लाला लाजपत राय

खाँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति right|thumb|250px|लालाजी (१९०८ में) लाला लजपत राय जन्म: 28 जनवरी 1865 - मृत्यु: 17 नवम्बर 1928) भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। सन् 1928 में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और अन्ततः १७ नवम्बर सन् १९२८ को इनकी महान आत्मा ने पार्थिव देह त्याग दी।

जीवन वृत्त

लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के मोगा जिले में 28 जनवरी 1865 को एक जैन परिवार में हुआ था। इन्होंने कुछ समय हरियाणा के रोहतक और हिसार शहरों में वकालत की। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता थे। बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ इस त्रिमूर्ति को लाल-बाल-पाल के नाम से जाना जाता था। इन्हीं तीनों नेताओं ने सबसे पहले भारत में पूर्ण स्वतन्त्रता की माँग की थी बाद में समूचा देश इनके साथ हो गया। इन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को पंजाब में लोकप्रिय बनाया। लाला हंसराज एवं कल्याण चन्द्र दीक्षित के साथ दयानन्द एंग्लो वैदिक विद्यालयों का प्रसार किया, लोग जिन्हें आजकल डीएवी स्कूल्स व कालेज के नाम से जानते है। लालाजी ने अनेक स्थानों पर अकाल में शिविर लगाकर लोगों की सेवा भी की थी। 30 अक्टूबर 1928 को इन्होंने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध आयोजित एक विशाल प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये। उस समय इन्होंने कहा था: "मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी।" और वही हुआ भी; लालाजी के बलिदान के 20 साल के भीतर ही ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हो गया। 17 नवंबर 1928 को इन्हीं चोटों की वजह से इनका देहान्त हो गया।

    लालाजी की मौत का बदला

लाला जी की मृत्यु से सारा देश उत्तेजित हो उठा और चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व अन्य क्रांतिकारियों ने लालाजी पर जानलेवा लाठीचार्ज का बदला लेने का निर्णय किया। इन देशभक्तों ने अपने प्रिय नेता की हत्या के ठीक एक महीने बाद अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर ली और 17 दिसम्बर 1928 को ब्रिटिश पुलिस के अफ़सर सांडर्स को गोली से उड़ा दिया। लालाजी की मौत के बदले सांडर्स की हत्या के मामले में ही राजगुरु, सुखदेव और भगतसिंह को फाँसी की सजा सुनाई गई।

हिन्दी सेवा

लालाजी ने हिन्दी में शिवाजी, श्रीकृष्ण और कई महापुरुषों की जीवनियाँ लिखीं। उन्होने देश में और विशेषतः पंजाब में हिन्दी के प्रचार-प्रसार में बहुत सहयोग दिया। देश में हिन्दी लागू करने के लिये उन्होने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था।

रचनाएँ

  • Young India
  • England's Debt to India
  • The Political Future of India
  • Unhappy India
  • The Story of My Life (आत्मकथा)

अनमोल वचन

  • अतीत को देखते रहना व्यर्थ है, जब तक उस अतीत पर गर्व करने योग्य भविष्य के निर्माण के लिए कार्य न किया जा।
  • नेता वह है जिसका नेतृत्व प्रभावशाली हो, जो अपने अनुयायियों से सदैव आगे रहता हो, जो साहसी और निर्भीक हो।
  • पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ शांतिपूर्ण साधनों से उद्देश्य पूरा करने के प्रयास को ही अहिंसा कहते हैं।
  • पराजय और असफलता कभी-कभी विजय की और जरूरी कदम होते हैं।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

खाँचा:भारतीय स्वतंत्रता संग्राम

खाँचा:जीवनचरित-आधार

Tags:

लाला लाजपत राय जीवन वृत्तलाला लाजपत राय हिन्दी सेवालाला लाजपत राय रचनाएँलाला लाजपत राय अनमोल वचनलाला लाजपत राय इन्हें भी देखेंलाला लाजपत राय बाहरी कड़ियाँलाला लाजपत रायभारत

🔥 Trending searches on Wiki अवधी:

सन्तोला(रंग)क्षेत्रफलपेयपदार्थसंदीप शर्माहिमालयज्योतिषीधारूहेड़ानेपाः राष्ट्रिय पार्टीबेइजिङओरनकोशी अञ्चलआलुअल्बर्टाभारतीय रिज़र्व बैंकभारत कय उपराष्ट्रपति कय सूचीहनुमानरोल्पा जिलागौतम बुद्धजट्टारीमानव भूगोलपूरुबी यूरोपनेपाल बहुदल पार्टीबेलारूसजर्जियाक्रिस्टोफर कोलम्बसअजरबैजानज्योतिरादित्य सिंधियातेहरानसप्ताहमयंक अग्रवालदिनेश कार्तिककोका कोलाबरखाझारखण्डकोरोना भाइरससुषमा स्वराजदिनेश शेट्टीराजतन्त्रकश्मीरीदिल्ली उच्च न्यायालयसचिन तेंदुलकरक्रिसमसपहिला बिस्व जुद्धलेखकअन्नपूर्णा देवीगोविंद वल्लभ पंतऔरंगाबाद जिला (बिहार)डेंगूजॉन ऐडम्सगंगाघाट, उन्नावअवधी विकिपीडियाअमोल पालेकरइंडियन ओवरसीज़ बैंककगिसो रबाडापीरमहलक्रियात्मक समूहशुबमन गिलताप्लेजुंग जिलाकुर्दिस्तान2015सादिकाबादलक्षद्वीपलक्सेम्बर्गयूनाइटेड किंगडममोल्डोवावार्ताऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालयउर्दूकर्म1-डोट्रिएकोन्टानॉलतराई🡆 More