पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा (लेंडलॉक) देश

साँचा:Other uses

राजधानीउलानबाटर
मुद्रामंगोली टोगरोग (MNT)
जनसंख्या29 लाख (2014)
बिजली220±0 वॉल्ट / 50±0 हर्ट्ज
कालिंग कोड+976
समय मंडलयूटीसी+08:00
आपात सेवायें101 (अग्निशामक), 102 (पुलिस), 103 (चिकित्सा), 105
ड्राइविंग साइडright
edit on Wikidata

मंगोलिया (मंगोली भाषा: Монгол улс) पूर्व और मध्य एशिया में स्थित एक देश है, चारों ओर से अन्य देशों से घिरा हुआ है। यह चीन और रूस के मध्य स्थित है। इसकी राजधानी उलान बतोर है। मंगोल भाषा इसकी आधिकारिक भाषा है। इस देश में भारत का काफी प्रभाव देखने मिलता है, जैसे यहाँ के लोग संस्कृत में नाम रखते हैं और यहाँ आयुर्वेद का भी काफी प्रचलन है। यहाँ सप्ताह और माहों के नाम भी मिलते जुलते है।

क्षेत्र सम्पादन

मंगोलिया क्षेत्र
मध्य मंगोलिया
मंगोलिया में मध्य मंगोलिया एक ऐसा जगह है, जहाँ आधुनिक मंगोलिया की राजधानी है और मंगोल साम्राज्य की राजधानी के टूटे फूटे अवशेष भी मौजूद हैं।
पूर्वी मंगोलिया
यह स्थान चंगेज खान के जन्मस्थान और मंगोलिया के हृदय के नाम से भी जाना जाता है। यह राजधानी के काफी करीब है, लेकिन इस क्षेत्र के ज्यादातर क्षेत्र पक्के सड़कों से जुड़े नहीं हैं। लेकिन आपको बसों में बहुत सारे विकल्प मिल सकते हैं। हर दिन विमानें उड़ान भी भरती है।
गोबी
जैसाकि नाम के अर्थ से ही स्पष्ट है कि यह एक विशाल गोबी रेगिस्तान का घर है। यह एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तानी क्षेत्र है। रेगिस्तान के शुष्क ठंडे मौसम ने डायनासोर की हड्डियों को खोजने के लिए इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक बना दिया है।
उत्तरी मंगोलिया
राजधानी के बाहर यात्रा करने के लिए उत्तरी मंगोलिया सबसे आसान क्षेत्र है, जिनमें से अधिकांश शहर पक्की सड़क और रेल मार्ग से युक्त है। मंगोलिया के बहुत से जंगलों और बड़े पैमाने पर झील इसी भाग में है। होवेस्सोल झील इस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा झील है और मंगोलिया के सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
पश्चिमी मंगोलिया
यूवीएस नूरूर झील और तवन बोगद पर्वत एक दर्जन से अधिक भिन्न जनजातियों के साथ यह सबसे अधिक विविधतायुक्त क्षेत्र है।

अन्य जानकारी सम्पादन

इतिहास सम्पादन

राजधानी के बाहर चंगेज खान की मूर्ति

मौसम सम्पादन

मंगोलिया में जाने हेतु सबसे अच्छा और आदर्श मौसम मई महीने से शुरू होता है और जुलाई माह में यह शीर्ष पर रहता है। अगस्त में यह यात्रा करने के लिए काफी अच्छा और अनुकूल समय होता है। यदि आपको संस्कृति से रूबरू होना अच्छा लगता है और अन्य पर्यटकों की भारी भीड़ को सहन कर सकते हैं तो आपके लिए यह सबसे अच्छा समय है। यदि आप अपने व्यस्त जीवन शैली से दूर जाना चाहते हैं तो आपके लिए यह कतई सही समय नहीं है, क्योंकि इस दौरान बहुत अधिक यातायात, व्यस्त कार्यक्रम और भारी भीड़ आपका इंतजार कर रही होगी।

सितंबर भी दौरा करने करने हेतु एक बहुत अच्छा समय है, और अक्टूबर तक भी मंगोलिया की यात्रा हेतु बहुत देर नहीं हुई है। इस समय दिन के दौरान गर्मी रहती है लेकिन रातों में थोड़ी ठंड हो जाती है। शरद ऋतु में मंगोलिया बहुत भीड़ भरा नहीं होता है और यदि आप देर से या अंतिम समय पर बिना नियोजित यात्रा कर रहे हैं तो इस समय कर सकते हैं। आप पूरे देश के दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं, संस्कृति का आनंद ले सकते हैं और घोस का दूध भी चख सकते हैं। हालांकि, यह थोड़ा कड़वा होता है और कई लोगों को अच्छा भी नहीं लगता है।

उन यात्रियों हेतु, जो ठंड या किण्वित घोड़ी के दूध पीने से डरते हैं, उनके पास नवम्बर से चंद्रमा के नववर्ष तक मंगोलिया की यात्रा करने का अभी भी विकल्प है। मंगोलियाई पर्यटन उद्योग का शीतकालीन पर्यटन एक विकासशील भाग है। सबसे अच्छा अनुभव आपको तब हो सकता है जब आप प्रतीक्षा कर "त्सगाण सर" या चंद्रमा के नए वर्ष के दौरान वहाँ प्रस्तुत हों, क्योंकि इस दौरान आप देख सकेंगे कि किस प्रकार से पारंपरिक रूप से चंद्र नए वर्ष का उत्सव मनाया जाता है और यह देखने का यकीनन आपका यह पहला अनुभव होगा।

लोग सम्पादन

मंगोलिया राजस्थान से लगभग 5 गुना ज्यादा क्षेत्रफल में है। इस तरह दुनिया में इसका 19वां स्थान है। सिर्फ 31 लाख की जनसंख्या में से 40% प्रतिशत जनता राजधानी उलानबातर में रहती है। 84 प्रतिशत मंगोल जाति है, 6 प्रतिशत कजाख और 10% अन्य।

कैसे आयें सम्पादन

मंगोलिया चारों ओर से दो देशों से घिरा हुआ है। इस कारण यहाँ आने के कुछ ही रास्ते हैं। आप विमान द्वारा यहाँ आ सकते हैं या फिर आपको चीन या रूस का वीसा प्राप्त करना होगा और बस, रेल या अपने गाड़ी से होते हुए यहाँ आना होगा।

खरीदें सम्पादन

मुद्रा सम्पादन

मंगोली टोगरोग (₮) का मुद्रा परिवर्तन

  • अमेरिकी $1 ≈ ₮2500
  • €1 ≈ ₮2600
  • ब्रिटिश £1 ≈ ₮3000
  • चीनी ¥1 ≈ ₮360

मुद्रा परिवर्तन की दर जनवरी 2017 के अनुसार दी गई है।

मंगोलिया की मुद्रा को टोगरोग या टुगरुग कहते हैं, इसे "₮" (मंगोली: төгрөг) के चिह्न के साथ दिखाया जाता है। बैंक द्वारा 1, 5, 10, 20, 50, 100, 500, 1,000, 5,000, 10,000 और 20,000 ₮ का लेनदेन किया जाता है।

खाना सम्पादन

मंगोलिया में लोगों का मुख्य आहार बकरी या भेड़ होता है। आप 2,000-4,000 ₮ में एक बड़े कटोरे में भर कर नूडल के साथ मटन खा सकते हैं। इसके साथ आपको एक बड़े बोतल में टमाटर का सॉस भी मिलेगा।

संचार सम्पादन

यहाँ कई इंटरनेट कैफे मौजूद है और राजधानी में आपको कई सारे भोजनालय वायफाय की सुविधा भी देंगे। पोस्ट वाली सेवा बहुत धीमी है और यहाँ कई लोगों के पास पोस्ट बॉक्स होता है तो वे वहाँ से कुछ भी चीज मंगवा सकते हैं। यदि आप मोबाइल कार्ड खरीद सकते हैं तो आप विदेश में आसानी से कम दाम में भी बात कर सकते हैं। लेकिन यह सुविधा सभी फोन में नहीं है, इसके लिए आपको मीकॉम या मोबिकॉम कार्ड लेना पड़ेगा। इसका नेटवर्क कुछ गांवों में ही आता है। मोबिकॉम, यूनिटेल और जीमोबाइल का नेटवर्क लगभग सभी गांवों में है। कई गांवों में भी इंटरनेट कैफे मौजूद है, लेकिन वे सभी बहुत धीमी है और कई बार खराब रहते हैं।

🔥 Popular: इस्लाममुखपृष्ठसदस्य वार्ता:Innocentbunnyनैनीतालचित्र:Odisha-map.jpgसंयुक्त राज्य अमेरिकाओडिशाइजराइलकोलकातागोवाचित्र:Map of India hi.svgविकियात्रा:चौपाल/पुरालेखगुजरातपंजाबसदस्य वार्ता:J ansariमालदीवदिल्लीएशियाऑस्ट्रेलियाकुशीनगरबिहारइराकमोरक्कोश्रीलंकाचित्र:Mecca banner Kaaba 3.jpgयमनसूडानपुणेजापानचित्र:Indian Rupee symbol.svgहिन्द महासागरपश्चिम बंगालअहमदाबादचित्र:Japan regions map (hi).pngगयाछत्तीसगढ़बाल्कनवाराणसीकरबलाविकियात्रा:चौपालबाल्टिक देशविशेष:RecentChangesसदस्य वार्ता:SM7आगराभारततेलंगानासारनाथचित्र:Dubai Creek from Bur Dubai (5374118618).jpgचित्र:Sher Shah's Tomb Wiki Travel Banne.jpgविकियात्रा:शुरू करेंदक्षिण कोरियाविकियात्रा:जानकारीशिरडीसदस्य वार्ता:ससदस्य वार्ता:आर्यावर्तसदस्य वार्ता:Shypoetessचित्र:Howrah Bridge, Kolkata.jpgविशेष:खोजसीरियाझाँसीमहाराष्ट्रविकियात्रा:शब्दावलीइटलीविकियात्रा:सहायताऋषिकेशमंगोलियामध्य पूर्वसदस्य वार्ता:ArmouredCyborgयूरोपविकियात्रा:आगे बढ़ेंचित्र:Goa banner.pngपेरिसकानपुरउत्तर कोरियाचित्र:Map of Asia.pngमस्जिदशिमलाजैसलमेरसदस्य:93.153.87.247