बांग्लादेश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर

ढाका बांग्लादेश की राजधानी है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के कुछ मुख्य शहरों में से एक है। यहाँ की आबादी एक करोड़ पचास लाख है। मुग़ल साम्राज्य के दौरान यह बंगाल की राजधानी बना था। वर्ष 1971 के युद्ध के बाद यह बांग्लादेश की राजधानी बना। यहाँ साइकल और रिक्शा द्वारा लगभग छः लाख लोगों का आना जाना रहता है। इस कारण इसे रिक्शा का केन्द्र या राजधानी भी कहा जाता है।

ढाका, बांग्लादेश का आर्थिक और सांस्कृतिक हृदय है।
राष्ट्रीय स्मारक

परिचय सम्पादन

मौसम सम्पादन

यहाँ का मौसम अप्रैल से सितम्बर तक ग्रीष्म और वर्षा ऋतु के दौरान गर्म रहता है। इसके बाद अक्टूबर से मार्च के मध्य सूखा और ठंडा रहता है। ठंडे देशों के लोग यहाँ शरद ऋतु के दौरान आ सकते हैं, जब यहाँ का तापमान 20 डिग्री तक ठंडा होता है। अधिकतर वर्षा मई और अक्टूबर में होती है। यहाँ वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण के साथ साथ यातायात और कारखानों का कचरा बहुत बड़ी समस्या है।

भाषा सम्पादन

यहाँ की आधिकारिक और प्रचलित भाषा बांग्ला (बंगाली) है। बांग्ला का थोड़ा बहुत ज्ञान यहाँ घूमने में काफी सहायक सिद्ध होगा। हालाँकि, आपको यहाँ अंग्रेजी समझने वाले भी मिल जायेंगे और अंग्रेजी से काम चलाया जा सकता है।

यात्रा सम्पादन

विमान द्वारा सम्पादन

हज़रत शाह जलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (DAC/HSIA) ढाका में स्थित हवाई अड्डा है। यहाँ के लिए दुनिया के कई शहरों से उड़ानें उपलब्ध हैं। लंदन, इस्तांबुल, दुबई, सिंगापूर, हांग कांग, कोलम्बो, कुआलालंपुर, बैंकाक, कराची, मुम्बई, नई दिल्ली, कोलकाता, यांगून, और काठमांडो जैसे शहरों से नियमित उड़ानें यहाँ पहुँचती हैं। स्थानीय हवाईउड़ान कंपनी बिमान कई यूरोपीय और एशियाई शहरों तक अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

रेल द्वारा सम्पादन

ये बांग्लादेशी रेलवे का केन्द्र है, जिसमें लगभग सभी बड़े शहरों के लिए रोज की 2-3 सीधी सेवा है। यहाँ से आप दिन में या रात में भी सफर कर सकते हैं। दूसरे देशों से रेल के द्वारा आने की सुविधा मात्र भारत के कोलकाता शहर में ही है। इन दोनों देशों में मैत्री एक्सप्रेस नाम की एक रेल ही आना जाना करती है। ये रेल सप्ताह में तीन बार यात्रा करती है और बहुत सुबह ही निकल जाती है। बांग्लादेशी रेलवे सुविधा का उपयोग आप ई-टिकट के माध्यम से भी कर सकते हैं। लेकिन ये सुविधा केवल वहाँ के क्रेडिट कार्ड और फोन से ही आप उपयोग कर सकते हैं। यदि पर्यटक हैं और रेलवे सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको रेलवे स्टेशन या यात्रा संचालन करने वाली एजेंसी से संपर्क करना होगा। ट्रेन का काफी अधिक उपयोग होता है, इस कारण आपको यात्रा करने से कई समय पूर्व ही टिकट ले लेना चाहिए।

🔥 Popular: मुखपृष्ठइस्लामनैनीतालसंयुक्त राज्य अमेरिकाकोलकाताचित्र:Map of India hi.svgसदस्य वार्ता:Innocentbunnyचित्र:Odisha-map.jpgऑस्ट्रेलियामालदीवगुजरातपंजाबअहमदाबादइजराइलबिहारओडिशाएशियाश्रीलंकाहिन्द महासागरकुशीनगरजापानसदस्य वार्ता:J ansariचित्र:Japan regions map (hi).pngचित्र:Indian Rupee symbol.svgबाल्टिक देशयूरोपवाराणसीगोवादिल्लीपूर्व एशियासूडानबेनेलक्ससारनाथविशेष:खोजथाईलैंडपश्चिम बंगालयमनतेलंगानाविकियात्रा:सहायतापुणेमध्य पूर्वपटनाजोधपुरइंडोनेशियामथुरादक्षिण कोरियाकानपुरवार्ता:मुखपृष्ठइराकमोरक्कोलीबियाआगराछत्तीसगढ़सदस्य वार्ता:सहरिद्वारश्रेणी:अनुकूलित बैनरसदस्य वार्ता:हिंदुस्थान वासीकरबलानॉर्डिक देशविकियात्रा:साधारण अस्वीकरणसदस्य वार्ता:SM7उज्जैनचित्र:Dubai Creek from Bur Dubai (5374118618).jpgचित्र:Bhutan regions map.pngविशेष:मेरे योगदानविष्णुपुरभोपालचीनविकियात्रा:आम सहमतिमस्जिदचित्र:Korea Banner 2.jpgसदस्य वार्ता:Shypoetessविशेष:RecentChangesविकियात्रा:समुदाय प्रवेशद्वारचंद्रतालचित्र:Maharashtra in India (disputed hatched).svgलेबनानशिरडीनेपाल