ये विकियात्रा में उपयोग होने वाले आम शब्दों की सूची और उसकी सरल परिभाषा है, जिसका उद्देश्य लेखकों से नहीं, बल्कि पाठकों से है। इसे ऐसे सदस्यों के लिए बनाया गया है, जो विकियात्रा में नए नए आए हैं और उन्हें इसके शब्द समझ नहीं आ रहे हैं। यदि आपको किसी शब्द का अर्थ देखना है तो आप अनुभाग अनुसार उस शब्द को ढूंढ सकते हैं, या अपने ब्राउज़र में "ctrl + f" दबा कर उस शब्द को लिख सकते हैं, जिसे आप ढूंढ रहे हैं।

अवतरण
किसी भी लेख या पन्ने में यदि आप कोई बदलाव करते हैं, तो एक नया अवतरण बन जाता है और वही अवतरण दिखाई देने लगता है। कोई भी इतिहास में जा कर हर बदलाव के समय का अवतरण देख सकता है। आप जितने भी बदलाव करते हैं, उतने ही अधिक अवतरण बनते रहते हैं।
अनुभाग
किसी भी लेख में जब उप शीर्षक डाला जाता है, तो वे सभी अनुभाग बन जाते हैं। इन अनुभागों को "संपादित करें" वाले बटन में क्लिक कर के आप केवल उतने ही हिस्से में सम्पादन कर सकते हैं। इससे आपको पूरे लेख को खोलने की जरूरत नहीं होगा। केवल उसके किसी छोटे से हिस्से को ही खोल कर आप अपना कार्य कर सकते हैं। इसका लाभ तब भी होता है, जब एक से अधिक सदस्य किसी एक लेख में सुधार करते हैं। वे लोग अपने तय किए अनुभाग में लेखों का विस्तार कर सकते हैं, जिससे सम्पादन में अवरोध पैदा न हो।
अवरोध
विकियात्रा एक खुला स्थान है, जिसमें सभी को लिखने का अधिकार है। लेकिन कभी कभी कुछ लोग इस खुले स्थान में कचरा, प्रचार आदि भर कर अपने लिखने के अधिकार का दुरुपयोग करते हैं। ऐसे सदस्यों के कार्य को पूर्ववत करने में विकियात्रा के सदस्यों का समय बर्बाद होता है, इस कारण ऐसे सदस्यों पर अवरोध लगा दिया जाता है, जिससे वे अपने खाते या आईपी से संपादन न कर सकें।
अधिकार
विकि में किसी पन्ने में सम्पादन करने, उसका नाम बदलने, नया लेख बनाने, पढ़ने आदि को अधिकार के रूप में माना जाता है। यदि कोई सदस्य अपने सम्पादन अधिकार का उपयोग बुरे सम्पादन करने के लिए करता है, तो उससे सम्पादन का अधिकार ले लिया जाता है। ठीक इसी तरह अन्य अधिकार भी दिये या हटाये जा सकते हैं।
अर्ध सुरक्षा
किसी पन्ने को आईपी सदस्य अर्थात जिनका विकि में खाता नहीं है और नए सदस्य, जिन्हें विकि में आए कुछ ही समय हुआ है, ऐसे खातों से बचाने के लिए अर्ध सुरक्षा का सहारा लिया जाता है। इससे अन्य सभी सदस्य उन पन्नों में आसानी से बदलाव कर सकते हैं, पर नए या बिना खाते वाले सदस्यों को ऐसे पन्ने पूरी तरह सुरक्षित दिखते हैं।
आयात
किसी अन्य भाषा के विकियात्रा या विकि परियोजना से किसी लेख, साँचे या अन्य कोई पन्ने को उनके योगदानकर्ताओं के साथ विकियात्रा में डाला जा सकता है। विकियात्रा या अन्य परियोजनाओं के किसी भी लेख या पन्नों की जानकारी डालने के लिए उनके योगदानकर्ताओं को श्रेय देना जरूरी होता है और आयात से यह कार्य बहुत आसानी से हो जाता है। क्योंकि उससे लेख के इतिहास में उन सभी योगदानकर्ताओं के योगदान दिखते रहते हैं।
आधार
आधार लेख की एक स्थिति या स्तर होता है। ऐसे लेख जिसमें बहुत ही कम जानकारी हो और उसका पर्याप्त विस्तार नहीं किया गया हो, उसे आधार लेख या आधार स्तर वाले लेख कहते हैं। इन लेखों के विस्तार हेतु इनमें आधार साँचा जोड़ दिया जाता है, ताकि ऐसे लेखों को धीरे धीरे बड़ा कर अच्छे बड़े लेखों में शामिल किया जा सके।
आईपी सदस्य
लगभग सभी लोग विकि में लेख बना सकते हैं या बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए खाता खोलना भी जरूरी नहीं है। बिना खाते के कोई भी सम्पादन या बदलाव करने पर उस अपंजीकृत सदस्य का आईपी पता दिखने लगता है। ऐसे सम्पादन करने वाले सदस्यों को आईपी सदस्य कहा जाता है। हालांकि केवल आईपी दिखने के कारण उन्हें उनके योगदान का श्रेय नहीं मिल पाता है, क्योंकि आईपी का उपयोग कई अन्य सदस्य भी किसी निश्चित या अनिश्चित अवधि के लिए कर सकते हैं।
इतिहास
विकियात्रा में इतिहास का अर्थ लेख या पन्नों के इतिहास से होता है। आप इनमें जो भी बदलाव करते हैं, वे सभी बदलाव इतिहास में जुड़ते रहते हैं और केवल नया अवतरण (बदलाव) ही लोगों को दिखाई देता है। इतिहास देख कर आप जान सकते हैं कि कितने सदस्यों ने क्या क्या और किस प्रकार उस लेख या अन्य पन्नों को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है।
इतिहास विलय
आपके और अन्य सदस्यों के हर बदलाव लेख या उस पन्ने के इतिहास में दर्ज होते रहते हैं, ताकि आपके और अन्य सभी के योगदान को श्रेय दिया जा सके। लेकिन कभी कभी एक जैसे दो या अधिक लेख बन जाते हैं और दोनों में अलग अलग उपयोगी जानकारी होती है। जानकारी को सीधे मिटा देने के स्थान पर यदि किसी उचित शीर्षक वाले लेख में उसे डाल दें तो दूसरे लेख में योगदान करने वाले सदस्यों को उसका श्रेय नहीं मिलता है, इस कारण उस दूसरे लेख के इतिहास को मूल लेख में डाल दिया जाता है। इस कार्य को ध्यान से करना चाहिए।
कड़ी
ये पन्नों में नीले रंग के शब्द के रूप में दिखाई देता है, जिससे आप किसी अन्य पन्नों में जा सकते हैं। इसे जोड़ने के लिए आपको [[ लेख का नाम ]] जोड़ना होता है। सहेजने के बाद ये अपने आप ही कड़ी के रूप में दिखने लगता है। उदाहरण के लिए, यदि आपको किसी लेख में "भारत" लेख को जोड़ना है, तो आप [[भारत]] लिख कर जोड़ सकते हैं। सहेजने के बाद इसकी तरह दिखेगा: भारत
कठपुतली
एक से अधिक खाते खोलने पर मुख्य खाते को छोड़ कर अन्य सभी खातों को कठपुतली कहा जाता है। इनमें वैकल्पिक या बोट खाते शामिल नहीं किए जाते हैं। वैकल्पिक खाते तभी वैकल्पिक माने जाते हैं, यदि उनके उपयोग से पूर्व ही सूचित कर दिया जाए कि वह खाता आपका वैकल्पिक खाता है। ऐसे कठपुतली खातों को हमेशा के लिए अवरोधित किया जाता है। कठपुतली खातों के संचालन करते हुए पकड़े जाने पर उस सदस्य के मुख्य खाते को भी हमेशा के लिए अवरोधित किया जा सकता है।
कॉपीराइट उल्लंघन
किसी भी जगह से कोई भी जानकारी की नकल कर के सीधे विकियात्रा में डालना कॉपीराइट उल्लंघन के अंतर्गत आता है। इसके अलावा विकिपीडिया से भी सीधे सीधे जानकारी ले लेना और श्रेय न देना भी कॉपीराइट उल्लंघन ही माना जाता है। हालांकि विकिपीडिया के लेख कॉपीराइट मुक्त हैं, लेकिन उनके हर सम्पादन का उनके लेखकों को श्रेय दिया जाना जरूरी होता है। विकियात्रा में अपने किसी स्रोत से कॉपी कर के कुछ न डालें और जो भी डालते हैं, उसे अपने शब्दों में ही लिखें।
चर्चा
किसी समस्या का हल प्राप्त करने हेतु या कुछ चुनने आदि हेतु चर्चा किया जाता है। सामान्यतः चर्चा का समय कम से कम सात दिनों का होता है। यदि सात दिनों में चर्चा से निर्णय निकाल लिया जाता है तो उसे बंद कर दिया जाता है और उसके बाद उस चर्चा में कोई बदलाव नहीं करता है। यदि चर्चा से सात दिनों तक कोई हल नहीं निकलता तो वह चर्चा आगे भी जारी रह सकती है।
चित्र
आप विकियात्रा में केवल लिख कर चित्र जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको [[चित्र:उदाहरण.png]] जोड़ना होगा। इससे अपने आप ही चित्र दिखने लगेगा। आप चित्र के आकार को भी बदल सकते हैं। आकार बदलने के लिए आपको चित्र का कोड लिखते समय आकार भी डालना होगा, जैसे [[चित्र:उदाहरण.png|250px]]। इससे अपने आप चित्र का आकार उतना हो जाएगा।
झलक देखें
जब भी आप किसी पन्ने को खोलते हैं, तो उसमें आपको "झलक देखें" वाला विकल्प भी दिखाई देगा। आप इस बटन का उपयोग अपने बदलाव करने के बाद उसकी झलक देखने में कर सकते हैं। झलक देखने से आपको पता चल जाएगा कि आपने गलती से कोई त्रुटि तो नहीं कर दी है या सब कुछ ठीक है। यदि सब कुछ सही हो तो आप बदलाव सहेज सकते हैं।
डा
डा का अर्थ विकिडाटा से है। यह हाल में हुए बदलाव पृष्ठ पर "डा" के रूप में दर्शाया जाता है। मूल रूप से ये दिखाई नहीं देता है, लेकिन यदि आपने हाल में हुए बदलाव में विकिडाटा में हुए बदलाव देखने के विकल्प में क्लिक किया हो तो उसमें इसके सम्पादन भी दिखने लगेंगे। हालांकि यह सारे विकिडाटा के सम्पादन नहीं दिखाता, केवल वही सम्पादन दिखाता है, जो इस विकि से जुड़े लेखों से जुड़ा हो।
तटस्थ
यदि कोई न तो समर्थन की ओर हो और न विरोध की ओर, तो उसे तटस्थ कहा जाता है। इस शब्द का उपयोग ज्यादातर मतदान में होता है, जिसमें कोई सदस्य जो विरोध या समर्थन में मत नहीं देना चाहते हों, पर मतदान में भाग लेना चाहते हों, तटस्थ रह कर मत दे सकते हैं। यदि किसी चर्चा में कोई सदस्य भाग नहीं लेता है, उसे भी तटस्थ के रूप में लिया जाता है। इस कारण किसी भी विवादित चर्चाओं को बंद करने का कार्य ऐसे सदस्य ही करते हैं, जिनका उस मामले से कोई लेना देना नहीं होता है। या किसी एक ओर उनका झुकाव नहीं होता है।
ध्यानसूची
लेख या कुछ पन्नों का ध्यान रखने के लिए आप उसे अपने ध्यानसूची में जोड़ सकते हैं। ऐसे लेख या पन्नें, जो आपके ध्यानसूची में हैं, वो सभी आपको हाल में हुए बदलावों में गहरे रंग में दिखेंगे। आप पसंद में जा कर ध्यानसूची वाले अनुभाग में पन्नों को ध्यानसूची में जोड़ और हटा सकते हैं।
नामस्थान
सभी जगहों के बारे में बने पन्नों को मुख्य नामस्थान कहते हैं, जिसे आप hi.wikivoyage.org/wiki/लेख का नाम से आप समझ सकते हैं। मुख्य नामस्थान के अलावा भी कुछ अलग अलग कार्यों के लिए नामस्थान होता है, जैसे चित्रों के लिए चित्र नामस्थान जिसे आप hi.wikivoyage.org/wiki/चित्र:चित्र का नाम.jpg से पहचान सकते हैं। ठीक इसी प्रकार कुछ अन्य नामस्थान भी होते हैं, जैसे विकियात्रा, सहायता, साँचा, श्रेणी आदि।
निर्यात
निर्यात एक सुविधा है, जिससे आप विकि के किसी पन्ने का निर्यात कर सकते हैं। इसमें आप किसी पन्ने को एक्सएमएल प्रारूप में निकाल सकते हैं और किसी अन्य मीडियाविकि आधारित साइट में उसे आसानी से डाल सकते हैं। इसमें आप उन सभी के केवल नए अवतरण को ले सकते हैं या सभी अवतरणों का निर्यात कर सकते हैं।
प्रतिबंध
प्रतिबंध एक प्रकार के चर्चा का परिणाम होता है, जिसमें किसी सदस्य को उसके कार्य से रोकने के लिए उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। यह प्रतिबंध किसी प्रकार का रोक नहीं है, लेकिन यदि सदस्य इस प्रतिबंध को नहीं मानता तो उसके खाते को अवरोधित किया जाता है। प्रतिबंध किसी खाते विशेष पर नहीं होता है, बल्कि उसका उपयोग करने वाले सदस्य पर होता है। यदि किसी सदस्य पर प्रतिबंध हो तो उसके आगे उपयोग करने वाले सभी खातों पर भी प्रतिबंध समान रूप से लगा रहेगा।
पसंद
आप विकि में अपने लिए, अपने पसंद अनुसार कई सारे बदलाव कर सकते हैं। यह सारे बदलाव आप ऊपर दिये गए "पसंद" वाली कड़ी में क्लिक कर के कर सकते हैं। जिसमें आपको ईमेल डालने, हस्ताक्षर बदलने, रूप बदलने, सूचना और भी कई तरह के अपने पसंद के बदलाव करने के विकल्प मिलेंगे। इसमें किए सारे बदलाव केवल आपको ही दिखेंगे। हालांकि हस्ताक्षर में बदलाव, या ईमेल दूसरे सदस्यों के लिए रखने या हटाने जैसे विकल्प ही दूसरों को दिखेंगे।
बर्बरता
विकि में सभी के योगदान का स्वागत किया जाता है, लेकिन कभी कभी कुछ लोग भूल से या कभी कभी जानबुझ कर भी ऐसे सम्पादन कर देते हैं, जिससे विकि के किसी पृष्ठ में कुछ समय के लिए कचरा या अर्थहीन जानकारी रह जाती है। इन्हें बर्बरता कहते हैं, जिसे कोई भी सदस्य कारण सहित या बिना कारण बताए भी हटा सकते हैं।
भूमिका
किसी भी पन्ने के सबसे ऊपर लिखे पाठ को लेख की भूमिका कहते हैं। इसे न तो बहुत ही बड़ा होना चाहिए और न ही छोटा होना चाहिए। यदि कोई भी किसी लेख या पन्ने को किसी खोज इंजन में खोजता है या विकियात्रा में खोजता है तो उसे लेख के शीर्षक के अलावा भूमिका ही ज्यादातर दिखता है। इसके अलावा कोई भी पाठक, जो लेख को शुरू से पढ़ता है, उसे भी भूमिका ही पहले दिखती है, इस कारण उसे सरल और अच्छा होना चाहिए।
मीडियाविकि
यह एक मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर है, जिससे विकि का निर्माण और संचालन किया जाता है। विकियात्रा भी इसी सॉफ्टवेयर से बनी है। आप मीडियाविकि के वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर के अपना भी इसी तरह का साइट बना सकते हैं। इसके अलावा मीडियाविकि इसके नामस्थान को भी कहा जाता है। मीडियाविकि नामस्थान में बने पन्नों को केवल प्रबन्धक ही संपादित कर सकते हैं। क्योंकि इससे सारे विकि के रूप और पाठ को बदला जा सकता है।
रोलबैक
यह मीडियाविकि की एक सुविधा है, जिससे किसी लेख के अंतिम संपादन करने वाले सदस्य के सारे सम्पादन हटा कर उससे पहले वाले जानकारी को स्थापित कर दिया जाता है। इसे वापिस लें नाम की कड़ी दबा कर उपयोग किया जाता है। हालांकि यदि लेख में केवल उसी सदस्य के सम्पादन हों, तो ये काम नहीं करेगा। इसके अलावा यदि सदस्य के सम्पादन करने के बाद किसी ने सम्पादन किया और उसके बाद सदस्य ने वापस सम्पादन किया, तो भी पिछले सदस्य के समय वाली जानकारी ही स्थापित हो जाएगी।
रोलबैकर
ये एक सदस्य समूह का नाम है, जो सम्पादन को एक बार में हटा सकते हैं। हालांकि इस विकि और कुछ अन्य विकियों में इस समूह को अब तक बनाया नहीं गया है। पर इसका उपयोग वैश्विक रोलबैकर या प्रबन्धक आदि इस विकि में कर सकते हैं। वैसे आप बिना इसके भी सम्पादन पूर्ववत कर सकते हैं, और इसके होने के बावजूद भी आपको केवल बर्बरता या परीक्षण वाले सम्पादन ही पूर्ववत करने हेतु इसका इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि बाकी सभी में कारण दे कर ही सम्पादन हटाया जाता है और इस तरीके में कारण डालने की सुविधा नहीं है।
लेख
लेख से आशय किसी जगह जैसे देश, राज्य, शहर या गाँव के बारे में बने पन्ने से है। मुख्य नामस्थान में बने पन्नों को लेख कहते हैं। लेख किसी जगह के बारे में होते हैं और वहाँ के छोटे छोटे जगहों के बारे में मात्र कुछ जानकारी ही जोड़ी जाती है।
वार्ता पृष्ठ
ऐसे पृष्ठ जिसमें हम चर्चा कर सकें, उसे वार्ता पृष्ठ कहते हैं। हर सदस्य का अपना एक वार्ता पृष्ठ होता है, जिसमें अन्य सदस्य संदेश छोड़ सकते हैं। ठीक इसी प्रकार हर लेख, श्रेणी, साँचों आदि का अपना अलग वार्ता पृष्ठ होता है। उन वार्ता पृष्ठों में आप उन लेखों, श्रेणियों या साँचों आदि को किस प्रकार अच्छा कर सकते हैं या किस प्रकार से त्रुटि दूर कर सकते हैं आदि के बारे में चर्चा कर सकते हैं।
विकिडाटा
यह एक प्रकल्प है, जिससे आप अन्य भाषाओं के विकियात्रा लेखों को इस विकियात्रा के लेखों से जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको लेख में साइडबार के नीचे "कड़ी संपादित करें" में क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको दूसरे विकि के भाषा का नाम या कोड डालना होगा और लेख का नाम नीचे देना होगा। उसके बाद आप उसे जोड़ सकते हैं। विकिडाटा से जोड़ना आवश्यक होता है। इसे जोड़ने से एक से अधिक एक ही जगह के लेख बनने की संभावना नहीं होती है।
विकिमीडिया
विकिमीडिया एक गैर-लाभकारी संस्थान का नाम है, जो विकियात्रा और अन्य कुछ मुक्त पारियोजनाओं का संचालन करती है। इसे ज्यादातर विकिमीडिया संस्थान के रूप लिखा जाता है। कृपया मीडियाविकि और विकिमीडिया नाम से भ्रमित न हों, मीडियाविकि एक मुक्त सॉफ्टवेयर का नाम है।
श्रेणी
यह ऐसे पन्ने होते हैं, जिसमें लेखों या अन्य पन्नों की सूची होती है। इसे किसी लेख में [[श्रेणी:श्रेणी का नाम]] को जोड़ कर उसे उस नाम वाले श्रेणी में जोड़ सकते हैं। जैसे ही आप किसी पन्ने में श्रेणी का टैग जोड़ देते हैं, वैसे ही विकिमीडिया सर्वर द्वारा अपने आप ही वह उस श्रेणी के पन्ने में जुड़ जाता है।
सदस्य
हर व्यक्ति जो विकि में खाते के साथ या बिना खाते के योगदान देता है, उसे सदस्य कहते हैं। ऐसे सदस्य जो खाते के बिना योगदान देते हैं, उन्हें आईपी सदस्य कहते हैं और जो खाता बना कर योगदान देते हैं, उन्हें पंजीकृत सदस्य कहते हैं। खाता बना लेने के बाद आपका आईपी पता किसी को दिखाई नहीं देता है और आपके हर योगदान का आपको श्रेय भी मिलता है।
हहेच
हहेच का अर्थ हटाने हेतु चर्चा है। ऐसे सभी लेख या पन्ने, जो शीघ्र हटाने (शीह) योग्य नहीं होते, पर उन्हें रखना ठीक न हो या हटाने का कोई कारण हो, जो शीघ्र हटाने की नीति में न शामिल हो तो ऐसे में उन लेखों को हहेच अर्थात हटाने हेतु चर्चा के लिए नामांकित कर सकते हैं। जिसमें सात दिनों बात सहमति होने पर उन्हें हटाया जा सकता है।

क्ष - ज्ञ सम्पादन

ज्ञास
ज्ञास या ज्ञानसन्दूक एक साँचे को कहा जाता है, जो एक डब्बे की तरह दिखाई देता है, जिसमें जानकारी लिखी जाती है। विकियात्रा में किसी लेख में कोई जानकारी विशेष रूप से दिखाने के लिए ज्ञास साँचे का उपयोग किया जाता है। इसके बारे में अधिक जानकारी आपको {{ज्ञास}} में मिल जाएगी। यदि आप इसका उपयोग करना चाहते हैं तो लेख या किसी भी पन्ने में {{ज्ञास|जानकारी का शीर्षक|जानकारी}} जोड़ कर झलक देखें।
🔥 Popular: मुखपृष्ठइस्लामसंयुक्त राज्य अमेरिकानैनीतालकोलकाताइजराइलचित्र:Map of India hi.svgचित्र:Odisha-map.jpgसदस्य वार्ता:Innocentbunnyहिन्द महासागरकुशीनगरगुजरातसदस्य वार्ता:J ansariओडिशाअहमदाबादगोवादिल्लीऑस्ट्रेलियाइराकमध्य पूर्वश्रीलंकाचित्र:Japan regions map (hi).pngयूरोपमालदीवयमनएशियाजापानथाईलैंडबिहारपश्चिम बंगालसूडानकरबलापुणेविशेष:खोजतेलंगानापेरिसचित्र:Indian Rupee symbol.svgविकियात्रा:चौपालकानपुरबाल्टिक देशजैसलमेरइटलीसारनाथविशेष:RecentChangesमंगोलियाकाशीपुरबाल्कनशिरडीविकियात्रा:समुदाय प्रवेशद्वारसदस्य वार्ता:SM7चित्र:Map of Asia.pngशिमलासदस्य वार्ता:RolandUngerप्रयागराजदक्षिण भारतइंडोनेशियाबेनेलक्सभारतढाकाकनाडासदस्य वार्ता:आर्यावर्तचित्र:Lebanon region map.pngछत्तीसगढ़हरिद्वारविकियात्रा:सहायतावाराणसीविकियात्रा:जानकारीसीरियापटनाअल्मोड़ाचित्र:003 Torana, 8c Udayagiri (9221507404).jpgश्रेणी:अवधान हेतु लेखगयाविशेष:मेरे योगदानविकियात्रा:हटाने हेतु चर्चाश्रेणी:बैनर के साथचित्र:Dubai Creek from Bur Dubai (5374118618).jpgलीबियाचित्र:The Great Stupa at Sanchi.jpg