एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश

चीन एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक लोग रहते है। यह विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। इसमें कुल 140 करोड़ के आसपास लोग रहते हैं। इसके आसपास कुल 14 देश हैं। इनमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, म्यांमार, लाओस और वियतनाम हैं। यह लेख केवल चीन के मुख्य स्थल के बारे में है। अन्य के लिए जैसे हांगकांग, मका और ताइवान को इसमें नहीं शामिल किया गया है।

नक्शे में चीन

परिचय सम्पादन

इतिहास सम्पादन

प्राचीन चीन सम्पादन

चीन में मानव सभ्यता के इतिहास की सबसे पुरानी जानकारियाँ पीले सागर के पास के क्षेत्र से मिलनी शुरू होती हैं। ऐसा माना जाता है कि यहाँ सबसे पहले जिया वंश (夏朝) रहा करता था। लेकिन इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। कुछ लोगों के अनुसार इस वंश से पहले ही इसमें धातु आदि के बारे में लोगों को पता चल चुका था।

शांग वंश (商朝) चीन के इतिहास में सबसे पहले वंश के रूप में प्रमाणित हुआ है। इसके अलावा झाऊ वंश (周朝) के बारे में यह पता चला है कि उसका शासन पूरे पीले सागर तक फैला हुआ था। झाऊ वंश ने सरकार चलाने के लिए एक बहुत ही गैर-केन्द्रीय शासन प्रणाली अपनाई थी। इसमें कई लोग अपने अपने स्थान के शासक थे। सभी की अपनी ही सेना थी। वे सभी एक साथ राजा को सलामी देते थे, इस तरह से राजा पूरे चीन का प्रतिकात्मक रूप से शासक के रूप में पहचाना जाने लगा।

शाही चीन सम्पादन

चीन वर्ष -221 में किन शी हुआंग, जिसे पहले सम्राट के नाम से भी जाना जाता है और किन वंश (秦朝) के कारण एक हो गया। यह पूरे सरकार को एक केन्द्रीय प्रणाली के रूप में चलाने लगा। इसी दौरान वजन और आकार के लिए कई मानक बने। एकता के लिए चीनी अक्षर और मुद्रा का निर्माण किया गया था। लेकिन इसके नियम से असंतुष्ट होने के कारण इसके बाद कुछ वर्षों बाद वर्ष -206 में हन वंश (汉朝) भी आया। इसे चीन का स्वर्ण युग भी कहा जाता है। इस समय में चीनी अक्षर हन अक्षर के नाम से जाना जाता है। जो जापानी और कोरियाई से बहुत हद तक मिलता जुलता है। हन वंश के दौरान ही मुलायम सड़क और कागज की खोज हुई थी।

मौसम सम्पादन

इस देश के बहुत बड़ा क्षेत्र में फैले होने के कारण इसमें मौसम कई जगह अलग-अलग तरह का होता है। इसके दक्षिण भाग में ऊष्ण कटिबंधीय क्षेत्र है। उत्तर चीन में मुख्य रूप से चार मौसम होते हैं। इसमें गर्मी के दिन में बहुत अधिक गर्मी होती है। शरद ऋतु में यह बहुत ठंडा हो जाता है।

पहले के दिनों में उत्तर के ओर के इमारत काफी गरम होते थे और दक्षिण में रहने वाले इमारत बहुत ठंडे होते थे। इसे ठीक करने का भी प्रयास किया गया लेकिन अब भी इस तरह के प्रभाव दिखाई देते हैं।

लोग सम्पादन

चीन बहुत विविधता वाला देश है जिसमें कई भाषाएँ, रिवाज, संस्कृति और आर्थिक स्तर वाले लोग रहते हैं। 9 करोड़ लोग सरकार की गरीबी रेखा के नीचे आते है। पूर्वी और दक्षिण के राज्य दूसरे जगह के राज्यों के तुलना में ज्यादा संपन्न है।

पर्यटन सम्पादन

यहाँ घूमने के लिए बहुत सारे जगह हैं। इसमें चीन का विशाल दीवार (万里长城) भी है। जो 8,000 किलोमीटर में फैला हुआ चीन का प्राचीन दीवार है। चीन में 40 स्थानों को विश्व धरोहर माना गया है और उसे विश्व धरोहर की सूची में डाला भी गया है। हाइनन (海南) नामक एक छोटा सा द्वीप जिसे बहुत सारे पर्यटकों के लिए बनाया गया है। जीउझाईगोउ (九寨沟) में बहुत सारे जलप्रपात होते हैं। इसमें कई रंगों के झील भी होते हैं।

छुट्टी सम्पादन

चीन में छुट्टी केवल चीनी नए वर्ष में और राष्ट्रीय दिवस के दिन मिलता है। इस दिन यहाँ काम करने वाले कई लाख मजदूर अपने घर में जाते हैं। इस दौरान हर तरह के रास्ते अच्छे से भरे हुए होते हैं। जब छुट्टी का समय नहीं होता है, तब चीन में कोई भी टिकट खरीदना बहुत आसान होता है। सबसे आसान यात्रा करने के लिए वायु मार्ग ही सबसे अच्छा विकल्प होता है। इसके चीनी नए वर्ष के दौरान पूरे वर्ष भर में सबसे अधिक लोग इसी दिन एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। यह विश्व में सबसे अधिक है।

चीन में मुख्य छः वार्षिक छुट्टियाँ होती है:

  • चीनी नया वर्ष या वसन्तोत्सव (春节 चूंजिये) - यह जनवरी महीने के अंत से मध्य फरवरी के बीच होता है।
  • किंगमिंग महोत्सव या मकबरे का व्यापक दिन - सामान्यतः 4 से 6 अप्रैल के मध्य होता है। लोग अपने पूर्वजों के मकबरे में जाते हैं और अपने बलिदान का प्रस्ताव रखते हैं। इस दौरान मकबरे तक जाने वाले मार्ग में काफी भीड़ भी हो सकता है।
  • श्रम दिवस या मई दिवस (劳动节 लैडोनग्जे) - 1 मई
  • ड्रैगन नौका उत्सव (端午节 दुयनवुजिए) - पाँचवी चन्द्र मास के पांचवें दिन, सामान्यतः मई से जून के मध्य पड़ता है। 2013 में यह 12 जून को हुआ था। इसमें नौका दौड़ और जोंगजी खाना (粽子, उबाला हुआ चिपचिपा चावल), इस उत्सव का पारंपरिक हिस्सा है।
  • मध्य शरद ऋतु दिवस (中秋节 zhōngqiūjié) - आठवें चन्द्र महीने के पन्द्रहवें दिन, आमतौर पर अक्टूबर (2012 में यह 30 दिसम्बर को पड़ा था) को मनाया जाता है।

यात्रा सम्पादन

विमान द्वारा सम्पादन

चीन एक बहुत बड़ा देश है। यदि आप कोई पहाड़ी में चढ़ाई, नदी में तैरना आदि जैसा कुछ करने की योजना नहीं बना रहे हैं और किसी शहर आदि में घूमना चाहते हैं तो घरेलू विमान सबसे अच्छा विकल्प होगा। यदि आप कई दिन रेल या सड़क के रास्ते में व्यर्थ नहीं करना चाहते, तो यही सबसे अच्छा होगा। चीन में कई घरेलू विमान लगभग सभी मुख्य शहरों को आपस में जोड़ते हैं। इन विमानों में तीन अंतराष्ट्रीय वाहक भी हैं।

होंग कोंग, मकाओ और चीन में जाने वाले विमान अंतर्राष्ट्रीय होते हैं, और उनमें अधिक पैसा भी लगता है। इसका अर्थ है कि जब हम होंग कोंग या मकाओ से आते हैं या जाते है तो इससे कई गुणा कम में शेनझेन या झुहाई से उड़ान भरने लगता है। इसके लिए आपको थोड़े दूर तक चलना होगा और सीमा को पार करना होगा। उदाहरण के लिए फुझोउ से होंग कोंग, शेनझेन, या गुंगझोउ जाने के लिए सामान रुपये लगता है। लेकिन होंग कोंग में जाने के लिए ¥1,400 लगता है और वहीं बाकी जगह के लिए यह केवल ¥880 होता है। वहीं शेनझेन के लिए यह ¥550 छूट भी मिलता है। वैसे पूरे रात भर के लिए बस लेने से उसका किराया ¥250 होता है। इससे हम इनमें से किसी भी स्थान पर जा सकते हैं।

घरेलू उड़ानों के लिए एक मानक दर में पैसे लिए जाते हैं। लेकिन इनमें छूट मिलना आम बात है। वो भी बस वाले रास्तों में। कई अच्छे होटल या बहुत से होटल में टिकट सेवा भी होता है। जिससे आपके 15%-70% पैसे भी बच सकते हैं। चीन में बिना किसी छूट के भी विमान द्वारा यात्रा करना सस्ता होता है। उड़ान का तय समय से धीमा होना एक आम बात है। किसी बहुत ही कम दूरी के लिए यह बहुत ही धीमा विकल्प होता है। उड़ान का रद्द होना कोई आम बात नहीं है। यदि आपने टिकट खरीदा है तो वे आप से इस बारे में बात करेंगे।

रेल द्वारा सम्पादन

शंघाई से गुजरता हुआ रेल

चीन में बहुत लम्बी दूरी के लिए यात्रा हेतु रेल बहुत ही अच्छा व मुख्य विकल्प है। रेल पटरी देश के बहुत से भाग में बिछा हुआ है। चीन के रेल में लगभग पूरी दुनिया के एक तिहाई लोग रह सकते हैं। चीन में अब कई बहुत तेजी से चलने वाले रेल भी आ चुके हैं। यह फ्रांस और जापान के रेल भी बहुत मिलते जुलते हैं।

कार द्वारा सम्पादन

यहाँ अंतर्राष्ट्रीय चालन अनुमति नहीं है और किसी भी गैर-चीनी व्यक्ति को यहाँ गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है। इसके लिए चीनी लाइसेंस की आवश्यकता होती है। ध्यान दें कि होंग कोंग और मकाओ के भी लाइसेंस यहाँ पर दूसरे देश के माने जाते हैं। 2007 में बहुत ही कम समय के लिए बिना चीनी लाइसेंस के गाड़ी चलाना गैर-कानूनी नहीं है। लेकिन कई कानून के अनुसार व आधिकारिक बदलाव के कारण भी दिसम्बर 2008 में किसी भी गैर-चीनी द्वारा गाड़ी चलाया जाना गैर-कानूनी होता है। कहीं दूसरे देश से गाड़ी आयात करना भी बहुत कठिन काम है।

किराये में गाड़ी लेना बहुत अच्छा तरीका है। इसके साथ इसे चलाने वाला भी आपके साथ रहेगा और आप जहाँ चाहे वहाँ यह आपको ले जाएगा। गाड़ी खड़े करने के लिए जगह देखना भी चीन में काफी कठिन काम है। चीन में गाड़ी सड़क के दायें ओर चलती है जबकि उसके पड़ोसी देशों में जैसे भारत, पाकिस्तान, नेपाल, होंग कोंग और मकाओ में बायें ओर से गाड़ी चलाने का नियम है।

खरीदें सम्पादन

मुद्रा सम्पादन

चीन की आधिकारिक मुद्रा को चीनी युआन कहा जाता है। इसे मंदारिन में रेनमिंबी कहा जाता है। चीन में सभी रकम युआन में होती है। इसे चीनी अक्षर 元 से दर्शाया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी को रकम दर्शाना होगा, तो वो 20 元, 20 rmb, RMB 20, 20 युआन या ¥20 से उस रकम को दिखाएगा।

खाना सम्पादन

पीना सम्पादन

सोना सम्पादन

🔥 Popular: इस्लाममुखपृष्ठसदस्य वार्ता:Innocentbunnyनैनीतालचित्र:Odisha-map.jpgसंयुक्त राज्य अमेरिकाओडिशाइजराइलकोलकातागोवाचित्र:Map of India hi.svgविकियात्रा:चौपाल/पुरालेखगुजरातपंजाबसदस्य वार्ता:J ansariमालदीवदिल्लीएशियाऑस्ट्रेलियाकुशीनगरबिहारइराकमोरक्कोश्रीलंकाचित्र:Mecca banner Kaaba 3.jpgयमनसूडानपुणेजापानचित्र:Indian Rupee symbol.svgहिन्द महासागरपश्चिम बंगालअहमदाबादचित्र:Japan regions map (hi).pngगयाछत्तीसगढ़बाल्कनवाराणसीकरबलाविकियात्रा:चौपालबाल्टिक देशविशेष:RecentChangesसदस्य वार्ता:SM7आगराभारततेलंगानासारनाथचित्र:Dubai Creek from Bur Dubai (5374118618).jpgचित्र:Sher Shah's Tomb Wiki Travel Banne.jpgविकियात्रा:शुरू करेंदक्षिण कोरियाविकियात्रा:जानकारीशिरडीसदस्य वार्ता:ससदस्य वार्ता:आर्यावर्तसदस्य वार्ता:Shypoetessचित्र:Howrah Bridge, Kolkata.jpgविशेष:खोजसीरियाझाँसीमहाराष्ट्रविकियात्रा:शब्दावलीइटलीविकियात्रा:सहायताऋषिकेशमंगोलियामध्य पूर्वसदस्य वार्ता:ArmouredCyborgयूरोपविकियात्रा:आगे बढ़ेंचित्र:Goa banner.pngपेरिसकानपुरउत्तर कोरियाचित्र:Map of Asia.pngमस्जिदशिमलाजैसलमेरसदस्य:93.153.87.247