व्याकरण क्रिया

क्रिया वे शब्द होते हैं जो किसी कार्य के होने या करने अथवा किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति का बोध कराते हैं।

विशेषता

  • क्रिया के बिना वाक्य पूर्ण नहीं हो सकते।
  • कुछ क्रियाएँ स्वघटित होते हैं और कुछ की जाती हैं।
  • क्रियाएँ एक या अधिक शब्दों से मिलकर हो सकते हैं।
  • क्रिया के रूप लिंग, वचन, कारक तथा काल से प्रभावित होकर परिवर्तित हो सकते हैं। इसलिए वह विकारी शब्द होते हैं।

धातु

क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं। धातु के चार भेद होते हैं:

  • सामान्य धातु: क्रिया के धातु में ‘ना’ प्रत्यय लगाकर बनती है। जैसे: लिख + ना = लिखना
  • व्युत्पन्न धातु: सामान्य धातु में प्रत्यय लगाकर बनती है। जैसे: लिखना, लिखवाना, लिखाया
  • नाम धातु: संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण शब्दों में प्रत्यय लगाकर बनती है।
  • मिश्र धातु: संज्ञा, विशेषण तथा क्रियाविशेषण शब्दों के बाद करना, लेना, लगना, होना, आना आदि लगाकर बनती है।

=

  • कर्म के आधार पर
  • प्रयोग के आधार

कर्म के आधार पर क्रिया भेद

  • अकर्मक क्रिया: वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा नहीं होती, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे:
    शीला हँसती है।
    बच्चा रो रहा है।
  • सकर्मक क्रिया: वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे:
    शीला ने सेब खाया
    मोहन पानी पी रहा है।

पहचान : क्रिया के साथ क्या अथवा किसको लगाकर प्रश्न पूछने पर जो उत्तर मिलता है वह कर्म कहलाता है।जिन वाक्यों में एक कर्म होता है उन्हे एककर्मक तथा दो कर्म वालो को द्विकर्मक कहते है। जिन वाक्यों में प्रश्न करने पर उत्तर मिलता है उन्हे सकर्मक अथवा जिनमे नहीं मिलता उन्हे अकर्मक क्रिया कहते है।

प्रयोग के आधार पर क्रिया भेद

  • संयुक्त क्रिया : जब क्रिया दो या दो से अधिक के मेल से बनी हो तो उसे संयुक्त क्रिया कहते है।जैसे ~ मेने पत्र लिख दिया है।
  • सहायक क्रिया : जो क्रिया शब्द मुख क्रिया शब्द की वाक्य निर्माण में सहायता करते है उन्हे सहायक क्रिया कहते है । जैसे ~ तुम खेल रहे थे।
  • प्रेरणार्थक क्रिया : जिन शब्द के माध्यम से पता चलता है कि करता स्वयं कार्य न करके किसी अन्य को कार्य करने को प्रेरित कर रहा तो उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते है। जैसे ~ मैने नोकर से काम करवाया।
  • पूर्वकालिक क्रिया : जिन क्रिया शब्द को मुख्य क्रिया से पूर्व किया जाता उन्हे पूर्वकालिक क्रिया कहते है। जैसे ~ मोहन पढ़कर खेलने चला गया।

~ ये सब बेकार की बात हैं। ~ कहीं और से पढ़ लो।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

[[श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना]

Tags:

व्याकरण क्रिया विशेषताव्याकरण क्रिया धातुव्याकरण क्रिया कर्म के आधार पर क्रिया भेदव्याकरण क्रिया प्रयोग के आधार पर क्रिया भेदव्याकरण क्रिया इन्हें भी देखेंव्याकरण क्रिया बाहरी कड़ियाँव्याकरण क्रिया

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

के॰ एल॰ राहुलमनुस्मृतिराहुल गांधीदुर्गाजी जनार्दन रेड्डीभारत में लैंगिक असमानताकाचंद्रशेखर आज़ाद रावणऋतुमहाराष्ट्रफिरोज़ गांधीएशियागुर्दाहनुमान जयंतीकंप्यूटरप्रदूषणभारतशनि (ज्योतिष)दैनिक भास्करकानपुरचोल राजवंशनवदुर्गातापसी पन्नूसट्टामैंने प्यार कियामादरचोदपृथ्वी की आतंरिक संरचनाउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रउत्तर प्रदेशत्रिफलालाल क़िलाचिपको आन्दोलनशिखर धवनक्रिकेटभारत छोड़ो आन्दोलनरक्षाबन्धनशिव ताण्डव स्तोत्रहनुमान बेनीवालशीतला अष्टमीन्यूटन के गति नियमआशिकी 2आयतुल कुर्सीभारत के मुख्य न्यायाधीशगुप्त राजवंशभारत में धर्मनिरपेक्षताराजस्थान के जिलेनरसिंहभारत की संस्कृतिभारत में कोरोनावायरस से लॉकडाउन 2020स्वच्छ भारत अभियानयोगी आदित्यनाथमथीशा पथिरानारानी की वावप्रकाश राजप्लासी का पहला युद्धबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रभक्ति कालप्राचीन भारतभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीबुर्ज ख़लीफ़ाअमेज़न नदीराधा कृष्णसुहाग रातभाभीप्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाभारतीय रेलहसन इब्न अलीरविन्द्र सिंह भाटीभारतीय दण्ड संहिताअर्जुन वृक्षअली इब्न अबी तालिबभोपाल गैस काण्डवरुण गांधीसिद्धू मूसे वालाभारतीय रेलवे के ज़ोन और मंडलकर्णसंयुक्त राज्य अमेरिकाराजनीतिचंद्रग्रहण🡆 More