ़ा

'''''गाढ़ा और तिरछा'''''

गाढ़ा और तिरछा

विकिपीडिया का दस्तूर है कि किसी भी लेख का नाम जब प्रथम दफ़ा लेख में आता है तो उसे गाढ़े अक्षरों में लिखा जाता है। मिसाल के लिए, आयो (उपग्रह) का लेख इस तरह आरम्भ होता है:

    आयो हमारे सौर मण्डल के पाँचवे ग्रह बृहस्पति का तीसरा सब से बड़ा उपग्रह है और यह पूरे सौर मंडल का चौथा ...

तिरछे अक्षरों का प्रयोग अक्सर किताबों, फ़िल्मों, कंप्यूटर खेलों, इत्यादि के शीर्षकों के लिए होता है। अगर लेख का विषय ही किसी फ़िल्म या पुस्तक का शीर्षक है तो गाढ़े और तिरछे अक्षरों का प्रयोग किया जा सकता है।

बिना किसी वजह के गाढ़े या तिरछे अक्षरों का प्रयोग करने से परहेज़ करें क्योंकि इस से साधारण पाठकों को लेख पढ़ने में कठिनाइयाँ होती हैं, और वे अक्सर ऐसे लेखों को जल्दी से देखकर अन्य किसी पन्ने कि ओर चले जाते हैं।

शीर्षक और उपशीर्षक

किसी भी लेख की व्यवस्था को अच्छा बनाने के लिए शीर्षकों और उपशीर्षकों से बड़ा फायदा होता है। अगर आप देखते हैं के किसी लेख में दो या उस से अधिक विषयों पर बात हो रही है और हर विषय पर एक-दो से अधिक अनुच्छेद हैं, तो प्रत्येक विषय के लिए शीर्षक डालने से (यानि हर विषय का अलग उपभाग बनाने से) लेख अधिक पढ़ने के लायक़ हो जाता है। शीर्षक और उपशीर्षक ऐसे बनाए जाते हैं:

अगर आपने लिखा तो आपको मिलेगा

==शीर्षक==

शीर्षक

===उपशीर्षक===

उपशीर्षक

ध्यान रखिये के बिना किसी सामग्री के शीर्षक और उपशीर्षक बनाने से लेख पढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लेख ऐसे लगते हैं जैसे किसी समाचारपत्र में सुर्ख़ियाँ ही सुर्ख़ियाँ हो और उनके नीचे कोई ख़बर न लिखी हो।

अगर किसी लेख में चार या उस से अधिक शीर्षक हैं, तो उसमें अपने-आप ही एक अनुक्रम सूची बन जाती है। आइये, इस पन्ने के प्रयोगस्थल में कुछ शीर्षक और उपशीर्षक बनाकर देखिये!

एच टी ऍम ऍल

विकिपीडिया के लेखों के रंगरूप निर्धारित करने के लिए एच.टी.एम.एल. जानने की बिलकुल कोई आवश्यकता नहीं है। केवल विकि मार्कअप का प्रयोग ही काफ़ी है। फिर भी अगर आप पृष्ठों या अनुच्छेदों के अकार, अक्षरों के रंगों, इत्यादि में बारीक़ फेर-बदल करना चाहते हैं तो इसमें एच.टी.एम.एल. की जानकारी सहायक होगी।

इन सीखों को प्रयोगस्थल में आज़माइए


Tags:

स्वशिक्षा/रूपरंग गाढ़ी और तिरछी लिखाईस्वशिक्षा/रूपरंग शीर्षक और उपशीर्षकस्वशिक्षा/रूपरंग शीर्षकस्वशिक्षा/रूपरंग एच टी ऍम ऍलस्वशिक्षा/रूपरंग

🔥 Trending searches on Wiki अवधी:

कान्तिपुर दैनिकअराइजोनाश्रीमद्भगवद्गीताकुमुदिनी परिवार (पत्रिका)संयुक्त राज्य अमेरिकासमालखानव जनवादी मोर्चारिवोल्यूशन २०२०सौन्दर्यशास्त्रबर्लिनआई॰ऍस॰बी॰ऍन॰थोमस जेफरसनमानसिक स्वास्थ्यजनताको आवाज (पत्रिका)शिवराज पुरभारतीयडलमऊअजीत आगरकरफ़ैज़ाबाद ज़िलाडॉ.रामजी दास सेठी महताबत्रिपुरा पुरुब लोक सभा चुनाव क्षेत्रइम्फाल पश्चिम जिलानरेंद्र मोदीमुरली विजयअर्पण (पत्रिका)नानकमत्तामलेशियाअवधपिप्रापश्चिम गाविससिपवाहुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री)जापानइलाम जिलासागसब्जीदिनेश कार्तिकसिजर अगस्टसकैरानाअदालती दुनिया (पत्रिका)नयनताराम्यारी वुलस्टोनक्राफ्टराजौंदमल्लिका शेरावतदैलेख जिलापश्चिम बंगाल कय जिलेसंगीतकार२०१९-२० कोरोना भाइरस महामारीबलभद्र प्रसाद दीक्षित ‘पढ़ीस’दोलखा जिलाअंग्रेज़ी भाषाशाहाबाद (रामपुर)लंकाकाण्डकशमोरएन्डिजफैरडसिक्किम विधानसभाजॉर्जिया (देश)श्रीनगर (उत्तराखंड)उत्ताउलो (पत्रिका)सूअरअवधी लोगसंजय राउतदमाइन्द्रधनु (पत्रिका)पुर्तगालचरखारीरोहतक मंडलपशु🡆 More