उत्तरी अफ्रीका में देश

मोरक्को (अरबी: المغرب अल-मग़रिब; ⵍⵎⴰⵖⵔⵉⴱ एलमयरीब) उत्तर अफ्रीका का एक देश है। यह दक्षिण में पश्चिम सहारा से, पूर्व में अल्जीरिया से और उत्तर में केउटा और मेलीला से जुड़ा हुआ है। इसकी जनसंख्या 3 करोड़ 38 लाख है और यह 4,46,550 वर्ग किलोमीटर इलाके पर फैला हुआ है। इसकी राजधानी रबात है। कासाब्लांका इसका सबसे बड़ा शहर है। 1912 में कुछ देशों ने इसे गुलाम बना लिया था, पर 1956 में इसने फिर से आजादी प्राप्त कर ली। इसकी संस्कृति और सभ्यता पर अरब का काफी प्रभाव पड़ा है।

अफ्रीका में मोरक्को

अन्य जानकारी सम्पादन

इतिहास सम्पादन

मोहम्मद पंचम के मृत्यु के बाद 3 मार्च 1961 को हसन द्वितीय यहाँ का राजा बन गए यहाँ 1963 में पहली बार आम चुनाव हुआ था। लेकिन हसन ने आपातकाल की घोषणा करते हुए 1965 में इसे निरस्त कर दिया। 1971 में राजा को हटाने और गणतन्त्र लाने का विफल प्रयास किया गया था। इसके बाद 2005 में मानवाधिकार उलंघन के मामले में जाँच हेतु एक समिति का गठन हुआ था, उसे इस बार में लगभग 10,000 मामले मिले थे। इस समिति के अनुसार हसन के शासन के दौरान कुल 592 लोगों को मारा गया था।

मौसम सम्पादन

इसका मौसम दक्षिणी कैलीफोर्निया के मौसम से काफी मिलता जुलता है। इसके दक्षिण में स्थित जंगल और मध्य में पहाड़ों के कारण यह स्थान काफी सूखा रहता है। इसके दक्षिण-पूर्व में रेतीला भाग है। इसके तटीय इलाकों में गर्मी के मौसम में भी सामान्य से थोड़ी ही अधिक गर्मी पड़ती है।

यात्रा सम्पादन

सभी यात्रियों को यहाँ आने के लिए सही पासपोर्ट लगता ही है, लेकिन कुछ देशों के लिए आने से पूर्व वीजा लेने की जरूरत नहीं होती है। इन देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, ब्राजील, बुल्गारिया, कनाडा, चिली, चीन, कोंगों, गुइना, होंग कोंग, इंडोनेशिया, आयरलैंड, जापान, कुवैत, लीबिया, माली, मेक्सिको, न्यू ज़ीलैंड, निगेर, ओमान, पेरु, फ़िलीपिन्स, कतार, रूस, सऊदी अरब, सिंगापूर, दक्षिण कोरिया, टूनीसिया, टर्की, संयुक्त अरब अमीरात, यूनिटेड किंग्डम, संयुक्त राष्ट्र, वेनज़ुएला आदि शामिल हैं।

अन्य देशों के लोगों को यहाँ आने से पूर्व ही वीजा लेना पड़ता है। इसके लिए आप इसके दूतावास में कॉल कर सकते हैं। वीजा हेतु एक व्यक्ति के लिए ब्रिटिश £17 और दो लोगों या अधिक के लिए £26 लगते हैं। दो या उससे अधिक वीजा दूतावास के निर्णय पर ही निर्भर करता है। हो सकता है कि आपको केवल एक ही वीजा मिले। सामान्यतः वीजा 3 माह के लिए मान्य रहता है और इसके लिए आपको 5 से 6 कार्य दिवस तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

वीजा प्राप्त करने हेतु कुछ अनिवार्यता है। इसमें आपको फॉर्म पूरा भरना पड़ता है, पासपोर्ट आकार के 4 तसवीरों की आवश्यकता होती है जो पिछले 6 महीने के भीतर ली गई हो। इसके अलावा मान्य पासपोर्ट और कम से कम एक कोरा कागज भी लगता है। आपको जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी देना होता है। इसमें सभी विमान, जिसमें आप आने जाने वाले हैं; होटल जिसमें आप रहने वाले हैं आदि के दस्तावेजों की फोटो कॉपी आपको उपलब्ध करानी होती है।

यात्री केवल 90 दिनों तक ही रुक सकते हैं, उसके बाद वीजा के समय को बढ़ाना पड़ता है। लेकिन यह काम बहुत थकाने वाला और समय बर्बाद करने वाला कार्य है। इससे अच्छा आपके लिए ये होगा कि आप यहाँ से बाहर जा कर फिर से 90 दिनों के वीजा के साथ वापस आयें। इसके अलावा यदि आप किसी ऐसे जगह से आ रहे हैं, जहाँ किसी प्रकार की बीमारी है तो आपको और आपके पालतू जानवर को भी स्वास्थ्य सही होने का प्रमाण पत्र देना होगा। स्वास्थ्य सही होने का प्रमाण पत्र दस दिन से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। इसके अलावा रेबीज नहीं है, इसके लिए भी प्रमाण पत्र लगेगा। यह प्रमाण पत्र कम से कम 6 महीने से पुराना न हो।

विमान द्वारा सम्पादन

मर्रकेश हवाई अड्डे पर हवाई जहाज़

कई यूरोपीय देशों के विमान यहाँ आना जाना करते हैं। इनमें एयर फ्रांस, लुफ़्थांसा, स्विस, तुर्की एयरलाइंस, ब्रिटिश एयरवेज, ब्रुसेल्स एयरलाइंस, एयर बर्लिन, अलिटलीय, एयर जर्मनी आदि हैं।

  • Easyjet — यह कम दाम में आपको लंदन और मेनचेस्टर से मरकेच और कसबलंका ले जाता है और एक अन्य विकल्प भी है, जिससे आप पेरिस या चार्ल्स दे गौले से कसबलंका तक आ सकते हैं।
  • एयर अरेबिया मरोक — एयर अरेबिया द्वारा संचालित होने वाला एक बहुत ही कम दाम में यात्रा को सुविधा देता है। यहाँ के अन्य जगहों पर, फ्रांस, इटली, स्पेन, नेदरलैंड, बेल्जियम, टूनीसिया और टर्की में ये आपको ले जाता है।
  • Jet 4 You — यह भी एक बहुत कम दाम में यात्रा की सुविधा देने वाला विमान है, यह आपको बहुत ही कम दाम में फ्रांस और बेल्जियम से यहाँ आने जाने देता है।

कार द्वारा सम्पादन

यहाँ आप या तो नौका के सहारे आ सकते हैं या दो खुले सीमा द्वारा अपने कार से भी आ सकते हैं। यह सीमा स्पेन के केउटा और मेलीला हैं। अल्जेरिया से भी आप पहले आ सकते थे, लेकिन इस मार्ग को दस वर्षों के लिए बंद कर दिया गया है। यदि आप बंद रहते समय ही अल्जेरिया या स्पेन के तरीफा क्षेत्र में आए हैं तो आप अल्जेरिया से नौका के द्वारा अपने कार को ले जा सकते हैं। तरीफा में भी इसी तरह की सेवा आप ले सकते हैं। तरीफा से टंगीर में जाना सबसे तेज और छोटा रास्ता है। इसके लिए आपको मात्र 35 मिनट ही लगेंगे।

आप दखला से मौरितनिया अपने कार द्वारा आ सकते हैं, लेकिन कई सारे देशों के लिए यहाँ आने हेतु वीजा लगता है, जो आप इसके दूतावास से प्राप्त कर सकते हैं। सीमा पर वीजा देने वाली सुविधा बंद कर दी गई है।

किसी व्यावसायिक वाहन द्वारा यहाँ आना काफी कठिन है। यहाँ केवल कैम्पर वाहन को ही आने दिया जाता है और उस वाहन को दिखना भी उसी तरह चाहिए, नहीं तो उस वाहन को भी आने की इजाजत नहीं मिलती है। अन्य सभी व्यावसायिक वाहनों को आगे जाने नहीं दिया जाता है, इस कारण उन वाहनों को वहीं रुकना पड़ता है। यदि एक से अधिक लोग यात्रा कर रहे हैं तो ये आपके लिए लाभकारी हो सकता है यदि कोई फ्रांसीसी भाषी भी आपके साथ यात्रा कर रहा हो। इसका लाभ आपको यहाँ के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मिल सकता है, जब आप व्यावसायिक वाहन के साथ यहाँ प्रवेश कर रहे होंगे।

नाव द्वारा सम्पादन

कई सारे नाम यहाँ आते हैं, इसमें सबसे ज्यादा स्पेन के होते हैं। अलजकिरा मुख्य बन्दरगाह है, जिसमें मुख्यतः केउता और टंगीर से आने वाले नाव आते जाते हैं। अलजकिरा और केउता से नाव में आने के लिए 40 मिनट का समय लगता है और यदि आप टंगीर से आ रहे हैं तो आपको कम से कम 2 घंटे का समय लगेगा। आप तरीफा के छोटे से बन्दरगाह से भी टंगीर में आ सकते हैं। इसके लिए आपको दक्षिणी स्पेन के ओर से आना पड़ेगा। यह 35 मिनट से एक घंटे में आपको ले जा सकता है।

देखें सम्पादन

कौतौबिया मस्जिद

मुख्य यूरोपीय शहरों से कुछ घंटों की दूरी पर आपको यह जगह मिल जाएगा, जहाँ आपको आश्चर्यजनक रंगों, गंधों और आवाजों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यहाँ कई सारे मस्जिद हैं, कई सागर हैं, जिसे देख कर आपको लगेगा कि किसी ने सफ़ेद रंग से उसे धो डाला है। बर्फ से ढके पहाड़ों का नायाब दृश्य भी देखने को मिलता है। इसके अलावा यहाँ सहारा का अंतहीन रेतीला जगह भी है। इतनी सारी चीजें हैं कि कोई भी यहाँ आकार ऊब नहीं सकेगा।

  • कौतौबिया मस्जिद - किताब विक्रेताओं के बाजार के नाम से इस जगह का नाम कौतौबिया पड़ा। जिस तरह से पेरिस के लिए एफिल टावर है, उसी प्रकार माराकेश के लिए कौतौबिया मस्जिद है। यह रात को बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। गैर-मुस्लिमों को अन्दर आने की अनुमति नहीं है।

खरीदें सम्पादन

मुद्रा सम्पादन

मोरोको दिरहम के लिए विनिमय दर

जनवरी 2019: के रूप में

  • US$1 ≈ 9.5 दिरहम
  • €1 ≈ 11.0 दिरहम
  • UK£1 ≈ 12.0 दिरहम


विनिमय दर में उतार चढ़ाव। इन और अन्य मुद्राओं के लिए वर्तमान दरें उपलब्ध हैं। XE.com

मोरोको दिरहम यहाँ की स्थानीय मुद्रा है। इसे "Dh", "Dhs, "DH", "درهم, या इसके बहुवचन रूप में "دراهم" या "Dhm" लिखा जाता है। इसे 100 सेंटीम में विभाजित किया जा सकता है। यहाँ 5, 10, 20, 50 सेंटीम और 1, 2, 5 और 10 दिरहम के सिक्के मिलते हैं। लेकिन 20 सेटीम से छोटा सिक्का आज कल बहुत मुश्किल से ही देखने को मिलता है। बैंक में 20, 50, 100 और 200 दिरहम के नोट उपलब्ध रहते हैं। दिरहम एक मात्र ऐसी मुद्रा है जिसे यहाँ आधिकारिक रूप से लिया जाता है, फिर भी कुछ होटल यूरो और डॉलर में पैसे ले लेते हैं।

सामान्यतः दिरहम का आयात या निर्यात नहीं किया जाता है। इसे लिखते समय यात्रा करने वालों पर 1000 दिरहम की सीमा लागू है। अर्थात कोई भी यात्री अपने साथ 1000 दिरहम से अधिक मुद्रा को देश के बाहर नहीं ले जा सकता और ना ही ला सकता है।

मुद्रा परिवर्तन : 1,000 से अधिक दिरहम देश के बाहर ले जाना गैर-कानूनी है। इस कारण आप इस देश के बाहर यह मुद्रा नहीं खरीद सकेंगे। तय कानून के अनुसार सभी बैंक में मुद्रा परिवर्तन की दर एक समान है। ठीक उसी दर के अनुसार नोट तैयार कर लें उसके बाद ही विश्वास करें कि आपको सही में उतनी दर पर पैसे मिले हैं।

ऐसी आशा न करें कि आपको सौक्स या मेडिना में बहुत सारे बैंक मिल सकते हैं। बड़े शहरों में आपको मुख्य द्वार के पास ही एटीएम मिल जाएगा। यदि आप ढूंढ सकते हो तो आपको वहीं पास में एक या दो एटीएम आराम से मिल सकता है। यहाँ पर ऐसे लोगों की बहुत कम है, जो आपको यूरो या डॉलर आदि के बदले में दिरहम दें। अनाधिकारिक मुद्रा परिवर्तन आपको सौक्स और मेडिना के बाहर शायद ही कभी देखने को मिले।

बैंक और कुछ इसके लिए बने कार्यालय के अलावा कुछ बड़े डाक विभाग भी मुद्रा परिवर्तन का कार्य करते हैं। यह काफी देर रात तक भी काम करते रहते हैं। कसबलंका हवाई अड्डे के पास में कई सारे कार्यालय हैं, जो मुद्रा परिवर्तन करते हैं। मुद्रा परिवर्तन करते समय उसकी रशीद लेना न भूलें। जब आप दिरहम के स्थान पर अपनी मुद्रा लेना चाहेंगे तो आपको इससे बहुत आसानी होगी। आधिकारिक "बुरेऔ दे चेंज" कभी भी बिना रशीद के मुद्रा परिवर्तन नहीं करते हैं, चाहे आप एटीएम से भी क्यों न पैसे निकाले रहो।

यात्रियों के होटल या विले नौवेल्ले के पास ही आपको कोई न कोई एटीएम मिल जाएगा। कृपया कार्ड डालने से पहले ही देख लें कि वह एटीएम विदेश कार्ड स्वीकार करता भी है या नहीं। इसके लिए आप एटीएम के बाहर मेस्टरों, वीजा, आदि के चिह्न देख सकते हैं। कुछ छोटे शहरों में सप्ताह के अंत में पैसे नहीं डाले जाते हैं, तो आप शुक्रवार या शनिवार के सुबह ही जरूरत के अनुसार पैसे ले सकते हैं। इसके अलावा कोशिश करें कि जितना हो सके उतना छोटा चिलहर पकड़ें और अपने महंगे बिल को कहीं अलग जगह छुपा कर रखें।

खाना सम्पादन

मोरोको के कुछ भोजन दुनिया के सबसे अच्छे भोजन में गिने जाते हैं। यहाँ कई सारे भोजन हैं, जिसे आप गिन भी नहीं सकते हैं। यह उपनिवेश और अरबी व्यंजनों का प्रभाव है। लेकिन यदि आप मोरोको में आते हैं तो कम पैसों में आप बहुत अच्छा खाना नहीं खा सकेंगे। इसके अलावा यहाँ के अधिकांश भोजनालय विदेशी खाने ही देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि मोरोको के लोग तो अपने घर में वो खाना खा ही लेंगे तो वे क्यों उनके भोजनालय में खाना खाने आयेंगे। यहाँ के लोग बहुत कम ही भोजनालय में खाना खाते हैं, इस कारण यहाँ फ्रांसीसी, इटली और चीनी भोजन ही आपको मिल सकता है।

सलाद असोरती
  • सलाद - इसमें कच्चे और पक्के दोनों प्रकार के सब्जियों को मिलाया जाता है। इस कारण आपको गर्म वाला सलाद भी मिल सकता है और ठंडा वाला भी। आप अपने पसंद के अनुसार सलाद का चयन कर सकते हैं। टकतौला सलाद में टमाटर को काट कर उसके साथ हरी मिर्च, लहसुन और मसाला के साथ बनाया जाता है। ठंडे सलाद में टमाटर, बैंगन आदि का उपयोग किया जाता है।
  • मिठाई - भोजन के करीब आपको पकाया हुआ मिठाई नहीं परोसा जाता है। इसके स्थान पर मौसमी फलों को परोसा जाता है। इनमें शक्कर के साथ पिसा हुआ बादाम होता है या "हलवा चेबाकिया" दिया जाता है। यह आटा को हल्का तल कर शहद में भिगाया हुआ तिल छिड़क कर बनाया जाता है। इसे रमजान के महीने के दौरान खाया जाता है।
  • समुद्री भोजन - इसका तटीय भाग लगभग 3,000 किलोमीटर तक फैला हुआ है। समुद्री भोजन के निर्यात में इसे विश्व के बड़े निर्यातकों में गिना जाता है। यहाँ के मछली बाजार में आपको स्वोर्डफिश, टूना, आदि आने प्रकार की मछलियाँ मिल जाएंगी।

पीना सम्पादन

आपको शराब आसानी से भोजनालय, पेय दुकान, बार, बाजार, क्लब, होटल और डिस्को में मिल जाएगा। कुछ स्थानीय निवास भी शराब पीते हैं, लेकिन इसका ध्यान रखें कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना स्वीकार नहीं किया जाता है। स्थानीय शराबों में सबसे वास्तविक नाम कसबलंका बियर का है। यह बहुत बड़ा पूरे आकार में मिलता है और आप इसे स्थानीय भोजन के साथ भी ले सकते हैं या अपने आप को ताजा करने के लिए भी पी सकते हैं। इसके अलावा भी दो मुख्य बियर भी है, इनके नाम फ्लैग स्पेशल और स्टोर्क है। इसके अलावा आप स्थानीय वोडका आदि भी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ कई अन्य तरह के वाइन का निर्माण भी होता है। इनमें से कुछ की गुणवत्ता तो आपको हमेशा याद रहेगी। बाजार से एक बोतल लेने के लिए आपको 35 से 1,000 दिरहम तक देना पड़ सकता है। अच्छी गुणवत्ता वाली वाइन आपको कम से कम 50 दिरहम पड़ेगी।

यहाँ आप कहीं भी रहें, चाहे होटल में भी हों पर नल का पानी न पीयें, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में अयस्क होते हैं। किसी स्थानीय व्यक्ति के द्वारा नल का पानी पीने से कुछ नहीं होता, क्योंकि उनका शरीर पहले से ही उस पानी को पीने लायक हो जाता है। लेकिन वहीं कोई यात्री यहाँ का पानी पी ले तो उसे ज्यादातर बीमारी ही होता है। लेकिन यह कोई गंभीर बात नहीं है, पेट दर्द देना इसका एक मात्र पहचान है। लेकिन इस दर्द के कारण हो सकता है कि आपके छुट्टी का एक या दो दिन बर्बाद हो जाये। केवल इसलिए कि आपने सीधे नल का पानी पी लिया और उसे गर्म करने तक का कष्ट नहीं किया।

सोना सम्पादन

आपको यहाँ कई प्रकार के आपके पसंद के अनुसार होटल मिल सकता है। यहाँ होटलों को एक सितारा से पाँच सितारा तक की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें रहने के अलावा सामान्यतः सुबह का खाना और रात का खाना भी जुड़ा हुआ होता है।

औबेर्गेस - यह बहुत छोटे स्थानों में पाया जाता है। इसका निर्माण पारंपरिक रूप से कस्बा के रूप में निर्माण किया जाता है। कई सारे ऐसे होटल में लकड़ियों से आग जलाया जाता है और पत्तों पर खाना परोसा जाता है। यह काफी आराम दायक और छोटा होता है और सामान्यतः परिवार द्वारा चलाया जाता है।

🔥 Popular: मुखपृष्ठइस्लामनैनीतालसंयुक्त राज्य अमेरिकाकोलकाताचित्र:Map of India hi.svgसदस्य वार्ता:Innocentbunnyचित्र:Odisha-map.jpgऑस्ट्रेलियामालदीवगुजरातपंजाबअहमदाबादइजराइलबिहारओडिशाएशियाश्रीलंकाहिन्द महासागरकुशीनगरजापानसदस्य वार्ता:J ansariचित्र:Japan regions map (hi).pngचित्र:Indian Rupee symbol.svgबाल्टिक देशयूरोपवाराणसीगोवादिल्लीपूर्व एशियासूडानबेनेलक्ससारनाथविशेष:खोजथाईलैंडपश्चिम बंगालयमनतेलंगानाविकियात्रा:सहायतापुणेमध्य पूर्वपटनाजोधपुरइंडोनेशियामथुरादक्षिण कोरियाकानपुरवार्ता:मुखपृष्ठइराकमोरक्कोलीबियाआगराछत्तीसगढ़सदस्य वार्ता:सहरिद्वारश्रेणी:अनुकूलित बैनरसदस्य वार्ता:हिंदुस्थान वासीकरबलानॉर्डिक देशविकियात्रा:साधारण अस्वीकरणसदस्य वार्ता:SM7उज्जैनचित्र:Dubai Creek from Bur Dubai (5374118618).jpgचित्र:Bhutan regions map.pngविशेष:मेरे योगदानविष्णुपुरभोपालचीनविकियात्रा:आम सहमतिमस्जिदचित्र:Korea Banner 2.jpgसदस्य वार्ता:Shypoetessविशेष:RecentChangesविकियात्रा:समुदाय प्रवेशद्वारचंद्रतालचित्र:Maharashtra in India (disputed hatched).svgलेबनानशिरडीनेपाल