आपने देश भर में कई रेस्तरां में "Peg Game" देखा होगा। गेम में एक छोटा लकड़ी का त्रिभुज बोर्ड होता है जिसमें 15 hole और 14 peg होते हैं। एक खाली स्पॉट से शुरू करते हुए, खिलाड़ी को peg को तब तक जम्प करना होता है, जबतक कि केवल एक ही शेष न रह जाए। इनमें से कुछ गेम में कहा गया है कि यदि आप उन्हें पूरा कर सकते हैं, तो आप जीनियस हैं- तो यहाँ गेम जीतने और अपने परिवार और दोस्तों को प्रभावित करने की एक आसान स्ट्रेटेजी दी है!

भाग 1
भाग 1 का 2:

Puzzle को जानना

  1. 1
    रूल्स सीखें: चेकर की तरह, गेम का उद्देश्य peg को जम्प करना और उन्हें खेल से हटाना होता है। रूल सरल हैं:[१]
    • एक peg को जम्प करने के लिए, इसके बग़ल में खाली जगह होनी चाहिए।
    • आप किसी भी peg को जम्पर के रूप में यूज कर सकते हैं, जब तक कि आप जिस peg को आप जम्प करते हैं वह बिलकुल बगल में हो और उसके बगल में एक खाली स्पेस हो।
    • आपके जम्प किए जाने वाले हर peg हो हटा देना चाहिए।
    • आप तब जीतेंगे जब केवल एक peg शेष रह जाएगा।
  2. 2
    बोर्ड को समझें: बोर्ड पर प्रत्येक स्पेस में 1 से 15 तक की संख्या होती है। त्रिभुज का टॉप पॉइंट 1 होता है, और निचला दायाँ पॉइंट 15 होता है।[२] मूव्स को डिस्क्राइब करते समय यह लिस्ट इस नंबरिंग स्कीम को यूज करेगी, इसलिए इसे ध्यान में रखें।
  3. 3
    puzzle के पीछे की थ्योरी को सीखें:[३] एक कठिन मैथमेटिकल थ्योरी है जो puzzle को एक्सप्लेन करती है। गेम जीतने के लिए यह सब आवश्यक नहीं है, लेकिन ध्यान में रखने के लिए कुछ हाइलाइट्स हैं जो puzzle को सॉल्व करने में आपकी सहायता करेंगी।[४]
    • मैथमेटिकली, आप गेम को दो खराब मूव से बिगाड़ सकते हैं। इसका मतलब है कि सिर्फ दो खराब मूव के बाद puzzle को सॉल्व करना असंभव हो जाता है। अपनी मूव्स को गिनें!
    • अपनी मूव को सावधानी से प्लान करें: अगर आप रैंडमली आगे बढ़ते हैं, तो 50% संभावना है कि आप दो मूव के अंदर एक अनसुलझे puzzle के साथ हार जाएंगे।[५]
    • puzzle के 6,816 सॉल्यूशन हैं। हालाँकि, वे सभी सॉल्यूशन दो मुख्य सॉल्यूशन पैटर्न के मॉडिफिकेशन हैं।[६]
भाग 2
भाग 2 का 2:

गेम को जीतना

  1. 1
    गेम को शुरू करें: खाली पोजीशन 1 से शुरू करें। यह त्रिभुज का टॉप पॉइंट होगा। puzzle को सॉल्व करने के दूसरे तरीके भी हैं, लेकिन यह सबसे आम और आसान है।[७]
    • नीचे दिए वीडियो में, ग्रे सर्किल खाली होल को दर्शाते हैं, लाल सर्किल peg को दर्शाते हैं, जिन्हें आप मूव करेंगे, और नीले होल उन peg को दर्शाते हैं जो प्ले में नहीं हैं।
  2. 2
    डायमंड शेप बनाएं: इस बेसिक पैटर्न को पूरे बोर्ड में रिपीट कर सकते हैं, जिससे आपको गेम जीतने में मदद मिलेगी।[८]
    • peg को पोजीशन 4 में लें और उसे पोजीशन 2 वाले peg के ऊपर से जम्प करें। वह फिर पोजीशन 1 में होगा।
    • पोजीशन 5 वाले peg को जम्प करने के लिए पोजीशन 6 वाले peg को यूज करें। वह फिर पोजीशन 4 में होगा।
    • पोजीशन 3 वाले peg को जम्प करने के लिए पोजीशन 1 वाले peg को यूज करें। वह फिर पोजीशन 6 में होगा।
    • ये मूव आपको डायमंड बेस दे देंगे।
  3. 3
    peg के दो ग्रुप बनाएं: जैसा कि आप देखेंगे, मूव का अगला सेट त्रिभुज की दोनों तरफ एक-एक peg को दो ग्रुप में डिवाइड कर देगा।
    • पोजीशन 4 को जम्प करते हुए पोजीशन 7 के peg को पोजीशन 2 पर मूव करें।
    • peg 13 को पोजीशन 4 पर मूव करें।
    • अब, peg 10 को पोजीशन 8 पर मूव करें।
    • अब आपके पास peg के दो ग्रुप होने चाहिए, जिसमें 5 peg बाईं ओर और 3 दाईं ओर हों।
  4. 4
    त्रिभुज को दो भागों में अलग करें: स्टेप का अगला सेट त्रिभुज को दो भागों में डिवाइड करते हुए एक कर्व लाइन बना देगा।
    • peg 2 को पोजीशन 7 पर मूव करें। फिर उसी peg को लें और उसे पोजीशन 9 पर मूव करें।
    • अब, peg 15 को पोजीशन 13 पर मूव करें।
  5. 5
    अपने अंतिम peg को बॉटम रो में ले जाएँ: ये मूव आपको तीन अंतिम peg के साथ छोड़ देंगी, सभी नीचे की रो में होंगे।
    • peg 12 को पोज़ीशन 14 पर मूव करें।
    • फिर peg 6 को पोज़ीशन 13 पर मूव करें।
    • आपके पास अब बॉटम रो में तीन peg होने चाहिए।
  6. 6
    अंतिम मूव को पूरा करें: peg 14 को पोजीशन 12 पर मूव करें। फिर अंतिम मूव चलें, peg 11 को पोजीशन 13 पर ले जाएं।
  7. 7
    गेम को जीतें: अंतिम peg 13वें होल में होना चाहिए। बधाई हो! आपने अभी एक peg गेम पूरा किया है।

सलाह

  • अगर आप इन स्टेप को फॉलो नहीं करते हैं या उन्हें भूल जाते हैं, तो नीचे दी सलाह सहायक होती है: एक कोने में या केंद्र से बाहर जम्प न करें।[९]

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 27 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया।
श्रेणियाँ: प्ले बोर्ड गेम्स

कैसे Peg गेम जीतें (Win the Peg Game) - Wiki How हिन्द

आपने देश भर में कई रेस्तरां में "Peg Game" देखा होगा। गेम में एक छोटा लकड़ी का त्रिभुज बोर्ड होता है जिसमें 15 hole और 14 peg होते हैं। एक खाली स्पॉट से शुरू करते हुए, खिलाड़ी को peg को तब तक जम्प करना होता है, जबतक कि केवल एक ही शेष न रह जाए। इनमें से कुछ गेम में कहा गया है कि यदि आप उन्हें पूरा कर सकते हैं, तो आप जीनियस हैं- तो यहाँ गेम जीतने और अपने परिवार और दोस्तों को प्रभावित करने की एक आसान स्ट्रेटेजी दी है!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ९६७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?