विकियात्रा:आपका स्वागत है

यात्रा की जानकारी प्राप्त करनाअपना ज्ञान बाँटेंअधिक जानकारीये भी देखें

शॉर्टकट:
वि:स्वागत

विकियात्रा पर आपका स्वागत है—एक यात्रा गाइड जिसे कोई भी संपादित कर सकता है! हम, विकियात्री जिन्होंने इसे बनाया है, आशा करते हैं कि जो आपको दिखे वह आपको पसंद आए, और यह कि आप एक मुक्त, अद्यत, पूर्ण और विश्वसनीय वैश्विक यात्रा गाइड बनाने में हमारी मदद करेंगे।

यात्रा की जानकारी प्राप्त करना सम्पादन

विकियात्रा पर ज़्यादातर लेख भौगोलिक स्थानों पर आधारित हैं। आपको किसी एक पर्यटक स्थल, होटल या भोजनालय के बारे में एक लेख नहीं मिल जाएगा, मगर आपको वह सारी जानकारी हमारे देशों, शहरों और गाँवों के लक्ष्यों के लेखों पर मिल जाएगी।

आप अपने लक्ष्य को खोज सकते हैं। हो सकता है आपको इस सीधे उस लक्ष्य के गाइड पर ले जाया जाए, या फिर अगर उस लक्ष्य के लिए गाइड मौजूद नहीं है, आपको उस लक्ष्य का उल्लेख करने वाले लेख नज़र आएँगे। आप किसी पर्यटक स्थल के नाम को भी खोज सकते हैं और प्रासंगिक लेख सूचीबद्ध किए जाएँगे।

साथ ही, आप हमारे भौगोलिक पदानुक्रम की सूची में से खोज सकते है। आप मुखपृष्ठ पर सूचीबद्ध महाद्वीपों और क्षेत्रों से शुरुआत कर सकते हैं, और धीरे-धीरे क्षेत्र, शहर और मुहल्ले के पृष्ठों पर आ सकते हैं।

जब आपको अपनी रूचि का गाइड मिल जाए, वहाँ पर भी काफ़ी जानकारी हो सकती है जो आपको पढ़ना चाहिए। हर लक्ष्य के गाइड में हम यह नहीं लिखते कि किसी जगह तक कैसे पहुँचा जा सकता है। आपको सिडनी के लेख पर ऑस्ट्रेलिया के लिए वीज़ा की जानकारी नहीं मिलेगी। तो अगर आप कहीं बाहर से आ रहे हैं, पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ऊपर के ब्रेडक्रम्ब कड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, राष्ट्र या क्षेत्र के गाइड पढ़ सकते हैं, आदि।

हर गाइड पर हम साधारण यात्रा की जानकारी नहीं लिखते। हमारे पास यात्रा के विषयों की सूची पर काफ़ी सारी ज़रूरी जानकारी है जैसे पैसे, वीज़ा, सुरक्षित रहना और बात करना।

याद रखें कि विकियात्रा एक खुला गाइड है जिसे कोई भी संपादित कर सकता है। अकसर आपको प्रसिद्ध स्थानों के बारे में बिलकुल अद्यत जानकारी मिल जाएगी लेकिन इसका यह भी मतलब हो सकता है कि वह जानकारी अनिरीक्षित है और अविश्वसनीय है। हर गाइड की तरह अपनी यात्रा को सफल बनाने के लिए हर चीज़ को दो बार जाँचें।

अगर आपके पास यात्रा के बारे में कोई सवाल है जिसे किसी गाइड में लिखा नहीं गया है, आप किसी डोसेंट से पूछ सकते हैं। एक डोसेंट एक स्वयंसेवक गाइड है, और अगर आपके क्षेत्र के लिए कोई डोसेंट है, उनके संपर्क की जानकारी के साथ साइडबार पर एक कड़ी होगी।

साधारण सवालों के लिए हमारे यात्री पब पर पूछें।

हमारे कॉपीलेफ़्ट लाइसेंस की वजह से आप हर तरह से विकियात्रा के लेखों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपना ज्ञान बाँटें सम्पादन

यह एक रेंडर-निर्मित वेबसाइट है; यहाँ सारी जानकारी आपके जैसे ही इंटरनेट के उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रदान की गई है। हम पूरी दुनिया के लिए एक यात्रा गाइड बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और हमें आपकी मदद चाहिए। यह एक विशाल कार्य है। जैसा कहा जाता है "एकता में बल है"; आप जो भी योगदान करते हैं वह किसी न किसी के तो काम आएगी। आपको यात्रा में "विशेषज्ञ" होने की ज़रूरत नहीं; शुरुआत करने के लिए आपको बस उत्साह चाहिए।

आप कभी भी आगे बढ़कर साइट पर किसी भी पृष्ठ पर बदलाव कर सकते हैं, जैसे यह पृष्ठ। बस सम्पादन कड़ी पर क्लिक करें और आपको एक वेब फॉर्म मिलेगा जिससे आप पृष्ठ की सामग्री को बदल सकेंगे। परिवर्तन प्रकाशित करें पर क्लिक करें और आपके बदलावों वाला संस्करण अब साइट पर दिखाया जाएगा। प्रयोगस्थल पर एक बार आज़माकर ज़रूर देखें।

अगर आपको परियोजना में दिलचस्पी आने लगती है, आप नए संपादकों के लिए हमारी टिप्पणियाँ पढ़ सकते हैं। हमारे लक्ष्यों की सूची में साफ़ दिखाया गया है कि हम विकियात्रा से क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। आपसे संपर्क करने (और कभी-कभी आपसे मदद माँगने) में दूसरे सदस्यों की मदद करने के लिए अपने सदस्य पृष्ठ पर अपना परिचय देना न भूलें।

विकियात्रा की मदद करने के कई तरीके हैं। हमारे पास काफ़ी सारा काम है जो पूरा करना होगा। अगर आपके पास कोई विशेष कौशल या रूचि है, किसी यात्रा में शामिल हों।

अधिक जानकारी सम्पादन

विकियात्रा को समझने में आसान बनाने के लिए हमारे पास कुछ प्रलेख है।

अगर आपके पास विकियात्रा के बारे में कोई सवाल है, कृपया हमारा FAQ क्योंकि कुछ जवाब वहाँ भी हो सकते हैं। अगर जवाब वहाँ नहीं है, अपना प्रश्न यात्री पब पर पूछें जहाँ विकियात्री आपको रास्ता दिखाएँगे।

आपका विकियात्रा को पढ़ना और यहाँ योगदान करना कितना मूल्यवान है, यह हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते। अगर आपको किसी भी चीज़ की ज़रूरत है, हमसे पूछें। हम चाहते हैं कि आप विकियात्रा पर मज़े करें, जानकारी पाएँ, और (आशा करते हैं कि) अपना ज्ञान दूसरों के साथ बाँटें।

ये भी देखें सम्पादन

  • आगमन लाउंज
  • विकिपीडिया से आए हैं?
  • व्यापारों के मालिक
  • पर्यटन विशेषज्ञ
  • प्रतिलिपि संपादक
  • नए सदस्य
🔥 Popular: मुखपृष्ठइस्लामविशेष:खोजकोलकातासंयुक्त राज्य अमेरिकानैनीतालऑस्ट्रेलियासदस्य वार्ता:Innocentbunnyमालदीवगोवाचित्र:Map of India hi.svgचित्र:Odisha-map.jpgइजराइलबाल्कनओडिशाकुशीनगरजापानसदस्य वार्ता:J ansariअहमदाबादइराकगुजरातबिहारयमनदिल्लीचित्र:Indian Rupee symbol.svgश्रीलंकापंजाबहिन्द महासागरमोरक्कोकानपुरसूडानबाल्टिक देशवाराणसीइटलीसारनाथपश्चिम बंगालसदस्य वार्ता:RolandUngerसदस्य:Veraciousतेलंगानाविकियात्रा:साधारण अस्वीकरणएशियापुणेविष्णुपुरभारतउत्तर प्रदेशशामलीविकियात्रा:सहायताविकियात्रा:जानकारीलेबनानश्रेणी:मानचित्र वाले पृष्ठथाईलैंडअलीगढ़यूरोपश्रेणी:मैपफ्रेम के साथइंडोनेशियाचित्र:MEGA Ahmedabad Metro Network Map August 2015.pngबेनेलक्ससदस्य वार्ता:SM7श्रेणी:शीघ्र हटाने योग्य पृष्ठम्यांमारविकियात्रा:समाज मुखपृष्ठविकियात्रा:आगे बढ़ेंविकियात्रा:चौपालशिरडीसदस्य वार्ता:WikiPantiमस्जिदचित्र:Japan regions map (hi).pngसदस्य वार्ता:ArmouredCyborgभूटानकरबलाचित्र:कोलकाता विकियात्रा मानचित्र.pngविकियात्रा:नीतिचित्र:Map of Asia.pngजैसलमेरचित्र:The Great Stupa at Sanchi.jpgदक्षिण कोरियापूर्व एशियासदस्य वार्ता:AbhiSuryawanshiविकियात्रा:आम सहमति